वार्ड सदस्यों ने ट्रेनिंग का किया बहिष्कार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
रोहतास : जिले के दावथ प्रखंड मुख्यालय पर बुधवार को वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष चिंताहरण तिवारी की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों ने ट्रेनिंग लेने से इनकार कर दिया है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए।
वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष चिंताहरण तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की दोहरी नीति और पदाधिकारियों के द्वारा वार्ड सदस्य को अपमानित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य को अधिकारों से वंचित रखा गया है तथा पूर्व में कराए गए ट्रेनिंग का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। जबकि जिला मुख्यालय से सभी वार्ड सदस्यों के ट्रेनिंग राशि प्रखंड को मिल चुका है।
इसलिए प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं वार्ड सदस्यों को अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित करने के विरुद्ध में प्रखंड के सभी वार्डों ने विरोध करते हुए ट्रेनिंग का बहिष्कार किया है।
मौके पर वार्ड सदस्य सनोज लाल ,अरविंद सिंह, विनय दुबे, रणविजय सिंह ,सिपाही सिंह , दीनानाथ ठाकुर ,सहित प्रखंड के तमाम वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
रोहतास से दिवाकर तिवारी




Jul 26 2023, 17:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.5k