Bhadohi

Aug 15 2023, 15:07

*सांसद को धमकी मामले में सर्विलांस टीम गठित*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। सांसद रमेश चंद्र बिंद को मोबाइल से धमकी देने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर सर्विलांस टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होगा सांसद रमेश चंद्र बिंद के निजी मोबाइल नंबर पर 11 अगस्त की शाम को 11 मैसेज भेजकर किसी ने धमकी दी।

इसमें कहा गया कि भदोही आने पर जान से मार देंगे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला हाईप्रोफाइल होने पर एसपी के निर्देश पर सर्विलांस टीम को भी भी लग गई है।

पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन अब तक उक्त प्रकरण में उनके हाथ कोई खास सुराग नहीं लगा है। एक सप्ताह पूर्व भी दिल्ली में सांसद को जान से मारने की धमकी मिली थी।

10 दिनों के अंदर सांसद को दो धमकी मिलने से जिले की सियासी सरगर्मी भी बढ़ गई है। राजनीतिक विशेषज्ञ इसे आगामी चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस टीम लगाई गई है।

Bhadohi

Aug 15 2023, 13:02

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7वीं बार विधानसभा में फहराया तिरंगा, हेलीकाॅप्टर से की पुष्प वर्षा, राष्ट्रगान के दौरान 52 सेकेंड के लिए थम गया प

लखनऊ । स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7वीं बार विधानसभा लखनऊ में तिरंगा फहराया। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। झंडा रोहण के दौरान पूरा लखनऊ शहर थोड़ी देर के लिए थम गया। चूंकि राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकेंड तक पूरे शहर का ट्रैफिक सिग्नल रेड कर दिया गया था। यही नहीं, पूरे शहर में 19 चौराहों पर राष्ट्रगान का लाइव टेलीकॉस्ट किया गया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम सब एक नए भारत को देख रहे हैं। हमारे संस्कार हमें सदैव 'माता, भूमि, पुत्र, हम प्रतिज्ञा' के साथ जोड़ते रहे हैं। हमने इस धरती को कभी धरती का टुकड़ा नहीं माना बल्कि हमने इसे मां का दर्जा दिया है।

सीएम ने कहा, " आज ही के दिन 1974 में हमारा देश गुलामी की बेड़ियों को तोड़ते हुए स्वतंत्र हुआ था। स्वतंत्रता का मतलब आज हम लोग महसूस करते हैं। जब जीवन के हर क्षेत्र में अपनी पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक सांस्कृतिक और धार्मिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने के स्वतंत्रता मिली है।"

उन्होंने कहा, ' एक स्वतंत्र देश के नागरिक के रूप में आर्थिक नीतियां है। हर भारत वासी एक स्वतंत्र नागरिक के रूप में न केवल विरासत के रूप में गौरव अनुभूति अनुभव कर सकता है। बल्कि भारत को एक विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के लिए अपने बेहतर योगदान को कर सकता है।

सीएम ने कहा कि 75 जिलों में 58 हजार ग्राम पंचायतों और 762 नगर पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज हम सब एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। हमारी संस्कृति हमारी मातृभूमि को जोड़ती है। इस धरती को मां के रूप में सम्मान दिया है।

सीएम ने कहा, 'काशी आज एक नई काशी के रूप में लोगों को आकर्षित कर रही है। पिछले साल यहां 10 करोड़ लोग दर्शन करने आए थे। यूपी टूरिज्म का एक नया डेस्टिनेशन बन गया है। साल 2019 में कुंभ से शुरू हुई यात्रा काशी, अयोध्या, मथुरा और हेरिटेज के रूप में बढ़ता जा रहा है। वाटर ट्रांसपोर्ट का एक्सपेंशन बनारस में देखने को मिल रहा है।

वर्तमान में 13 नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण और 5 एक्सप्रेस-वे के साथ एक्सप्रेस प्रदेश बन रहा है। साल 2017 तक जिस प्रदेश में जहां 2 एयरपोर्ट थे। वहां आज 13 एयरपोर्ट हैं। साल के अंत तक 5 और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शुरू हो जाएंगे।

सीएम ने कहा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया। इसमें 36 लाख करोड़ का निवेश मिला। जिससे एक करोड़ नौजवानों को रोजगार की गारंटी मिलेगी। 2 करोड़ नौजवानों को लैपटॉप-टैबलेट बांटा जा रहा है। साथ ही स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम चल रहे हैं। आज दुनिया के बड़े-बड़े लोग यूपी में निवेश करने के लिए आ रहे हैं।

