*गंगा में बांध का पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी, जानवरों को नहीं मिल रहा भरपेट भोजन, कई गांव में घुसा पानी*
अमृतपुर फर्रुखाबाद l गंगा में बांध का पानी लगातार छोड़े जाने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों में रहने वाले लोगों की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही।
जानवरों को खिलाने के लिए भूसा तक नहीं बचा और चारा भी बाढ़ के पानी में डूब गया है। अब जानवरों को पाकड़, गूलर बकैना आदि को काटकर खिला रहे है। राहत सामग्री किट भी समाप्ति की ओर। गंगा के बाढ़ का कहर अमृतपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जारी है।
प्रशासन द्वारा जो बाढ़ प्रभावित गांव के लोगो को राहत किट देकर मदद की लेकिन वह भी खत्म होने के कगार पर है।अब कैसे जीवन यापन करेगे। बाढ़ प्रभावित गांव फकरपुर,माखन नगला, बनासीपुर,करनपुर घाट, कुडरी सारगपुर,आदि दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घरों तक भरा है।और गांव के मुख्य मार्ग भी टूटे पड़े हुए है।फर्रुखाबाद बदायू पर स्थिति गांव चित्रकूट डिप पर बाढ़ के पानी में डूबने से चार मृत्यु हुई थी।
किस को प्रशासन ने गंभीरता में लेकर डिप को सील किया था। डिप सील होने के कारण लगभग 7 किलो मीटर घूम कर डबरी से आना पड़ता है। कुछ दिन तो तहसील प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों के दर्द को सुना लेकिन अब प्रशासन भी बाढ़ पीड़ित लोगो का ध्यान भी नहीं कर रहा है।
समाज सेवियों द्वारा समय समय पर बाढ़ राहत सामग्री बाटने आते रहते है।लेकिन जनपद के प्रतिनिधियों ने बिल्कुल ध्यान बिसरा दिया है। वहीं एक तरफ क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप जारी तो दूसरी तरफ बीमारियों ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में आई फ्लू वायरस का कहर जारी है। आई फ्लू वायरस से प्रत्येक गांव में 40 प्रतिशत लोग परेशान है। वहीं अस्पतालों में आई (आंख) ड्रॉप भी पूर्ण नहीं पड़ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही बरत रहा हैं। आई फ्लू वायरस से बचाव की किसी भी ग्रामीण को बचाव के प्रति जागरूक नहीं किया जा रहा है। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गए स्वास्थ्य उपकेंद्र इस वक्त रामबाण साबित हो रहे है। गंगा नदी में नरौरा बांध से 132846 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है l गंगा नदी का जलस्तर जिले में 137.10 मीटर पर स्थिर लेकिन करीब 2 सप्ताह से गंगा नदी का जलस्तर जिले में खतरे के निशान से ऊपर रामगंगा नदी में 33660 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है l राम गंगा नदी का जलस्तर 135.50 मीटर पहुंच गया है l
Aug 09 2023, 17:18