Jul 21 2023, 16:52
*जिले में वीएएनएस ने संगठन की मजबूती को लेकर पदाधिकारियों का किया मनोनयन*
अमेठी। समाज में फैली अशिक्षा से लोगों को जागरूक करके शिक्षा के लिए प्रेरित करना, दहेज प्रथा व अंधविश्वास सहित कुप्रथा को दूर करना, समाज में सामाजिक आर्थिक असमानता को दूर करना, गरीब मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा, लड़कियों की शादी में आर्थिक सहयोग देकर समाज बदलाव किया जा सकता हैं , जिस पर यह संगठन कार्य कर रहा हैं। जिले में वीर अहीर निर्माण सेना ने सामाजिक जागरूकता, अशिक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं की संगठन में भागीदारी का ध्यान रखते हुए उन्हें संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज बहादुर यादव फौजी की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के पदाधिकारियों की एक नई सूची जारी की हैं। जिसमें जिले में शैक्षिक जगत में अपने कर्म से मजबूत पहचान बनाने वाली और राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र में पहचान रखने वाली प्रोफेसर नीलम यादव पूर्व जिलाध्यक्ष को जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई हैं। और पूर्व प्रधान सी पी यादव को जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, विद्यासागर यादव जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, शशांक यादव जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मनोनीत किया हैं। और कई दशक से समाज में अपनी गहरी पैठ रखने वाले अमेठी विधानसभा के सरायखेमा वासी पूर्व प्रधान व समाजसेवी दर्शन यादव को जिला संरक्षक बनाया गया हैं।
इसके अलावा जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष चंद्र कुमार यादव, प्रदीप कुमार, राम अचल यादव, जिला कोषाध्यक्ष नंद किशोर यादव, जिला महासचिव जमुना प्रसाद, कैलाश यादव, पारस नाथ यादव पूर्व विस प्रत्याशी, विधानसभा अध्यक्ष तिलोई राम धीरज यादव को मनोनीत किया गया हैं। जिलाध्यक्ष राम केवल यादव ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के मूल उद्देश्यों को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने के साथ जमीनी स्तर तक मजबूत किए जाने की अपेक्षा की गई हैं। जिससे जिले का संगठन प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान साबित कर सके।
Jul 22 2023, 18:32