Bhadohi

Aug 14 2023, 15:37

*चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण*

रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही। थाना क्षेत्र के चौक रामगरीब कटरा स्थित मां वैष्णो ज्वेलर्स की दुकान से चोर रविवार की रात लाखों के आभूषण व नकदी उड़ा ले गए। कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई चोरी को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। चोरों ने दुकान का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया था।

पीड़ित दुकानदार श्याम सुंदर कौशल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नकदी व आभूषण समेत 10 लाख की चोरी हुई है।जानकारी के मुताबिक नगर निवासी श्याम सुंदर कौशल की चौक स्थित कटरा में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास मां वैष्णो ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। रोज की तरह वे रात आठ बजे के बाद दुकान बंदकर अशोकनगर स्थित अपने आवास पर चले गए।

इस बीच रात में चोरों ने उनके शटर को काटकर अंदर से लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह श्याम सुंदर जब अपना दुकान खोलने पहुंचे तो अपने दुकान का शटर कटा देख दंग रह गए। दुकान का ताला खोलकर जब अंदर प्रवेश किया तो अंदर सारे सामान बिखरे पड़े थे।

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम सीसीटीवी व डॉग स्क्वायड की मदद से काफी देर तक जांच में जुटी रही। पीड़ित ने कोतवाली को दिए तहरीर में बताया कि चोरों ने उनके दुकान से 35 हजार नकदी, 35 नग सोने की अंगूठी, दो नग सोने का हार, तीन नग सोने की चैन, चार किलो पुरानी चांदी, छह किलो नई चांदी समेत 10 लाख के माल पर हाथ साफ किया है।

बताया कि चोरों ने उनके दुकान से कुछ जरूरी कागज भी गायब कर दिए हैं। सीओ भदोही भुवनेश्वर पांडेय ने कहा कि चोरी की जानकारी मिली है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Bhadohi

Aug 14 2023, 15:34

*नियमित फागिंग न होने से नागरिकों में रोष*

रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही नगर पंचायत ज्ञानपुर के नालों में जमा दूषित पानी से मच्छरों के प्रकोप से सर्दी, बुखार, मलेरिया व टाइफाइड का खतरा बढ़ गया है। नगर पंचायत ज्ञानपुर की लापरवाही से नागरिकों में रोष बढ़ गया है।

नियमित फागिंग न कराए जाने से संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ गया है। हजारों की लागत से क्रय हुआ फागिंग मशीन शो पीस बना है।

जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि मलेरिया बीमारी मादा एनोफिजललील मच्छर काटने से फैलता है। यह बीमारी झुग्गी - झोपड़ियों में रहने वाले गरीबों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।

समय से बीमारी का उचित इलाज नहीं हुआ तो मलेरिया जानलेवा साबित हो सकता है। मलेरिया बीमारी का शुरुआत तेज बुखार, सर्दी-जुकाम से होता है।

चक्कर आने के साथ मरीजों का सांस फूलने लगता है और मरीज धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगते हैं।

Bhadohi

Aug 14 2023, 15:31

*बालीपुर में दूषित पानी से बढ़ रहा रहा मच्छरों का प्रकोप*

रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही।नगर पंचायत ज्ञानपुर के बालीपुर मुहल्ले में रहने वालों का जीवन नारकीय हो गया है। दूषित पानी से उठ रहा दुर्गध लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। शाम ढलते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि घर के बाहर बैठना तक दुभर हो जाता है। गंदा पानी से नागरिकों को कब निजात मिलेगी यह लोग समझ नहीं पा रहे हैं। नगर का बालीपुर मुहल्ला ऐसा हैं जहां बारहों महीने पानी भरा रहता है। आठ से दस बीघा खेत हमेशा जलमग्न रहता है। बारिश के दिनों में यहां रहने वालों की दिक्कत इतनी बढ़ गई है कि लोग घर के बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। छोटे बच्चे खेलने निकले नहीं कि गिरकर घायल हो जाते हैं। खेत संग इंटरव्यू मार्ग पर भी क‌ई स्थानों पर दूषित पानी जमा हो गया है। जलजमाव के चलते खेती नहीं हो पा रही है। खेल खेतों से निकल रहे विषाक्त जुंत सड़क पर पहुंच जा रहें हैं।

Bhadohi

Aug 14 2023, 15:28

*हरिहरनाथ मंदिर पर शतचंडी महायज्ञ 21 से*

रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही।नगर के हरिहरनाथ ज्ञानपुर में सोमवार को ज्ञानपुर विकास मंच की बैठक हुई। इसमें 21 अगस्त से शुरू होने वाले शतचंडी महायज्ञ की तैयारी पर चर्चा की गई।

