saraikela

Jul 23 2023, 21:50

एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में हुआ 31 यूनिट रक्त संग्रह

सरायकेला : नीमडीह प्रखंड के आदरडीह सामुदायिक भवन में रविवार को सेवा सर्वोपरि समिति एवं मानव अधिकार संघ के तत्वाधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ स्वामी विवेकानंद, सुभाष चन्द्र बोस, चंद्रशेखर आज़ाद, बाल गंगाधर तिलक के फोटो पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस कैंप में कुल 50 लोगों ने पंजीयन हुई और और 31 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इस दौरान सेवा ही संकल्प है के संस्थापक समाजसेवी राकेश वर्मा रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया। उन्होंने कहा रक्तदान सबसे बड़ा दान है, इसमें लोगो को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का अपिल किया।

 भाजपा जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई ने रक्तदान किए एवं सेवा सर्वोपरि समिति को प्रोत्साहित कर आगे हर संभव मदद करने की बात कही। इस अवसर पर मानव अधिकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार केनू, समाजसेवी स्वपन महतो, सेवा सर्वोपरि समिति के संरक्षक सनातन गोराई, अध्यक्ष चंद्र मोहन गोराई, आदरडीह पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह, तपन मंडल, सुशेन गोप, दुर्गा मंडल, अमित कुमार, चित्तरंजन मंडल, भास्कर सिंह, मनोरमा देवी, ब्रह्मानंद ब्लड बैंक के एचओडी शक्तधारी सिंह, डॉ पटेल, राधेश्याम कर्मकार,संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

saraikela

Jul 23 2023, 21:47

सर्वसम्मति से राकेश रंजन महतो अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मनोनीत


सरायकेला : अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच का समीक्षा बैठक रविवार को संपन्न हुआ। बैठक में 16 जून से चले आ रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व आंदोलन का समीक्षा किया गया एवं आगामी होने वाली पांचवा चरण के आंदोलन को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। वहीं सर्वसम्मति से मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राकेश रंजन महतो को चयनित किया गया, मंच के केंद्रीय प्रवक्ता अनूप महतो को सर्वसम्मति से चयनित किया गया एवं मंच के महिला मोर्चा के अध्यक्ष मंजू गोराई, महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष लक्ष्मी महतो, महिला मोर्चा के सचिव गीता रानी महतो को सर्वसम्मति से चयनित किया गया।

 इस अवसर पर विवेक सिंह बाबू, मुकेश कुमार महतो, कार्तिक महतो, विशाल कालिंदी, विदेश कालिंदी, सुबोध पोदेदार, अनूप महतो, राकेश रंजन महतो, तपन महतो, मंजू गोराई आदि उपस्थित थे।

saraikela

Jul 23 2023, 21:43

सरायकेला :झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यता अभियान की मंत्री चंपई सोरेन ने की शुरुआत

कहा डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित।

सरायकेला :– झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर सरायकेला -खरसावां जिला में भी पार्टी चुनावी मोड में आ गई है। रविवार को गम्हरिया प्रखंड कमेटी विस्तार कार्यक्रम के मौके पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें मंत्री चंपई सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुए।

गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सरायकेला -खरसावां जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए अभियान को गति प्रदान किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस मौके पर कई नए सदस्यों ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की, मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के नीति सिधान्तो को जन-जन तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना है।

 कहा कि हेमंत सरकार की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने का काम करें, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य गठन से लेकर अब तक सर्वाधिक भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने शासन किया बावजूद इसके आदिवासी- मूलवासीयों को ठगने और उनके अधिकारों से इन्हें वंचित रखा गया। मंत्री ने मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ में घटित घटना के विरोध में डबल इंजन की सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नैतिकता के आधार पर डबल इंजन प्रकार को मणिपुर में तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, लेकिन सत्ता के लोभ में घिरे भाजपा सरकार को इसका ख्याल नहीं है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी द्वारा राज्य समेत जिले भर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि सरायकेला- खरसावां जिले से डेढ़ लाख सक्रिय सदस्यों को बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि पार्टी को मजबूती प्रदान हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी के नीति सिद्धांतों को अधिक से अधिक प्रचारित कर लोगों को जोड़ने का काम करें।इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, सरायकेला जिला परिषद सदस्य सोनाराम बोदरा, गम्हरिया प्रखंड प्रमुख अमृता टुडू, जिप सदस्य पिंकी मंडल, चंचल गोस्वामी, परमेश्वर प्रधान आदि सक्रिय कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद रहे।

