Rohtas

Jul 25 2023, 17:00

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे जिले के स्वतंत्रता सेनानी, डीएम की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस को लेकर की गई तैयारी बैठक

रोहतास। जिला समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक तैयारी बैठक की गई। बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी तथा अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आगाज सुबह 7:30 बजे से प्रभात फेरी के साथ किया जाएगा। जिसमें जिले के संबंधित पदाधिकारी सहित सरकारी विद्यालयों के बच्चे, बच्चियां एवं शिक्षकगण शामिल होंगे। प्रभात फेरी रेलवे स्टेशन परिसर से निकलकर फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम तक जाएगी। जिसके बाद समाहरणालय सहित जिले के सभी सरकारी कार्यालय परिसरों में झंडोतोलन कार्यक्रम अपने निर्धारित समय से किया जाएगा। इस अवसर पर फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम में बच्चों तथा कलाकारों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे तथा जिले के स्वतंत्रता सेनानियों एवं प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर साफ सफाई, पेयजल, जलपान, चिकित्सा, फायरब्रिगेड, एनसीसी परेड आदि सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। समारोह स्थल पर विशिष्ट अतिथियों, वरीय पदाधिकारियों, आगंतुकों, सांसद, विधायक सहित पंचायत प्रतिनिधियों एवं महिलाओं के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। जिनका स्वागत सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। परेड का पूर्वाभ्यास 8 एवं 12 अगस्त को किया जाएगा तथा अंतिम पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को होगा। मौके पर उप विकास आयुक्त शेखर आनंद, नगर आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, सिविल सर्जन डॉक्टर केएन तिवारी, एडीएम , सदर एसडीओ मनोज कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Rohtas

Jul 24 2023, 19:45

किशोरी को अकेला पाकर युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश मे जुटी पुलिस

रोहतास - जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में तीन दिन पूर्व एक 40 वर्षीय दुकानदार द्वारा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी तब मिली जब महिला पुलिस शनिवार की देर रात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पहुंची। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि आर्थिक तंगी की वजह से किशोरी के माता पिता चंडीगढ के एक कंपनी में मजदूरी का कार्य करते हैं। तेरह वर्षीय किशोरी और उसकी एक छोटी बहन को दादा के सहारे छोड़ कर माता-पिता दूसरे राज्य में मजदूरी करने गए थे। इस बीच दुकानदार ने किशोरी को यह कह कर घर में बुलाया कि तुम्हारे माता पिता का फोन आया है। किशोरी बात करने के लिए उत्सुकता वश दुकानदार के घर आई। जैसे ही उसने घर में प्रवेश किया। आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया और किशोरी के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म की घटना को अंज़ाम दिया। 

किशोरी चिल्लाती और विरोध करती रही लेकिन उसकी चीखें बाहर नहीं आ सकी। काफी देर बाद जब वह दुष्कर्मी के घर से बाहर निकली तो घटना की जानकारी अपने पड़ोसी की एक चाची को दी। उसने उसके माता-पिता से मोबाइल पर बात कराई। तब जाकर घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को उसके माता-पिता गांव पहुंचे और किशोरी को लेकर महिला थाना में पहुंच उक्त दुकानदार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई। जिसके आलोक में महिला थाना ने छापामारी की थी लेकिन आरोपी फरार हो गया। 

वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार दास ने बताया कि पीड़ित परिवार इस मामले को लेकर थाना नहीं पहुंचे हैं और न हीं उनके द्वारा जानकारी दी गई है। 

चौकीदार ने बताया कि महिला थाना से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई थी।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Jul 24 2023, 17:33

बाईक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

रोहतास : जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर - बैशपुरा पथ मोड़ पर सिढी गांव के समीप आज सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। लेकिन सासाराम ले जाने के क्रम में हीं युवक की मौत हो गई। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोरी निवासी किलोधर बैठा उर्फ मुन्ना बैठा का लगभग 28 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार अपनी टीवीएस लूना बाइक से फेरी का कार्य कर प्लास्टिक सामग्रियों की बिक्री करता था। 

इस दौरान वह सामग्रियों को बेचने के लिए किसी गांव में जा रहा था कि जलालपुर- बैशपूरा पथ में तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दी। 

जोरदार टक्कर से युवक बाइक सहित सड़क पर दूर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आईं। खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहीं चालक वाहन लेकर फरार हो गया। 

इस आशय की जानकारी देते हुए 

थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार दास ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Jul 24 2023, 16:43

नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का हुआ उद्घाटन

रोहतास। जिले के राजपुर पंचायत में ई किसान भवन तथा पंचायत सरकार भवन के समीप बने नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का सोमवार को प्रमुख कुन्ती कुंअर, जिप सदस्य रेशमा पटेल तथा राजपुर पंचायत के मुखिया रंजू देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीडीओ सरफुद्दीन अहमद ने कहा कि गांवों की साफ सफाई को लेकर केन्द्र व राज्य सरकारें गम्भीर है। इस योजना को सफल बनाने में आम जन सहयोग की अहम भूमिका है।

जिसके लिए लोगों को भी सहयोग करना होगा। सफाई कर्मचारी को साफ सफाई के लिए घर घर जाकर कचरा का उठाव करेंगे तथा उसे डंपिंग यार्ड में लाकर जमा करना है। जहां से अलग अलग तरह के कचरों की प्रोसेसिंग की जाएगी। गिले कचरे से कंपोस्ट तैयार किया जाएगा जबकि सुखे कचरा का दुसरे कार्य में उपयोग होगा। बीडीओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर घर पहुंच रहे स्वच्छता कर्मीयों को प्रति दिन एक रुपया देना होगा।

लोग इस राशि को देने व दिलवाने में सहयोगी बने। उन्होंने कहा कि राजपुर प्रखण्ड का यह तिसरा डंपिंग यार्ड है। ब्लाक कोआरडिनेटर दानिश ने बताया कि डब्लू पी यू निर्माण पर 675405 रुपए की राशि खर्च किया गया है। गिले व सुखे कचरा के इसमें ग्यारह अलग अलग यार्ड बनाए गए हैं।

प्रमुख कुन्ती कुंअर ने कहा कि इस योजना को सफल बनाने में हम सभी की सहभागिता जरूरी है। स्वच्छता कर्मी के साथ अच्छा व्यवहार करे तथा उन्हें सम्मान के साथ देखें। जब वो दरवाजा पर सीटी बजाए तो दोनों डब्बा का कचरा उन्हें ठेला गाड़ी पर दें।

कार्यक्रम का समापन अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने अपने हाथों से ग्यारह पौधे रोपण कर किया। मौके पर पीओ आनन्द कुमार, समाजसेवी सतीश कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल चौधरी,बडन सिंह, वार्ड सदस्य व सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

Rohtas

Jul 24 2023, 09:35

जदयू के नई कमेटी का हुआ गठन, पदाधिकारियों को दिए गए मनोनयन पत्र

रोहतास : जिला मुख्यालय सासाराम के पुरानी जीटी रोड स्थित कुशवाहा भवन के सभागार में रविवार को रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की। जहां रोहतास जदयू के नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों को उनका मनोनयन पत्र दिया गया। 

इस क्रम में भरत चौधरी, मुद्रिका सिंह, हरिशंकर सिंह, राकेश चंद्र सिंहा, माखन चौधरी, साहब पासवान, धर्मराज कुशवाहा, भाई जितेंद्र सिंह, कुमारी नीलम, मिथिलेश पटेल, संतोष शुक्ला, जमालुद्दीन सिद्धकी, प्रमोद चंद्रवंशी, दीपक शर्मा, केशव प्रसाद सिंह, मनोज गुप्ता, संजरखान, कांमता पटेल, राजेंद्र राम, वीरेंद्र कुशवाहा, अरविंद कुमार, सत्येंद्र सिंह, अनिल पटेल, संगीता सिंह, धनंजय पटेल, सीमा सिंह, वंश नारायण सिंह, सभा चंद्र चौधरी तथा शाहीन अख्तर को उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। 

वहीं मुन्ना चौधरी, राधा सिंह कुशवाहा, हरिद्वार शर्मा, सुखदेव चंद्रवंशी, बदन सिंह, अरुण राम, पप्पू सोनी, रामनाथ कुशवाहा, विनोद पांडे, संजय सिंह, सूर्यवंश सिंह, राजेश सोनकर, गोवर्धन पटेल, प्रमोद चौबे, प्रमोद पटेल, राजेंद्र कुशवाहा, विनोद सिंह, मुमताज अंसारी, अरुण राम, वसंत राय, अशोक चंद्रवंशी, सूरज पासी, ददन बिंद, त्रिभुवन सिंह, जवाहर प्रसाद सिंह, विनोद चौधरी, धर्मेंद्र चौहान, ललन सिंह, विपिन कुशवाहा, नंदकिशोर चौधरी, सुनील चौधरी, रामाकांत सिंह, परमजीत सिंह, अभिषेक पटेल, अमर सोनी, विजय कुमार चौधरी, जग नारायण चौधरी, जय शंकर पटेल, चौधरी महाराणा प्रताप को महासचिव बनाया गया। 

