saraikela

Aug 02 2023, 12:37

दशम फॉल में पहली बारिश में चट्टानों से टकराते हुए एक सौ चौवालीस फीट ऊँचाई से गिरते हुए पानी का दृश्य,पर्यटकों को देखने को मिला जन्नत सा नजारा

बुंडू:- झारखंड राज्य में प्राकृतिक से हराभरा साथ ही विभिन्न जगह पर झरनों का आवाज से मनोरम का एक ओर दशम फॉल में दिसंबर जनवरी के माह में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन दूर दराज के कई पर्यटक बारिश के मौसम में भी फॉल का दीदार करने पहुँचने लगे हैं। पटना, कोलकाता और आसनसोल से आये पर्यटकों ने बारिश में दशम फॉल का नजारा देखा और खूब एन्जॉय किया। 


पर्यटकों ने बताया कि बारिश में दशम फॉल की खूबसूरती देखने लायक है। तेज बहाव के साथ पानी का चट्टानों से टकराकर बहना अलग ही प्रकृतिं सौंदर्य बना देता है। यहां आकर जन्नत सा अनुभव हो रहा है। हमलोगों ने यहां बने व्यू-पॉइंट से दशम फॉल के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा।

कोलकाता से पहली बार दशम फॉल देखने आए। मन खुश हो गया इतनी खूबसूरती नहीं देखी थी। पेड़ पौधों के बीच चट्टानों से होकर बारिश में हाई-प्रेशर के साथ जल का बहाव सुखद अनुभूति देता है। हमलोगों ने यहां खूब फोटो लिया, सेल्फी के साथ फॉल के खूबसूरत नजारे को कैद किया यह हमारे लिए यादगार रहेगा।

पटना से प्रियंका ने कहा कि यहां आकर मजा आया, स्वर्ग सा अनुभव होने लगा। पेड़ पौधों से घिरा दशम फॉल वाकई बहुत खूबसूरत है। लोगों को यहां से पर्यावरण संरक्षण सीखना चाहिए। हमलोग यहां आधे घंटे तक फॉल को देखते रहे काफी खूबसूरत है।

saraikela

Aug 02 2023, 10:46

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार डीप डिप्रेशन सिस्टम के असर के कारण आज झारखंड में सभी जगह वारिश होने की संभावना


रांची : मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार डीप डिप्रेशन सिस्टम के असर पडने के संभावना के कारण 2 अगस्त को झारखंड के लगभग सभी स्थानों पर हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है ।

वहीं 2 अगस्त को झारखंड के कुछ भागों में भारी बारिश की भी चेतावनी रांची मौसम विभाग की ओर से बतलाई जा रही है 2 अगस्त को झारखंड के पश्चिमी भाग गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और इन से सटे इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है वही आने वाले 3 दिन 3 अगस्त से 5 अगस्त तक बारिश में क्रमशः कमी देखने को मिलेगी।

 साथ ही झारखंड के मध्य और दक्षिणी भाग में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है 2 अगस्त को पूरे झारखंड में अच्छी बारिश होने की संभावना है । इस होने वाले बारिश है कृषक वर्ग को विशेष तौर पर मदद मिलने की संभावना है ।

वही रांची मौसम विभाग के अभिषेक आनंद वैज्ञानिक द्वारा जानकारी देते हुए कहा रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने विगत दिनों की मौसम की स्थिति के बारे में तो 1 जून से 1 अगस्त तक वास्तविक वर्षा पात 291.3 मिली मीटर है इस अवधि की सामान्य वर्षा पात 517 मिलीमीटर है और विचलन - 44 परसेंट का है ।अब तक राज्य के 2 जिलों में सामान्य वर्षा और 17 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है और 5 जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है रांची मौसम विभाग जोर से उम्मीद जताई गई है कि राज्य में 1 और 2 अगस्त को हुए वर्षा से वर्षा के बढ़ी हुई डिफिशिएंसी में थोड़ी कमी आएगी और राज्य की वासियों को मानसून का लाभ मिल पाएगा ।

saraikela

Aug 01 2023, 18:27

सरायकेला :आरआईटी थाना पुलिस ने हाईवा चालक तिलक महतो हत्याकांड का किया खुलासा

थूक चटवाने की तिलक महतो को मिली सजा- ए- मौत।तीन अपराधकर्मी चढ़े पुलिस के हत्थे, दो अब भी फरार।

