सदन हुआ शर्मशार : झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र के पांचवे दिन सदन बना अखाड़ा


राँची : इस बार झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र काफी हंगामेदार देखने को मिल रहा है। कल सदन के अंदर इरफान अंसारी के द्वारा दिए गए बयान पर बीजेपी हमलावर रही।

Image 2Image 3

झारखंड विधान सभा मॉनसून सत्र के पांचवें दिन सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने इरफान अंसारी के दिए बयान पर जोरदार प्रदर्शन किया। वही सदन की कार्रवाई शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। सदन के अंदर इरफान अंसारी जब अपना बयान दे रहे थे, तो इस बीच शशिभूषण मेहता उनकी ओर बड़े, और भाजपा विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। इसे देखते हुए स्पीकर ने कार्रवाई को 12:30 बजे तक स्थगित कर दी।

पुनः सदन की कार्रवाई शुरू होने पर भाजपा के हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि गलती की माफी मांगी लेकिन गलती तो गलती होती है। इसके बावजूद भाजपा विधायक शांत नही हुए, हंगामा जारी रखा इसे देखते हुए स्पीकर ने 2:00 बजे तक सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी।

झारखंड की राजधानी के सबसे व्यस्त जगह का है यह हाल देखिए कांटा टोली से बहुबाज़ार तक की जलमग्न सड़के

Image 2Image 3

रांची, (डेस्क) :आप तस्बीर में देख रहे हैं झारखंड के राजधानी रांची का सच। यहां नगर निगम तथा अन्य सरकारी उपक्रम जिनके जिम्मे राजधानी के सड़कों और अन्य क्षेत्रों के उचित प्रबंधन की क्या है दशा।

बुधवार की सुबह से लगातार बारिश हुई लेकिन जल निकासी और नाली की सही व्यबस्था नही होने के कारण रांची की कई सड़कें जलमग्न हो गयी है. ऐसा ही एक नजारा कांटाटोली से बहू बाजार जाने वाली सड़क में देखने को मिल रही है. 

सड़क पर पानी जमा हो जाने के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है.

झारखंड के एथलीट आशा किरण बारला यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने हुए स्पेन रवाना,वहां त्रिबांग शहर में चार से 13 अगस्त, तक होगा यह आयोजन

Image 2Image 3

राँची : यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने एथलीट आशा किरण बारला स्पेन रवाना हुई. इस मौके पर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीजेपी नेता प्रकाश कुमार सिंह ने एथलीट आशा किरण से भेंट कर उसे शुभकामनाएं दी. साथ ही विश्वास जताया कि आशा गोल्ड मेडल जीत कर बेरमो समेत राज्य व देश का मान बढ़ाएगी. 

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने आशा किरण बारला को स्पेन में चलने वाली अंतरराष्ट्रीय मुद्रा यूरो प्रदान कर उन्हें आर्थिक तौर पर सहयोग भी किया. बीजेपी नेता का कहना है कि बेरमोवासियों के लिए गर्व की बात है कि हमारे बीच से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा करने एथलीट आशा किरण स्पेन जा रही है. 

विदित हो कि स्पेन के त्रिबांग शहर में चार से 13 अगस्त, 2023 तक यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हो रहा. इधर, बीजेपी नेता प्रकाश कुमार सिंह खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित करते रहे हैं. उन्होंने भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी के सचिव एवं आशा किरण बारला के प्रशक्षिक आशु भाटिया को भी शुभकामनाएं दी है.

दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन खरीद-बिक्री मामले में गिरफ्तार विष्णु अग्रवाल को ईडी ने लिया 5 दिन के रिमांड पर

Image 2Image 3

रांची : दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन खरीद-बिक्री के आरोप में गिरफ्तार कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ईडी ने लिया पांच दिनों की रिमांड पर . 

बुधवार को पीएमएलए के स्पेशल कोर्ट ने ईडी को पांच दिनों का रिमांड दिया है. ईडी गुरुवार से विष्णु अग्रवाल से पूछताछ करेगा.