जबकि प्रवक्ता के रूप में सह मीडिया प्रभारी अलख निरंजन और प्रवक्ता बैरिस्टर कुशवाहा मनोनीत हुए। वहीं अरुण कुमार सोनी को कार्यालय प्रभारी तथा प्रमोद कुमार, हसनैन खान, रामेश्वर चौधरी, रजनीश कुमार सिंह, लक्ष्मण चंद्रवंशी, प्रमोद पटेल, तेजू पाठक, मिथिलेश सिंह, राम दहिन चौधरी, राजेश सिंह, सुधा देवी सहित अन्य लोगों को जिला कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया।

मौके पर डॉ निर्मल कुशवाहा,बनारसी पटेल, सिकंजय सिंह, संजय वर्मा, संतोष कुशवाहा सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Jul 23 2023, 19:02

मौसम की बेरुखी से बढ़ा सूखे का खतरा, नहीं हुई बारिश तो बर्बाद हो जाएंगे किसान

रोहतास : एक तरफ जहां बरसात न होने की वजह से धान की खेती पिछड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ थोड़ा बहुत धान के फसल की रोपाई हुई है उसे बचाने की कवायद में किसानों के पसीने छूटते नजर आ रहे हैं। 

दरअसल रोहतास जिले को धान का कटोरा कहा जाता है और यहां पर धान की बेहद अच्छी पैदावार होती है। अधिकांश किसान खेती-बाड़ी पर ही निर्भर हैं। ऐसे में बारिश ना होने की वजह से किसानों की चिंता लाजिमी है। 

जिले के कई क्षेत्रों मे बारिश न होने के चलते हर तरफ हाहाकार मचा है और अन्नदाता सूखे की आशंका से चिंतित हैं। 

जुलाई महीना अब अन्तिम चरणों में चल रहा है और अब तक जिन खेतों में धान की रोपाई हो जानी चाहिए थी, उन खेतों में अभी तक धूल उड़ रही है। किसानों की आंखें आसमान की तरफ टकटकी लगाए देख रही हैं कि कब इंद्रदेव मेहरबान होंगे और बारिश होगी और वह लोग अपने खेतों में धान की रोपाई कर पाएंगे। 

हालांकि इस क्षेत्र में किसानों के लिए सिंचाई हेतु नहर की व्यवस्था है लेकिन हर खेत तक पानी सहजता से नहीं पहुंच पाता। जिससे किसानों को बारिश पर भी निर्भर रहना पड़ता है। वहीं बिजली भी किसानों के साथ खूब मजाक कर रही है क्योंकि कृषि फीडरों से बिजली घंटों तक गायब रहती है। इस परिस्थिति में किसान पुरी तरह मानसूनी बारिश पर ही निर्भर रहते हैं। 

इलाके के तमाम किसानों को इस बात की चिंता सता रही है कि अगर बरसात नहीं होगी तो धान की रोपाई कैसे होगी और धान की फसल जब पैदा नहीं होगी तो उनके घर का खर्च कैसे चलेगा? 

किसान सुदर्शन ओझा कहते हैं कि बारिश एकदम नहीं हो रही है जिसके पास नहर है वह थोड़ा-थोड़ा करके अपना रोपाई कर रहा है, बाकी किसान बिल्कुल परेशान हैं। बिल्कुल सूखा की स्थिति हो गई है। बच्चों को पढ़ाना लिखाना है, कैसे पढ़ाएंगे लिखाएंगे। यही सब समस्या सामने पड़ी हुई है। 

जबकि किसान बताते हैं कि मानसून की स्थिति एकदम ठीक नहीं है। जो नहर के किनारे हैं वो रोपाई कर ले रहे हैं, लेकिन, बाकी किसान बारिश की आस लगाए हुए हैं जहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। अभी भी बारिश नहीं हुई तो भुखमरी पैदा हो जाएगी। बीवी-बच्चे सब परेशान हो जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई नहीं हो पाएगी,खेती ही लोगों का एक आधार है।

कुछ गांवों में धान के फसलों के हालात की पड़़ताल करने पर पता चला कि बारिश नहीं होने और सूरज की तेज तपिश से धान के छोटे-छोटे पौधे और धान के बिचड़े मुरझा चुके हैं। क्षेत्र में कई किसानों के खेत सुख चुके हैं और अभी भी बारिश नहीं हुई तो निश्चित ही फसल चौपट हो जाएगी। जो छोटे किसान हैं, उनके खाने के लाले तक पड़ जाएंगे।