सरायकेला :– जिला के आरआईटी थाना पुलिस ने हाईवा चालक तिलक महतो हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम संजय महतो, शहजादा आलम और मोहम्मद शारिक बताया जा रहा है।

 पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, 7.56 बोर का 5 जिंदा कारतूस, एक मोटर मोटरसाइकिल और तीन अलग- अलग कंपनियों का मोबाइल बरामद किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि बीते 24 जुलाई को तिलक महतो की आराआईटी थाना अन्तर्गत काशीडीह रेलवे टनल के समीप अज्ञात अपराध कर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद कांड के उद्भेदन को लेकर एसडीपीओ हरविंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने मानवीय एवं तकनीकी पहलुओं की जांच करते हुए अलग- अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया है।

 हालांकि इसमें अभी भी दो अभियुक्त फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्य अभियुक्त संजय महतो है। उसी ने अपने अपमान का बदला लेने के लिए तिलक महतो की हत्या कराई है। उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व मृतक द्वारा संजय महतो को थूक चटवाया गया था। उसी का बदला लेने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया गया है। तीनों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं उन्होंने बताया कि शहजादा आलम और मोहम्मद शारिक एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और दोनों के खिलाफ जमशेदपुर के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।

saraikela

Aug 01 2023, 18:23

सरायकेला :व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से स्मार्ट वर्क फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन।


सरायकेला :कोल्हान के जमशेदपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा फोटोग्राफरों को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए अपने व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से स्मार्ट वर्क फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें जमशेदपुर समेत आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में फोटोग्राफर शामिल हुए।

सेमिनार में फोटोग्राफरो को ट्रेंड में चल रहे अपडेट्स की जानकारी प्रदान की गई, इस मौके पर मुंबई से विशेष तौर पर पहुंचे मोनार्च कंपनी के डायरेक्टर वीरेन सत्रा ने सेमिनार में फोटोग्राफरों को बिजनेस डेवलपमेंट और पर्सनालिटी डेवलपमेंट की भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान किए। 

इन्होंने बताया कि फोटोग्राफर लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार काम करने, वीडियो एडिटिंग में सिनेमैटिक इफेक्ट लाने समेत कई जानकारियां सिखाई गई हैं। फोटोग्राफरों को मार्केट में हेल्दी कंपटीशन के साथ बिजनेस बढ़ाने जैसे जानकारियां भी प्रदान की गई, इस मौके पर वेडिंग वीडियो -फोटोग्राफी में कम समय में बढ़िया एडिटिंग करते हुए रील्स, टीजर, व्हाट्सएप इन्विटेशन जैसे कई फीचर्स भी बताए गए।

स्मार्ट फोटोग्राफी वर्कशॉप कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष अशोक कुमार केसरी ने बताया कि झारखंड के अलग-अलग शहरों रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह में सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इन्होंने बताया कि सेमिनार का लाभ जमशेदपुर के फोटोग्राफरों को भविष्य में मिलेगा, इस मौके पर कार्यक्रम के सफल आयोजन में भूमिका अदा करने वाले फोटोग्राफर राजेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से शहर के फोटोग्राफरों का इस वर्कशॉप का इंतजार था जो आज जाकर पूरा हुआ है, कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष के अलावा सभी सदस्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

saraikela

Aug 01 2023, 16:38

बुंडू :टोल गेट पर चल रहा आजसू का आमरण अनशन समाप्त, सभी मांगों पर समझौता, जूस पिलाकर अनशन किया समाप्त

बुंडू:तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बुंडू टोल गेट में रविवार से चल रहा आजसू का धरना एवं सोमवार से शुरु आमरण अनशन मंगलवार दोपहर बाद समाप्त हो गया। 

