बगहा में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा कोर कमिटी की बैठक सम्पन्न, बूथों पर सशक्तिकरण कर चुनाव जीतने की बनी रणनीति
![]()
बगहा – आज 24जुलाई को लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सोमवार के दिन बगहा पुलिस जिला के भाजपा कोर कमिटी के अधिकारी और सदस्यों की बैठक बगहा नगर स्थित नरायणापुर भाजपा कार्यालय में हुई।
बैठक के दौरान विगत दिनों राजधानी पटना में 13 जून को भाजपा के कार्यकर्ताओं के विधान सभा घेराव के दौरान पुलिस के किये गये लाठी चार्ज में हुए एक कार्यकर्ता की मौत पर बिहार सरकार पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक दौरान वाल्मीकिनगर विधान सभा के बूथ सशक्तिकरण प्रारूप में चुनाव जिताने को लेकर विचार विमर्श करते हुए एक अलग बैठक की गयी। बैठक में वाल्मीकिनगर विधान सभा के छह मंडलों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक की अध्यक्षता कोर कमिटी के अध्यक्ष बगहा विधान सभा के विधायक राम सिंह ने किया। बैठक का संचालन ओमनिधि वत्स ने किया। इस दौरान विधायक राम सिंह ने बताया कि 2024 की लोकसभा तथा 2025 के वाल्मीकिनगर लोक सभा तथा विधान सभा के चुनाव में बूथ सशक्तिकरण में चुनाव जितने के सफल प्रयासों पर चर्चा की गयी।
वही कोर कमिटी में जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सह मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह को पार्टी के पदधाधिकारियों के तरफ से विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गयी।
इस संदर्भ में विजया सिंह ने बताया कि पार्टी के हम भाजपा के महिला बिग्रेड के सिपाही हैं। हमारे वाल्मीकिनगर के मंडलों में वाल्मीकिनगर , बगहा2 , पिपरासी, मधुबनी, भीतहा तथा ठकरहा के बूथ कमिटी सदस्यों से आपसी तालमेल कर 2024 के लोकसभा तथा 2025 के बिहार विधान सभा चुनाव में बूथ जितने को लेकर सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया जायेगा।
इस दौरान आंनद सिंह, रविन्द्र श्रीवास्तव,सुजीत चौरसिया, अमरलाल चौधरी, परितोष राय, अमित कुमार तथा पारस महतो आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे।
Jul 24 2023, 20:10