*मणिपुर हिंसा के विरोध में कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार को बताया विफल*
![]()
गोरखपुर- उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के आहवान पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान एवं महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में मणिपुर में घटित अमानवीय घटना को लेकर टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष हाथों में काला पट्टी बांधकर मणिपुर में हिंसा से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने को लेकर कांग्रेसजनों ने एक दिवसीय उपवास रखकर सरकार का विरोध किया। इसके उपरान्त कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी प्रतिमा से लेकर इन्दिरा गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च कर हिंसा में मारे गये लोगों की आत्मा की शान्ति के लिए मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव प्रभारी महराजगंज दिलीप कुमार निषाद मौजूद रहें।
![]()
जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान एवं महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि मणिपुर की घटना एक अमानवीय घटना है। घटना में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाना देश की बहू-बेटियों एवं महिलाओं का घोर अपमान है। जबकि मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत वाली सरकार है। देश के प्रधानमंत्री को ऐसी घटनाओं को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए जबकि देश के प्रधानमंत्री ऐसी घटना पर मौन धारण किये हुए हैं। भाजपा महिलाओं की हितैषी पार्टी नहीं है। इस घटना ने भारतवासियों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है ऐसी घटनाओं की जितनी निन्दा की जाये उतनी कम है। इस तरह के कृत्य को अंजाम देने वाले असमाजिक तत्वों को कठोर से कठोर सजा होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी मांग करती है नैतिकता के आधार पर सरकार के तत्काल स्थीपा दे देना चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष एवं प्रशासन प्रभारी तौकीर आलम ने कहा कि मणिपुर की घटना पर जितनी निंदा की जाए वह कम है बस अफसोस इस बात का है कि देश का प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सो रहा है।
कार्यक्रम में सर्वश्री सहला अहरारी, डॉ0 भानु प्रताप सिंह, प्रवीण पासवान, धर्मराज चौहान, जयनरायण शुक्ला, राकेश राम त्रिपाठी, अनुराग पाण्डेय, सच्चिदानन्द तिवारी, मनोज यादव, सुनीला देवी, सूरज यादव, रामनगीना सहानी, निर्मला गुप्ता, एस.पी. सिंह, गुलाम ताहिर, उज्जैर खां, मनोज त्रिपाठी, विवेक सिंह, अमन कुमार, पंकज पासवान, अभयनन्द द्विवेदी, गीता अग्रवाल, नजमुद्दीन खां, अमीन अंसारी, राधा देवी, सन्तोष त्रिपाठी, कुशेन्द्र चौबे, राजकुमार यादव, रामसमुझ सांवरा, ओमेन्द्र पाण्डेय, राहुल सिंह, धन्ना सिंह पटेल, सूरज निषाद, गौतम यादव, सत्येन्द्र यादव, निजामुद्दीन खां, आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
Jul 23 2023, 18:14