योगदा सत्संग स्कूल के विद्यार्थियों ने की सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात,आये थे विधानसभा देखने

Image 2Image 3

रांची : झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को योगदा सत्संग विद्यालय, जगन्नाथपुर, रांची के विद्यार्थियों ने मुलाकात की. 

ये बच्चे झारखंड विधानसभा में सदन की कार्यवाही को देखने के लिए आये थे. मुख्यमंत्री ने बच्चों से विधानसभा भ्रमण के अनुभव को जाना. 

मुख्यमंत्री ने बच्चों से यह भी कहा कि वे अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें. सरकार उनके पठन-पाठन की सारी व्यवस्था करेगी.

झारखंड के पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार राज्य के 17 पुलिस इंस्पेक्टर का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट...!

रांची : झारखंड के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार राज्य के 17 पुलिस इंस्पेक्टर की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) ने आदेश जारी किया है.

Image 2Image 3

पुलिस इंस्पेक्टर : कहां थे : कहां गये

नागेश्वर रजक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची : जेपीए, हजारीबाग

सत्येंद्र नारायण सिंह : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची : बोकारो जिलाबल

सत्येंद्र ओझा : जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट : अप0अनु0वि0, रांची

संतोष कुमार : अपराध अनुसंधान विभाग : जेएपीटीसी, पदमा, हजारीबाग

नवीन प्रसाद : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची : बोकारो जिलाबल

नंदकिशोर राम : सीटीसी, मुसाबनी : जेएपीटीसी, पदमा, हजारीबाग

प्रेम रंजन उरांव : गिरिडीह जिलाबल : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची

आनंद किशोर प्रसाद : विशेष शाखा, रांची : रांची जिलाबल

संजय कुमार बर्मन : देवघर जिलाबल : रांची जिलाबल

राजेंद्र कुमार दास : जमशेदपुर जिलाबल : विशेष शाखा, रांची

हनुमान शरण सिन्हा : विशेष शाखा, रांची : विचारणीय नहीं

छठु राम गौड़ : देवघर जिलाबल : विचारणीय नहीं

राजेंद्र प्रसाद टुडू : देवघर जिलाबल : विचारणीय नहीं

मनोज कुमार गुप्ता : बोकारो जिलाबल : विशेष शाखा, रांची

संजय कुमार गुप्ता : रामगढ़ जिलाबल : विचारणीय नहीं

अरुण कुमार दूबे : विशेष शाखा, रांची : विचारणीय नहीं

बनारसी प्रसाद : लोहरदगा जिलाबल : धनबाद जिलाबल

रामगढ़: अधिवक्ताओं ने दी लोक अभियोजक को विदाई


Image 2Image 3

रामगढ़: जिला अधिवक्ता संघ रामगढ़ के सभागार में लोक अभियोजक राम विनय राय को उनके सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उनको शॉल गुलदस्ता सूटकेस देकर विदाई दी गई।

 इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने कहा कि रामविनय राय व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के स्थापना काल से ही लोक अभियोजक के रूप में सरकार के पक्षों का बखूबी निर्वाह करते हुए निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग दिए हैं जिनके लिए राय साहब को हमेशा याद किया जाएगा उनके व्यवहार कुशलता से अधिवक्ता भी हमेशा अभिभूत रहे हैं।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त राम विनय राय ने अधिवक्ताओं के साथ बिताए अपने आठ वर्षों के अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि जितना प्यार उनको जिला अधिवक्ता संघ रामगढ़ से पिछले आठ वर्षों में प्राप्त हुआ है अपने नौकरी के 33 वर्षों में भी इतना प्यार उन्हें कभी नहीं मिला।

 उन्होंने कहा कि वे रामगढ़ को कभी भी नहीं भूल सकते इस अवसर पर प्रभारी लोक अभियोजक आलोक कुमार सहायक लोक अभियोजक श्रीमती मंजू कश्यप भी उपस्थित थे मंच संचालन सुबोध पांडे ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संघ के महासचिव सीताराम द्वारा किया गया।

 इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ रामगढ़ के अधिवक्ता झलक देव महतो हरख नाथ महतो ऋषि महतो शंभू प्रसाद महेंद्र महतो धीरेश कुमार दीपक रंजन मोइन अहमद नौशाद अहमद मोहम्मद शिवली डी एन सिंह सरकारी अधिवक्ता संजीव कुमार आष्टा सहायक सरकारी अधिवक्ता चंद्रिका सिंह राजकुमार गुप्ता पंकज जमुहार रोशन लाल एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

राजेश ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी भाजपा राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा जी को दी शुभकामनाएं


Image 2Image 3

रामगढ़: भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता राजेश ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी भाजपा राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा जी को राजेश ठाकुर के द्वारा अश्वगंधा की एक पौधा देकर बधाई और शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा जी झारखंड के जमीन से जुड़ी कार्य करते हैं।

पूर्व में रांची के निवर्तमान रांची में के पद पर रह चुकी है ऐसे जमीनी कार्यकर्ता को झारखंड से बहुत सारी उम्मीदें आने वाला समय में झारखंड को युवाओं में ऊर्जा मिलेगी श्री ठाकुर ने बताया आशा दीदी के साथ लंबे समय काम किए हैं।

 उनके व्यवहार कुशल नेतृत्व क्षमता से हम लोगों को और पार्टी काफी उम्मीद किए हैं आने वाला समय 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनाव मैं भाजपा झारखंड में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और केंद्र सरकार में भी मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी युवा समाजसेवी राजेश ठाकुर झारखंड में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को भी बधाई दिए।

झारखंड विधानसभा में आपस में उलझे भाजपा और जेएमएम के विधायक


 

Image 2Image 3

रांची: आज झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का चौथा दिन था। सदन के बाहर पक्ष-विपक्ष के विधायकों की आमने-सामने नारेबाजी और प्रदर्शन से माहौल गहमा- गहमी का था। 

भाजपा विधायकों ने, सुभाष मुंडा हत्याकांड, राज्य में नियोजन नीति को स्पष्ट करने, झारखंड को सुखाड़ और अकाल क्षेत्र घोषित करने समेत कई मांगों से संबंधित तख्तियां ले रखी थीं। 

दूसरी तरफ इंडिया के विधायकों ने भी केंद्र सरकार पर झारखंड से सौतेलेपन व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि केंद्र सरकार झारखंडी किसानों का 9000 करोड़ जल्द दें।

सदन की कार्रवाई शुरू होते ही भाजपा विधायक ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच विधायक सुदीप सोनू और ढुल्लू महतो आपस में उलझ गए। 

जिससे सदन की कार्रवाई 20 मिनट के लिए रोक दिया गया। दूसरी बार जब सदन शुरू हुआ तो फिर भाजपा के विधायकों ने हंगामा शुरू किया। जिस वजह से सदन की कार्रवाई महज 5 मिनट के बाद 12:30 बजे तक स्थगित करना पड़ा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल के खिलाड़ियों ने की मुलाकात

Image 2Image 3

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा में झारखंड से चयनित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों ने मुलाकात की। पैरा थ्रो बॉल के खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को यह जानकारी दी कि मलेशिया में आयोजित पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम के पुरुष और महिला दोनों वर्गों ने स्वर्ण पदक जीता है। 

भारतीय पैरा थ्रो बॉल टीम के महिला वर्ग में झारखंड से अनीता तिर्की, तारामणि लकड़ा, महिमा उरांव, प्रतिमा तिर्की एवं अंसुता टोप्पो टीम में शामिल थीं। वहीं पुरुष वर्ग में मुकेश कंचन एवं सनोज महतो शामिल थे। 

मुख्यमंत्री के समक्ष खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रतियोगिता में झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर खिजरी के विधायक राजेश कच्छप, पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन झारखंड के पदाधिकारी एवं झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।