saraikela

Jul 23 2023, 19:41

चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय का कार्यकाल एक वर्ष पूरा होने पर चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन द्वारा मनाया गया वर्षगांठ


सरायकेला :- जिला के चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय का कार्यकाल एक वर्ष पूरा होने पर रविवार को चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन द्वारा वर्षगांठ मनाई गई।जिसमें झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रत्नाकर भेंगरा,जिला एवं सत्र न्यायधीश विजय कुमार,उपायुक्त अरवा राजकमल,पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश शामिल हुए।

इस दौरान चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रत्नाकर भेंगरा ने फीता काटकर किया।

अनुमंडलीय न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस दौरान झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रत्नाकर भेंगरा ने कहा कि यहा के अधिवक्ता काफी दिनों से प्रयासरत थे की यहां पर भी लोगों की न्यायिक कार्य प्रारंभ हो,जिसके देखते हुए बीते वर्ष से शुभारंभ किया गया है।

जिससे आज चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के शुदुरवर्ती कुकड़ू प्रखंड,नीमडीह प्रखंड,ईचागढ़ प्रखंड एवं चांडिल प्रखंड के लोगों को अधिकतर न्यायिक कार्य के जिला न्यायालय सरायकेला नहीं जाना पड़ता है,चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय में न्यायिक कार्य का निष्पादन हो रहा है।जिससे लोगों को समय व आर्थिक का बचत हो रहा है।इस दौरान उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया कि यहां पर जेल के बारे में भी पहल किया जा रहा है,कुछ विभागीय कारण पुरा नहीं हो पाया है,यहां पर जेल बनाने के लिए पूरे प्रयास में है।

saraikela

Jul 23 2023, 19:37

सरायकेला :रामकृष्ण फोर्जिंग प्लांट 5 रक्तदान शिविर का आयोजन, म बढ़-चढ़कर कर्मचारियों ने लिया भाग।

सरायकेला : जिला के कोलाबीरा स्थित रामकृष्ण फोर्जिंग प्लांट संख्या 5 में रविवार को वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के अधिकारी ,कर्मचारियों के साथ मजदूरों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।

सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड के सभी चारों प्लांट में तीन-तीन महीने के अंतराल पर वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है।

 इसी कड़ी में रविवार को कोलाबीरा स्थित प्लांट संख्या 5 में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जमशेदपुर ब्लड बैंक और वीबीडीए के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में 400 से भी अधिक यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से कंपनी के चीफ पीपुल्स ऑफिसर शक्तिपदों सेनापति मौजूद रहे।

 जहाँ इन्होंने कंपनी परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर रक्त दाताओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।

कंपनी के सीपीओ शक्तिपदों सेनापति ने बताया कि रक्तदान शिविर के माध्यम से ना सिर्फ कंपनी कर्मचारी बल्कि अन्य लोगों को भी रक्त उपलब्ध कराए जाते हैं। उन्होंने बताया कि आपातकाल जैसी स्थिति में जरूरतमंद लोग कंपनी गेट पर सेफ्टी ऑफिसर से संपर्क कर जमशेदपुर ब्लड बैंक से मिले ब्लड कूपन के माध्यम से रक्त प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि कंपनी द्वारा रक्तदान के अलावा अन्य कई सामाजिक कार्यों का भी आयोजन किया जाता रहा है।

saraikela

Jul 23 2023, 19:35

नारायण प्राईवेट आईटीआई संस्थान में स्वतंत्रता सेनानीचंद्रशेखर आजाद एवं बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई ।