लगभग जुलाई महिना बीतने के कगार पर है,किसान सूखे की मार झेल रहे हैं।धान की फसल के लिए खेत तैयार होने के बावजूद अभी रोपाई नहीं हुई है।अगर धान रोपा भी गया है तो एक बार पानी भरने के बाद चटक धूप के चलते तीसरे दिन वह खेत भी सूख जा रहे हैं।  

मंडरा रहे काले बादल किसानों के मन में आस तो जगा जा रहे है लेकिन, हवा के साथ बादलों को उड़ जाने के बाद इनका मन पूरी तरह से इस खेल को देख विचलित हो रहा है। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि इस बार सूखा पड़ने की आशंका है। इंद्रदेव ने इस बार किसानों को दंड देने का ही मन बना लिया है। खेत में किसान एक तरफ धान की फसल को देख रहे हैं तो दूसरी तरफ उनकी नजर आसमान पर जाकर टिक जा रही है। उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होना फसल की पैदावार पर निर्भर करता है। अब पैदावार तो दूर अभी तक धान की रोपाई तक नहीं हो पाई है। 

किसान वर्षा की आस लगाए बैठा है कि रोपनी शुरू की जाए। लेकिन अब तो यह भी संभव होता नहीं दिख रहा है। धान की हरियाली से लहलहाने वाले खेतों में अब धूल उड़़ता ही दिख रहा है।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Jul 23 2023, 18:48

पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, कई मामलों थी इनकी तलाश

रोहतास : जिले के विक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शशि भूषण सिंह अपने कार्यालय कक्ष में रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि रोहतास पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपराध कर्मियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

श्री सिंह ने बताया कि वादी परिक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार काराकाट थाना के लिखित आवेदन के आधार पर काराकाट थाना कांड संख्या 220/23 के आलोक में लव कुमार सिंह उर्फ विशाल कुमार पिता शशिकांत सिंह ग्राम सिकरिया एवं लकी कुमार पिता अजय सिंह ग्राम गोराडी दोनों थाना काराकाट जिला रोहतास को अवैध आग्नेयास्त्र एवं चोरी के बाइक रखने के आरोप में कांड अंकित किया गया था। 

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरिया स्थित स्कूल के पास बने यात्री शेड के पास अपराध कर्मी बैठे हुए हैं। 

तत्पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित कर स्थानीय पुलिस उक्त चिन्हित स्थल पहुंच घेराबंदी कर लव कुमार सिंह उर्फ विशाल कुमार पिता शशिकांत सिंह ग्राम सिकरिया एवं लकी कुमार पिता अजय सिंह ग्राम गोराडी दोनों थाना काराकाट जिला रोहतास को एक अवैध देसी रिवाल्वर , दो चोरी के बाइक एवं तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।  

गिरफ्तार अभियुक्त लव कुमार ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में 25 मार्च 2023 को चिकसिल में बोलेरो एवं मोटरसाइकिल के चोरी की घटना में अपने अन्य अपराध कर्मियों के साथ घटना कारित करने की बात स्वीकार की है। 

श्री सिंह ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त लव कुमार सिंह काराकाट थाना में पूर्व के तीन कांड में आरोपित है। वहीं दूसरी ओर संझौली पुलिस ने भी 22 जुलाई को संझौली थाना कांड संख्या 169/22 के आलोक में लूट कांड ,डकैती एवं हत्या के फरार कुख्यात अप्राथमिकी अभियुक्त सौरभ पटेल उर्फ सौरभ राज पिता राजमणि कुमार उर्फ अजय कुमार चौधरी ग्राम रेड़िया थाना बिक्रमगंज जिला रोहतास को अपने घर पर छुपकर रहने की गुप्त सूचना प्राप्त हुआ। 

उक्त सूचना के सत्यापन एवं अभियुक्त सौरभ पटेल उर्फ सौरभ राज की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रोहतास के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कुख्यात अपराधी को संझौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार उक्त कुख्यात अपराधी के द्वारा एक फाइनेंस कर्मी ऋषि कुमार जिला भोजपुर के रहने वाले मूलनिवासी की हत्या कर दी गई थी। साथ में उक्त अपराधी ने फाइनेंस कर्मी से ₹83000 नगद लूट ली थी। 