अध्यक्ष ब्रह्मजीत शुक्ला ने कि कल शाम को छह बजे की बैठक में यज्ञ को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यज्ञाचार्य पंडित संतोष महराज जी ने बताया कि 21 अगस्त को सुबह सात बजे कलश यात्रा संग यज्ञ की शुरुआत होगी।

उसके बाद 30 अगस्त तक हर रोज सुबह साढ़े सात बजे से शाम चार बजे तक पूजन किया। दोपहर 12 बजे और शाम को छह बजे आरती होगी। 27 अगस्त को सार्वजनिक रुद्राभिषेक होगा। 29 अगस्त को पूर्णाहूति और 30 का को भंडारा होगा।

Bhadohi

Aug 14 2023, 15:26

*एक करोड़ से बनेंगे 13 नए आंगनबाड़ी केंद्र के भवन*

रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से संचालित जिले के 13 आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द अपना भवन मिलने की उम्मीद है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से इन भवनों का निर्माण कराया जाएगा। विभाग की तरफ से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण शुरू कराया जाएगा।

एक भवन पर करीब सात से आठ लाख खर्च होंगे।छह वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों व महिलाओं को बाल विकास पुष्टाहार विभाग की योजनाओं का लाभ देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन होता है।

प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर एक कार्यकर्ता और एक सहायिका की तैनाती है। इनकी जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर छह वर्ष तक के बच्चों का स्वा परीक्षण करें और आवश्यकतानुसार उन्हें शासन से मिलने वाली खाद्य सामग्री का लाभ प्रदान करें।

इसके अलावा गर्भवती व धात्री महिलाओं की भी सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें। तीन वर्ष से छह साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर निशुल्क शिक्षा देने का भी प्रावधान है।

जिले में 1496 आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं तैनात हैं। इस बीच कई साल बीत जाने के बाद भी इन केंद्रों को अपना भवन नसीब नहीं हो सका है। 747 आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालयों के भवनों और 174 पंचायत भवन में चल रहे हैं। इसके अलावा 450 आंगनबाड़ी केंद्र खुद के भवन में और 150 किराये के कमरे में संचालित हो रहे है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंचायत भवन और किराये के भवन में चलने वाले 13 केंद्रो को अपना खुद का भवन देने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें पांच लाख मनरेगा, एक लाख पंचायत निधि और दो लाख रुपये बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग खर्च करेगा।

यहां होगा आंगनबाड़ी केंद्रो का निर्माण

डीघ ब्लॉक के तुलसीकला, इटहरा द्वितीय, नवधन द्वितीय, नचधन चतुर्थ, सुरियावां के डंगर प्रथम, कस्तूरीपुर द्वितीय, बढि़यानी, कीर्तिपुर, ज्ञानपुर के दशरथपुर द्वितीय, अकोढ़ा प्रथम, अकोढ़ा द्वितीय, भदोही के डोमनपुर, अभोली के दानूपुर पश्चिम पट्टी द्वितीय शामिल हैं।

Bhadohi

Aug 14 2023, 09:48

*सांप, बंदर का दिखाया खेल तो जाना पड़ सकता है जेल*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। ग्रामीण इलाकों में अक्सर सांप और बंदरों के खेलों को दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया जाता है। सपेरे और मदारी इससे अपनी आजीविका चलाते हैं, लेकिन अब वे अगर ऐसा करते हैं तो उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। वन विभाग ऐसे व्यक्तियों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दोषी पाते हुए जेल भी भेज सकता है। इसके अलावा उनपर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

वन विभाग वन संपदा की रक्षा किए जाने के साथ ही वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी कार्य करता है। इसके लिए समय-समय पर अभियान भी चलाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में अक्सर सपेरे और मदारी लोगों को बंदर-बंदरिया सहित अन्य खेल दिखाते हैं। गांव के लोग इन खेलों को खुब पसंद करते हैं। इस दौरान मदारी और सपेरे खुब तालियां बटोरने के साथ-साथ लोगों से पैसे भी वसूलते हैं।