सरायकेला : नारायण प्राईवेट आईटीआई संस्थान में स्वतंत्रता सेनानी बीर चंद्रशेखर आजाद एवं बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई ।

 इस शुभ अवसर में संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे एवं संस्थान के सभी अनुदेशक के द्वारा चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे जी ने उनके व्यक्तिगत जीवनी का परिचय कराते हुए उन्होंने कहा कि आजाद प्रखर देशभक्त थे। काकोरी काण्ड में फरार होने के बाद से ही उन्होंने छिपने के लिए साधु का वेश बनाना बखूबी सीख लिया था और इसका उपयोग उन्होंने कई बार किया।

 एक बार वे दल के लिये धन जुटाने हेतु गाज़ीपुर के एक मरणासन्न साधु के पास चेला बनकर भी रहे ताकि उसके मरने के बाद मठ की सम्पत्ति उनके हाथ लग जाये। परन्तु वहाँ जाकर जब उन्हें पता चला कि साधु उनके पहुँचने के पश्चात् मरणासन्न नहीं रहा अपितु और अधिक हट्टा-कट्टा होने लगा तो वे वापस आ गये। 

प्राय: सभी क्रान्तिकारी उन दिनों रूस की क्रान्तिकारी कहानियों से अत्यधिक प्रभावित थे आजाद भी थे लेकिन वे खुद पढ़ने के बजाय दूसरों से सुनने में ज्यादा आनन्दित होते थे। एक बार दल के गठन के लिये बम्बई गये तो वहाँ उन्होंने कई फिल्में भी देखीं। उस समय मूक फिल्मों का ही प्रचलन था अत: वे फिल्मो के प्रति विशेष आकर्षित नहीं हुए।मुख्य रूप से उपस्थित थै फिटर के अनुदेशक भगत लाल तेली, शांतिराम महतो, पवन कुमार महतो, अजय कुमार मंडल , गौरव कुमार महतो आदि मौजूद थे।

saraikela

Jul 23 2023, 19:33

संघर्ष और आंदोलन की उपज है आजसू : रामचंद्र सहिस


सरायकेला : मौजूदा हेमंत सरकार झारखंड के भ्रष्टाचारियों का संरक्षक बनी हुई हैं। झारखंड में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है, सरकारी कार्यालयों में बिना चढ़ावा के कोई काम नहीं हो रहा है और जनता त्राहिमाम कर रही हैं। इसके लिए केवल और केवल हेमंत सरकार जिम्मेदार हैं। उक्त बातें पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा। 

चांडिल प्रखंड के चिलगु में आयोजित आजसू पार्टी के कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन सपनों और कल्पनाओं को लेकर आंदोलनकारियों ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई लड़ी थी, उन सपनों को आजसू ही पूरा कर सकती हैं।

 आजसू कोई साधारण पार्टी नहीं है, आजसू संघर्ष और आंदोलन की उपज है। आजसू का इतिहास उपलब्धियों से भरी पड़ी है। आजसू पार्टी ने महिलाओं के सम्मान, अधिकार और स्वरोजगार के लिए अहम भूमिका निभाई है। युवाओं को राजनीति में पहचान दिलाने का काम भी आजसू ने ही किया है। सहिस ने कहा कि वर्तमान समय में राज्य सरकार जनता को मुद्दों से भटकाने के लिए प्रायोजित अभियान शुरू की है लेकिन इस झांसे में जनता नहीं आएगी। जनता सरकार के झूठ को भलीभांति समझ चुकी हैं। 

सरकार के गलत नीतियों के कारण राज्य के आदिवासी व पिछड़ा वर्ग अपने अधिकारों से वंचित

चांडिल प्रखंड के पूर्व प्रमुख अमला मुर्मू के सदस्यता रद्द किए जाने के मामले को लेकर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। रामचंद्र सहिस ने राज्य सरकार के नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हेमंत सरकार की गलत नीतियों के कारण चांडिल प्रमुख अमला मुर्मू का सदस्यता रद्द किया गया। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई गैर स्थानीय व्यक्ति विधायक बन सकता है लेकिन ईचागढ़ विधानसभा के एक स्थानीय आदिवासी महिला अमला मुर्मू प्रमुख पद पर नहीं रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव करवाया जिसमें पिछड़ा वर्ग को आरक्षण से वंचित रख दिया।

 अब सरकार के गलत नीतियों के कारण आदिवासी जनप्रतिनिधियों की सदस्यता रद्द हो रही हैं। सहिस ने कहा कि राज्य सरकार के गलत नीतियों से गैर झारखंड लोगों को लाभ मिल रही हैं और राज्य के आदिवासी व पिछड़ा वर्ग को अधिकार नहीं मिल रही हैं। 

हर कार्यकर्ता को सेवा का संकल्प लेना होगा : हरेलाल महतो

कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि पार्टी के हर नेता व कार्यकर्ता को सेवा का संकल्प लेना होगा। समाज के शोषित वर्ग की सेवा और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। जनता का विश्वास आजसू पर है और जनता आजसू के हाथों नेतृत्व सौंपना चाहती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ईचागढ़ विधानसभा के एक - एक व्यक्ति से मिलकर आजसू के विचारों का प्रचार प्रसार करें। हरेलाल महतो ने कहा कि 38 साल से तिरुलडीह गोलीकांड के शहीद धनंजय महतो का परिवार झोपड़ी में रहने को मजबूर थ, उन्हें हमने पक्का मकान का मालिक बनाया है। नीमडीह क्षेत्र के गरीब विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर की शुरुआत की है, जहां सैकड़ों बच्चों को निशुल्क शिक्षा मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा के लोगों की सेवा में फिलहाल दो एम्बुलेंस उपलब्ध हैं, आगे चलकर इसकी संख्या बढ़ाने का प्रयास है।

 सैकड़ों गरीब बच्चों का हर साल विभिन्न स्कूल व कॉलेज में नामांकन कराने का भी काम कर रहे हैं। 

अमला मुर्मू बनी कार्यकारी जिलाध्यक्ष, शरत महतो जिला उपाध्यक्ष

रविवार को चिलगु स्थित प्रधान कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। जहां मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह जिला प्रभारी रामचंद्र सहिस उपस्थित रहे। इस दौरान रामचंद्र सहिस ने संगठन में चल रहे क्रियाकलापों की जानकारी ली तथा वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। वहीं, संगठन के सभी अनुषंगी इकाइयों का विस्तार करने, ग्राम प्रभारियों का टीम गठन करने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने संगठन मजबूती के लिए अपना सुझाव दिया। इस अवसर पर चांडिल प्रखंड के पूर्व प्रमुख अमला मुर्मू को आजसू महिला संघ का कार्यकारी जिलाध्यक्ष, शरत महतो को जिला उपाध्यक्ष एवं शिवचरण महतो को चांडिल प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर केंद्रीय सचिव सुसेन महतो, रविशंकर मौर्या, जिलाध्यक्ष सचिन महतो, जिला प्रधान सचिव सह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, गुरुपद सोरेन, आरती सिंह, ज्योतिलाल माहली, दिनेश हांसदा, अंकुर महतो, प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, गोपेश महतो, नंदन कुंज पात्र, चंदन वर्मा, तुलसी महतो, रेणुका पुरान, माधव सिंह मुंडा, सुलोचना प्रमाणिक, दुर्गा महतो, भगीरथ दास, अजय महतो, प्रवीण महतो, किरीटी महतो, पवित्र महतो, कमलाकांत दास, धर्मराज प्रधान, जसवीर सिंह, संजय जारिका, सुसेन महतो, रामरतन महतो, रौशन शर्मा, आस्तिक दास, पलक पांडेय समेत अन्य मौजूद थे।

saraikela

Jul 23 2023, 11:31

खेलो झारखंड,प्रखंड स्तरीय अंडर 17 बालिका में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नीमडीह विजयी।