उन्होंने बताया कि पूर्व में इस कांड में लूट का 83 सौ रुपए बरामद किया गया था। श्री सिंह ने कहा कि छापेमारी अभियान के दौरान संझौली थानाध्यक्ष मुकेश कुमार , पीटीसी अनित कुमार , सिपाही अतीश कुमार , मृत्युंजय कुमार , मोना कुमारी सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Jul 23 2023, 18:48

*पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, कई मामलों थी इनकी तलाश*

Jul 23 2023, 18:47

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता

रोहतास : आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में अब जातीय राजनीति शुरू हो गई है। सभी पार्टियों ने अपने अपने तरीके से हर वर्ग के वोटरों को लुभाने के लिए कवायद तेज कर दी है। 

इसी क्रम में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की रोहतास जिला इकाई द्वारा भी सामाजिक कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां दलित समाज से आने वाले काफी संख्या में लोगों को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। 

मिलन समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कु चंद्रवंशी एवं संचालन विजय सिंह ने किया। इस दौरान आठ सौ सत्तर की संख्या में विभिन्न क्षेत्र, वर्ग एवं समाज के लोग विशेषतः अति पिछड़ा एवं रविदास समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई एवं पूरी प्रतिबद्धता से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मां भारती की सेवा करने का संकल्प दिलाया गया। 

बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता मिलन समारोह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद रॉय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गयी थी। 

जिसमें सांसद छेदी पासवान, शाहाबाद क्षेत्र प्रभारी एवं विधानपार्षद प्रमोद चंद्रवशी, जिलाप्रभारी जितेंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष कैमूर मनोज जायसवाल, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, विधान पार्षद संतोष सिंह, विधान पार्षद जीवन कुमार, पूर्व विधायक ई.सत्यनारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक निरंजन राम,पूर्व विधायक शिवेश राम,जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा, अशोक साह,जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, मंगलानंद पाठक, पंकज सिंह, प्रमोद कुशवाहा, जिलामंत्री जितेंद्र राम, रेशमा पटेल, सुनीता गुप्ता, संध्या श्रीवास्तव की उपस्थिति में आठ सौ सत्तर सामाजिक कार्यकर्ताओं व जन प्रतिनिधियों का भाजपा में योगदान हुआ।

इस अवसर पर गृहराज्यमंत्री नित्यानंद रॉय ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि ये विपक्षी पारिवारिक विरासत वाली पार्टियां समाज को व राष्ट्र की संस्कृति को तोड़ने व बिगाड़ने की राजनीति कर समाज को बांटती हैं। 

उन्होंने लोगों से पूछा की कश्यप गोत्र के यहां कितने लोग हैं। उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी का एक गोत्र है। अब बतलायें की आप सभी की जातियां क्या है। उन्होंने कहा कि जाति सनातन धर्म में एक व्यवस्था है परंतु हम सभी एक गोत्र के हैं। एक हीं गोत्र के लोग विभिन्न जातियों में मिलेंगे। इस प्रकार सनातन की वैज्ञानिक एकजुटता प्रकट होती है।  

गृह राज्यमंत्री ने भाजपा में सभी योगदान करनेवाले नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत अपने देशवासियों का लोककल्याण करते हुए विश्व मे प्रतिष्ठा अर्जित कर रहा है। आप सभी भाजपा का हाथ मजबूत करें। 

कार्यकर्ताओं की स्नेह अनुरोध ने राज्यमंत्री को मंच से उतरने के बाद पुनः उनकी बातों को खुले मंच से संबोधन को बाध्य किया और उन्हें बार-बार कार्यकर्ताओं और नये योगदान देनेवालों के मध्य संवाद कायम करने को मजबूर होना पड़ा। 

वहीं जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवशी ने सभी को अपने क्षेत्रों में दायित्व के साथ भाजपा के कार्यक्रमों को सफल करने के लिए तैयार रहने को कहा। 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से रामकुमारी देवी पूर्व प्रमुख सासाराम, चंद्रहंश राम मुखिया सुसाडी, रामाश्रय राम पूर्व जिला सहकारिता पदाधिकारी, रामविलास राम अकोडी पंचायत मुखिया, चंद्रभान राम सिसवार पंचायत मुखिया, मदन राम पूर्व लोकसभा प्रत्यासी सासाराम, मुन्ना राम, शंकर रामलड्डू ठाकुर, मेघचरण राम जितेंद्र राम पूर्व प्रमुख समेत 870 लोग शामिल रहे।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Jul 23 2023, 18:46

*केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता*