*बौद्ध संग्रहालय में वृहद पौधरोपण उत्सव का शुभारंभ*
![]()
गोरखपुर- रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन के सहयोग से संग्रहालय परिसर में वृहद ‘‘पौधरोपण उत्सव‘‘ का शुभारम्भ किया गया। जिसमें विभिन्न प्रजाति के पौधों यथा पेण्डुलम अशोक, सीता अशोक, रूद्राक्ष, मोलश्री, चम्पा, कनेर, हरश्रृंगार, छितवन, बकाइन, लीची, बेल, कटहल, अमरूद, मीठी नीम, गुलाइची एवं कड़ी पत्ता आदि सहित विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर उक्त संस्था के अध्यक्ष रो.जगदम्बा जायसवाल, सचिव रो. रेनू कंदोई, फाउंडर प्रेसिडेंट रो.राजीव, शोरेवाल, पूर्व अध्यक्ष रो. नितेन अग्रवाल, रो. विजय प्रकाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजकुमार बथवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, मंजू अग्रवाल तथा अन्य सदस्य रोटेरियन पवन कुमार कंदोई, राजीव बंका, अशोक बंका, गौरव अग्रवाल, अजय कुमार चांदबासिया, कृष्णा गुप्ता, शरद शर्मा, सुनीता अग्रवाल, रागिनी अग्रवाल, रश्मि बंका, संतोष बंका, प्रिया अग्रवाल, क्षमा शर्मा, नंदनी जायसवाल, सुनीता चांदबासिया, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मौके पर रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन के अध्यक्ष रो.जगदम्बा जायसवाल, ने कहा कि राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर द्वारा संस्कृति, विरासत के साथ-साथ स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए जो कार्य किया जा रहा है वह निश्चित रूप से महत्वपूर्ण एवं समाज को प्रेरित करने वाला है।
वृक्षारोपण श्रृंखला के अन्तर्गत सनराइज सेवा संस्थान ट्रस्ट एवं डा0 टेक्सो फाउण्डेशन द्वारा अभियान ‘‘पृथ्वी रक्षक‘‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ आज दिनांक 22 जुलाई, 2023 को संग्रहालय परिसर से ही किया गया। उक्त ट्रस्ट के प्रमुख डॉ शोभित श्रीवास्तव, डॉ0 प्रशान्त पटेल, सुश्री वैशाली सिंह द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। साथ ही सुभशा स्कल्पचर्स फाउण्डेशन के श्री सुशील गुप्ता एवं भास्कर विश्वकर्मा द्वारा भी संग्रहालय परिसर में बरगद एवं जामुन के पौधे लगाये गये।
संग्रहालय के उप निदेशक डॉ यशवन्त सिंह राठौर ने कहा कि संग्रहालय संस्कृति विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य के साथ-साथ पर्यावरण को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाने में हम सबका योगदान आवश्यक है। आज इस कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर लगभग 60 लोगों की जन सहभागिता भी रही। संग्रहालय परिसर में पौधरोपण उत्सव 15 अगस्त, 2023 तक निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान लगभग 1200 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। प्रसिद्ध लोक गायक राकेश श्रीवास्तव द्वारा उक्त अवसर पर पर्यावरण के संरक्षण पर सुन्दर गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर सर्वश्री सुभाष चन्द्र चैधरी, डाॅ0 सन्दीप श्रीवास्तव, चित्रकार कुलवन्त सिंह, मनीष यादव व रामनरेश चैधरी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Jul 22 2023, 19:58