अनशनकारियों की सभी मुख्य मांगों के मान लिए जाने के बाद बुंडू सीओ राजेश डुंगडुंग ने जूस पीलाकर उनका अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल तुड़वाया। आंदोलन समाप्ती की घोषणा के साथ ही मंगलवार दिन लगभग दो बजे से बुंडू टोल गेट में वाहनों का टोल टैक्स वसूली पुनः शुरु हो गई। 

आजसू पार्टी के आंदोलन के कारण रविवार से वाहनों की टोल टैक्स वसूली बंद थी। वसूली बंद होने के कारण लगभग तीस लाख रुपये का नुकसान हुआ। आमरण अनशन समाप्ति की घोषणा के बाद सीओ राजेश डुंगडुंग की उपस्थिति में आंदोलनकर्मियों एवं टोल प्लाजा प्रबंधक नितिन भारद्वाज के बीच एक समझौते में भी हस्ताक्षर किया गया। 

अनिश्चित कालीन धरना एवं आमरण अनशन का नेतृत्व कर रहे आजसू के रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा ने बताया कि समझौते के अनुसार बुंडू, तमाड़, सोनाहातु, राहे व अड़की के बीस किलोमीटर की परिधि के वाहनों का टोल टैक्स नहीं लगेगा। टोल गेट में स्थानीय लोगों को योग्यतानुसार रोजगार दिया जाएगा एवं फोर लेन के अधुरे निर्माण कार्यों को जल्द पुरा किया जाएगा। 

टोल गेट मैनेजर नितिन भारद्वाज- स्थानीय लोगों को योग्यतानुसार रोजगार देने एवं फोर लेन निर्माण के अधुरे कार्यों को पुरा करने के कार्यों की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। बीस किलोमीटर के दायरे के वाहनों से टोल टैक्स नहीं लेने के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित कर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। स्वीकृति मिलते ही सर्वे कर वाहनों को टोल टैक्स माफ किया जाएगा। 

सीओ, राजेश डुंगडुंग- आंदोलनकारियों की मांगे मान ली गईं हैं। बीस किलोमीटर दायरे वाले वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूले जाने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है।

saraikela

Aug 01 2023, 16:37

सरायकेला : आदिवासी जाहेर थान एवं फुटवॉल मैदान को भू माफिया द्वारा हो रही है हड़पने की साजिश


इसको लेकर ग्रामीणों ने की बैठक, अधिकारियों को आवेदन देकर किया कार्रवाई की मांग

सरायकेला : गुरु पं० रघुनाथ मुर्मू चौक कान्दरबेड़ा के मुर्मू होटल परिसर में आज पुड़िसिलि ग्राम सभा सदस्य (ग्रामीणों) के प्रतिनिधि मंडल का बैठक ग्राम सभा अध्यक्ष मांझी बाबा श्री जादू मार्डी के अध्यक्षता में हुई। 

        

 

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि चांडिल अंचल क्षेत्र के तामोलिया पंचायत अंतर्गत मौजा- पुड़िसिलि खाता संख्या - 182 प्लाट - 468 रकवा- 19 डिसमिल एवं प्लाट- 469 रकवा - 2.04 एकड़ कुल रकवा- 2 एकड़ 23 डिसमिल भूमि पर आदिवासीओ सारना धार्मिक जाहेर पूजा स्थल है ।

जिसमें सदियों से चली आ रही पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार बाहा (सरहूल) पूजा, माघ बुरू बोंगा, एरोग् बोंगा, गोट बोंगा पूजा पाठ किया जाता है ।साथ ही सार्वजनिक फूटबॉल मैदान भी है जो केडेस्ट्रल सर्वे पूर्व (दादा पर दादा ) के जमाने से ही पुड़िसिलि ग्रामीण फुटवॉल खेलते आ रहें हैं।

  

आज भी खेल कूद कर जिला तथा राज्य स्तर लीग तक पहूंच कर नाम रोशन कर रहा है तथा उक्त मैदान को खेल के साथ साथ गोचर भूमि के रूप में उपयोग करते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार भू० माफिया के दलाल सारना धर्म पूजा स्थल एवं फूटवल मैदान का बार बार अवैध खरीद बिक्री कर हमारे मातृभूमि को छिनना चाहते हैं। तथा ग्रामीणों को सारना पूजा स्थल एवं फुटवॉल मैदान गोचर भूमि से बेदखल करना चाहते हैं। 

ग्रामीणों द्वारा भू०माफिया दलाल के खिलाफ में उपायुक्त महोदय सरायकेला-खरसावां, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल , अंचल पदाधिकारी चांडिल तथा स्थानीय प्रशासन को कई बार लिखित रूप से शिकायत ग्रामीणों द्वारा दिया जा चुका है। जिसका ग्रामीणों के पास उक्त कार्यालय के रिसिविंग कापी है तथा अंचल अधिकारी चांडिल का उक्त भूमि से संबंधित चांडिल अंचल अधिकारी का कार्यालय का अस्वीकृति Rejected की सूचना का नामांतरण मुकदमा संख्या: 52 R27/2016-2017 चांडिल का सच्ची प्रतिलिपि भी है। 

साथ ही साथ कुछ असमाजिक तत्वों तथा दलाल किस्म के लोग द्वारा अपनी निजी स्वार्थ एवं दलाली राशि के लिए ग्रामीणों को सारना पूजा स्थल जाहेर स्थान, फुटबॉल मैदान एवं गोचर भूमि को छिनने के उद्देश्य से समझौता किया है जो यह मैदान से संबंधित पुड़िसिलि ग्रामीणों ने ना तो समझौता किया है ,और न ही करेंगे क्योंकि यह मैदान पूर्वजों से ही है तथा मैदान के साथ साथ सारना धार्मिक स्थल जाहेर पूजा पाठ की जाती है। 

इस बैठक में उपस्थित ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल निम्नलिखित है -

फागुराम सोरेन, जादू मार्डी, विजय मुर्मू, सोम मांझी, बबलू सिंह सरदार, दुर्गा चरन सोरेन, मंगल मुर्मू , दिनेश सोरेन, मंगल मांझी, दुर्गा मांझी, बालीराम मार्डी, सुकराम मार्डी विश्वनाथ सिंह सरदार आदि उपस्थित हुए।

saraikela

Aug 01 2023, 11:33

सरायकेला:स्कूल से घर लौट रही छात्रा कि ट्रेलर कि चपेट में आने से मौत


सरायकेला :- चौका थाना क्षेत्र के एन एच 33 दिरलोंग के समीप सोमवार शाम चार बजे के करीब स्कूल से घर लौट रही छात्रा कि ट्रेलर कि चपेट में आने से मौत हो गई। 

वही सड़क दुर्घटना में मृतक छात्रा पहचान जांता निवासी प्राथमिक विद्यालय जांता में पढ़ने वाली चौथी कक्षा के छात्रा के रुप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजाना की भांति छात्रा सोमवार को भी स्कूल गई थी छुट्टी के बाद वह अपने घर लौट रही थी सड़क पार करने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। 

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। 

चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल चौका पुलिस को दी। पुलिस ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रेलर को पकड़ कर चालक को हिरासत में लिया गया।

वही छात्रा के निधन की सूचना पर उसके परिवार में मातम छा गया और परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

saraikela

Aug 01 2023, 11:30

टोल प्लाजा पर आजसू के धरने के दुसरे दिन भूख हड़ताल शुरु


 बुंडू :- बुंडू, तमाड़, सोनाहातु, राहे व अड़की प्रखंडों के वाहनों को टोल टैक्स न लेने की मांग को लेकर रविवार को शुरु किया गया अनिश्चित कालीन धरना सोमवार को आमरण अनशन में बदल गया। 

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आजसू पार्टी के रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा ने बताया कि रविवार को वार्ता के विफल होने और मांगों को न माने जाने के कारण उनके साथ कुल छः लोग सोमवार से धरना स्थल (टोल प्लाजा) पर ही अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

धरने के दूसरे और आमरण अनशन के प्रथम दिन कुल छः आजसू नेता भूख हड़ताल पर बैठे। भूख हड़ताल शुरु करने वालों में राजकिशोर कुशवाहा के अतिरिक्त आजसू के केन्द्रीय सचिव संजय महतो, जिला परिषद सदस्या परमेश्वरी सांडिल, जिला सचिव दिलीप कोईरी और तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष जगदीश गुप्ता और मो शेराज शामील हैं। सोमवार को लगातार दूसरे दिन टोल प्लाजा में किसी भी वाहन से टोल टैक्स की वसूली आंदोलनकर्ताओं द्वारा ठप करा दी गई। 

