*नागपंचमी पर्व को लेकर तैयारी शुरू*
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। कभी मानसूनी बूंदों का एहसास होने के साथ ही नाग पंचमी पर्व महसूस किया जाने लगा लगता था। लेकिन अब यह बात बीते जमाने की हो गई है। फिर भी मानसून का साथ मिलने के बाद अब त्यौहार को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
21 अगस्त को जिले में नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। हिन्दू परंपरा पंचांग के अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष के पंचमी को नाग पंचमी के रुप में मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता या सर्प की की पूजा की जाती है और उन्हें दूध पिलाया जाता है।
इस दिन गाय, बैल, आदि पशुओं को नदी, तालाब में स्नान कराया जाता है। साथ ही ग्रामीण अंचलों में त्यौहार के दिन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिसमें युवा अपना कला, ताकत,स्फूति व कौशल को दिखाकर लोगों को दिल जीत लेते थे।
इससे पुरातन संस्कृति, सभ्यता से जुड़े रहने का जहां सुखद एहसास होता है, वहीं खेल , कूद से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रुप से मजबूत भी होता है।
Aug 11 2023, 17:12