सरायकेला :- जिला के खेलों झारखंड 2023-24 के अंतर्गत 62वा सुब्रतो फुटवाल प्रतियोगिता 2023-24 प्रखंड स्तरीय संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में अंदर 14और 17उम्र के छात्र छात्रा भाग ले सकती है। 

अंडर १७ बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रा ने प्रखंड स्तरीय खेल में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रा ने बामनी उच्च विद्यालय केन्तुगा, को हराकर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विजयी हुई। 

प्रखंड स्तर के विजयी टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन नीमडीह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रवि शंकर महतो ने द्वीप जलाकर उद्घाटन किया गया।इस पास के विद्यालय के छात्र, छात्रों ने भाग लिया। 

अंडर १४ वर्षीय बामनी, पुरियारा,। प्रखंड स्तरीय खेल 20जुलाइ से 22जुलाइ,जिला स्तरीय 24जुलाइ से 26जुलाइ तक प्रमंडलीय स्तर 29जुलाइ से 31जुलाइ तक, राज्य स्तरीय 3 अगस्त से 05अगस्त को होगा। रधुनाथपुर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चेलियामा,झिमड़ी, तिल्ला विद्यालय के छात्र-छात्राओं उपस्थित थ।

अंडर 17 में बालक प्लस टु हाइ स्कूल रधुनाथपुर,अंदर 14 में चेलियामा मध्य विद्यालय,बालक गुप में प्रखंड स्तर खेल में विजयी हुए।

saraikela

Jul 23 2023, 11:26

जाहेरथान के घेराबंदी हेतु गलत तरीके से आम सभा करने का आरोप

सरायकेला : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बाड़ेदा गांव के बुढ़ीबासा टोला में ग्रामीणों ने गांव के दो व्यक्ति पर गलत तरीके आमसभा कर जाहेरथान की चाहरदिवारी निर्माण का आरोप लगाया है। इस संबध में सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन नीमडीह थाना में दिया गया है। 

बुढ़ीबासा निवासी यादव सिंह व फागु सिंह ने बताया कि इस संबंध में सोमवार को नीमडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी आवेदन देकर पुन: ग्रामसभा आयोजित कर चाहरदिवारी निर्माण कार्य करें। उन लोगों ने कहा कि हम सभी गांव वाले विकास विरोधी नहीं है। विकास का कार्य हो लेकिन सही तरीके से नियमानुसार हो।

 इस अवसर पर यादव सिंह, फागु सिंह, सुकुरमनी सिंह, सुंदरा सिंह, जुसना सिंह, बुधनी सिंह, सुशीला सिंह, चिंता रानी सिंह, सावित्री सिंह, रेखा कर्मकार, अनिल सिंह, नेपाल कर्मकार, दिनेश सिंह, दीपक सिंह, आनंद सिंह, तिलक सिंह, भुषण सिंह, प्रफुल्य सिंह, पांडव सिंह, बुधेश्वर सिंह, तिलक सिंह, दुखु सिंह, शंभु सिंह, बिबेक सिंह, हलधर सिंह, किष्टो सिंह, धनंजय सिंह, जनक सिंह, गुरुपद सिंह, इंद्रजित सिंह, जगत सिंह आदि उपस्थित थे।

saraikela

Jul 23 2023, 11:24

प्रगति बाल विकास संस्थान की ओर तिल्ला पंचायत में जनजागरण अभियान चलाया गया।


सरायकेला :- प्रगति बाल विकास संस्थान रांची की ओर सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत तिल्ला पंचायत में के तिल्ला , जामडीह ,अमराबेरा, विभिन्न टोला में जन जागरण अभियान के तहत प्रभात फेरी लगाया। 

घर घर के बच्चे को संस्कार युक्त देने हेतु यह कार्यक्रम चला जा रहा है। संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र गिरी, पंचायत एवं प्रखंड के कोडिनेटर , ईशान महतो, प्रतिमा दास,गीता पारित पशुपति महतो मुकेश कुमार,आदि उपस्थित थे।