पुरे दिन बगैर टोल टैक्स दिए वाहनों का आवागमन बुंडू टोल प्लाजा में जारी रहा। आजसू कार्यकर्ताओं के अनुसार सोमवार को वार्ता के लिए कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचे।

saraikela

Aug 01 2023, 11:25

सरायकेला:आजसू पार्टी ने बांदु पंचायत के सभी गांवो में किया ग्राम प्रभारी मनोनित

सरायकेला :- ईचागढ़ प्रखंड के बांदु पंचायत के शिशु मंदिर प्रांगण में सोमवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार आजसू पार्टी के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया। 

जिसमें बांदु पंचायत के सभी गांवो के ग्राम प्रभारी मनोनित किया गया।मौके पर आजसू पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुरूपद सोरेन, जिला उपाध्यक्ष जितुराम महतो, प्रखंड सचिव तुलसी महतो, कान्हाई मंडल, घनेश्याम पोद्दार, युधिष्टिर कर्मकार, निरंजन कर्मकार, गोरा चांद सोरेन, अनादि गोप, नृपेन्द्र नाथ कुमार आदि उपस्थित थे।

saraikela

Jul 31 2023, 19:50

सरायकेला :कान के परदे में छेद समय से इलाज ना करने से गंभीर हो सकते हैं परिणाम, बरसात में बढ़ते हैं मरीज।


सरायकेला :– कान की देखभाल अति आवश्यक है, कान के परदे में छेद होने पर समय से इसका सही इलाज कराकर बचा जा सकता है। कान के छेद संबंधित रोगों की अनदेखी करने से भविष्य में बहरेपन जैसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उक्त बातों की जानकारी शहर के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर शुभेंदु मंडल ने दी है।

गोलमुरी स्थित न्यू लाइफ नर्सिंग होम के ई एन टी स्पेशलिस्ट डॉक्टर शुभेंदु मंडल ने बताया कि अक्सर कानो की सही देखभाल लोग नहीं करते, इसका खामियाज भविष्य में उठाना पड़ता है।

कान के परदे में छेद होने के बाद सही इलाज नहीं होने के चलते काम में पानी और बरसात में शुष्क मौसम होने के चलते मवाद आना आम बात हो जाती है। इन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कान के पर्दे क्षतिग्रस्त होने से संबंधित इलाज में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्रॉनिक ऑस्टाइटिस मीडिया (कान का पर्दा क्षतिग्रस्त होना) बीमारी लाइलाज बिल्कुल नहीं है। एंडोस्कोपिक की मदद से अब बिना चीर -फाड़ ,बिना खून बहाए इसका सटीक इलाज किया जा रहा है। इन्होंने बताया कि पहले यह ऑपरेशन कान काट कर ही किया जाता था, लेकिन अब एंडोस्कोपिक (दूरबीन मशीन) से बिना काटे फाड़े इसका इलाज कुछ ही समय में संभव हो सका है। डॉक्टर सुभेंदु मंडल ने बताया कि एंडोस्कोपिक से इलाज करने के कई फायदे हैं। 

जैसे कम समय में बेहतर इलाज, कुछ ही देर में मरीज वापस अपने घर और अगले दिन काम पर जा सकता है, और सबसे महत्वपूर्ण की इंडोस्कोपिक सर्जरी के बाद इंफेक्शन का खतरा शून्य रहता है।

कान के पर्दे फटने, इंक्शन होने ,मवाद निकलने जैसे

गंभीर बीमारियों का एंडोस्कोपिक मशीन से लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ अब इलाज संभव हो सका है। हालांकि यह इलाज सामान्य ऑपरेशन से 20 से 25% अधिक खर्चीला है। लेकिन इस एंडोस्कोपी सर्जरी के सक्सेस रेट काफी अधिक हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य ऑपरेशन के मुकाबले इसमें मरीज को अधिक सहूलियत है।