इससे उनकी आजीविका चलती है। हालांकि अब वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। वन्य जीवों को पकड़कर लोगों का मनोरंजन करना अब सपेरों और मदारियों को भारी पड़ सकता है। वन विभाग की माने तो इसके लिए उनके पास कोई लाइसेंस नहीं होता। ऐसे में वे वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करते हैं। इसलिए अगर अब जिले में कहीं भी इस तरह की गतिविधियां होती पायी जाती हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में उन्हें जेल भेजने के साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। डीएफओ नीरज आर्या ने बताया कि अपने स्वार्थ के लिए वन्य जीव बंदर, भालू, सर्प को पकड़कर लोगों का मनोरंजन करना पूरी तरह से गलत है। अगर इस तरह कोई भी व्यक्ति कुछ करता पाया जाता है तो उसको जेल भेजने के साथ ही जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा वन्य जीवों को सारनाथ स्थित चिड़िया घर में सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।

Bhadohi

Aug 14 2023, 09:46

*टमाटर के गिरे भाव, हरी सब्जियां छू रही आसमान*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। टमाटर की बढ़ती कीमतों से आम जनता को फिलहाल राहत मिली है, लेकिन हरी सब्जियों पर महंगाई का असर बरकरार है। कुछ दिन पहले 200 से 250 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर का भाव गिरकर 100 रुपये किलो हो गया है।

वहीं बैगन, लौकी, पालक, भिंडी, मूली जैसी हरी सब्जियों के दाम 40 रुपये किलो है। इससे आम आदमी का बजट बिगड़ गया है।महंगाई से त्रस्त जनता को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। टमाटर के दामों में गिरावट जरूरी आई है, लेकिन हरी सब्जियां अब भी लोगों को रुला रही है। शनिवार को ज्ञानपुर बाजार में 100 रुपये प्रति किलो टमाटर बिके।

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि टमाटर के बढ़ते दामों के कारण लोग टमाटर लेना बंद कर दिए थे। एक से डेढ़ सप्ताह पहले तक 200 से 250 रुपये किलो तक टमाटर बिक रहे थे। इससे लोग टमाटर की जगह नींबू खरीद कर ले जा रहे थे। वहीं अब टमाटर का रेट गिरकर 100 रुपये प्रति किलो हो गया है। दूसरी तरफ हरी सब्जियों के रेट में अभी कोई गिरावट नहीं देखी जा रही है। ज्ञानपुर सब्जी विक्रेता आलम ने बताया कि बारिश कम होने के कारण अभी हरी सब्जियों के भाव नहीं गिरे हैं। बाजार में बैंगन व परवल जहां 60 रुपये किलो बिक रहे हैं।

वहीं लौकी, कोहड़ा, पालक, भिंडी, खीरा, नेनुआ जैसी सब्जियां 40 रुपये किलो बिक रही हैं। इसी तरह मिर्च व करैला 80 रुपये और अदरक 200 रुपये किलो बिक रहे हैं। कुल मिलाकर टमाटर के भाव ने लोगों को जरूर राहत दिए हैं, लेकिन हरी सब्जियां अभी भी रुला रही हैं।

Bhadohi

Aug 12 2023, 15:38

*राष्ट्रीय पर्व पर वृहद वृक्षारोपणः भदोही में स्वतंत्रता दिवस पर लगेंगे तीन लाख पौधे*

रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही- राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर जिले में करीब तीन लाख पौधारोपण होगा। वन विभाग समेत अन्य विभागों में पौधारोपण की तैयारी शुरू हो गई है। निर्धारित स्थानों पर गड्ढा खोदने के साथ पौधा भेजा जा रहा है। वृहद पौधारोपण के तहत 22 जुलाई को ही करीब 11 लाख से ज्यादा पौधा रोपित हो गया था।

प्रभागीय वनाधिकारी नीरज आर्या ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर करीब तीन लाख पौधा रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित है। इस वर्ष 13 लाख 19760 पौधा रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित हुआ था। इसमें वृहद पौधारोपण के तहत 11 लाख से ज्यादा पौधा लग चुके थे। अब 15 अगस्त को तीन लाख पौधा लगाने की तैयारी युद्ध स्तर से चल रही है। बताया कि इस वर्ष जिले को 13 लाख 19760 पौधारोपण का लक्ष्य मिला है। साढ़े तीन लाख पौधे वन विभाग द्वारा रोपित होगा।

वहीं,श्रम विभाग को 1900 पौधे लगाने का लक्ष्य, ऊर्जा विभाग को 2380, परिवहन विभाग को 1800 उद्यान विभाग को 66000, पुसिल विभाग को 6300, स्वास्थ्य विभाग को 45000, बीड़ा विभाग को 4000 जल निगम को सात हजार एवं बेसिक शिक्षा विभाग को तीन हजार पौधा लगाने का लक्ष्य मिला है। बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस को पौधरोपण का लक्ष्य पूर्ण कर ली जाएगी।