Bhadohi

Jul 21 2023, 14:45

*कंट्रोल रूम की हुई स्थापना*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। गौर प्रांत में हो रही भारी बारिश से बाढ़ को देखते हुए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। बाढ़ संबंधित किसी तरह की दिक्कत और समस्या हो तो लोग कंट्रोल रूम नंबर 50414-250223,250302 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य के आदेश पर बाढ़ के मद्देनजर कंट्रोल रूम खुल गया है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी कृपा शंकर पाण्डेय एएसडीएम को नामित किया गया है। कंट्रोल रूम में बीस अगस्त तक छह कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में तैनाती रहेगी । 22 चौकियों की जिले में स्थापना की जाएगी राहत कार्य के लिए01 सौ 93 गांव गंगा के तटीय इलाकों के बाढ़ से होते हैं प्रभावित

07 गोताखोरों की संख्या है।

Bhadohi

Jul 21 2023, 13:09

*वृहद पौधारोपण में कल रोपित होंगे 11 लाख पौधे*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही।शासन स्तर से वृहद पौधारोपण की तिथि घोषित कर दी गई है। वन महोत्सव के तहत वृहद पौधारोपण 22 जुलाई शनिवार को होगा। लक्ष्य के सापेक्ष 75 फीसदी पौधारोपण 22 जुलाई को ही होगा। जबकि 15 अगस्त को तीन लाख पौधे रोपित होंगे।

प्रभागीय वनाधिकारी नीरज आर्या ने बताया कि इस वर्ष करीब साढ़े 13 लाख 19760 पौधारोपण का लक्ष्य मिला है। 22 जुलाई को वृहद पौधारोपण अभियान चलेगा। जिसमें 11 लाख पौधे रोपित होंगे। जबकि 15 अगस्त को करीब तीन लाख पौधारोपण होगा। साढ़े तीन लाख पौधा सिर्फ वन विभाग द्वारा रोपित किया जाएगा। जबकि नौ लाख 60 हजार पौध अन्य विभागों द्वारा लगाएं जाएंगे।

बताया कि इस वर्ष जिले को 13 लाख 19760 पौधारोपण लक्ष्य मिला है। साढ़े तीन लाख पौधा वन विभाग द्वारा रोपित होगा। श्रम विभाग को 19000 ऊर्जा विभाग को 2380 परिवहन विभाग को 18000 उद्यान विभाग को 66000, पुलिस विभाग को 6300 स्वास्थ्य विभाग को 50000 राजस्व विभाग को 45000 पौधा लगाने का लक्ष्य मिला है।

Bhadohi

Jul 21 2023, 13:08

*ट्रांसफार्मर जलने से लोगों के समक्ष गहराया संकट*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही नगर पालिका परिषद गोपीगंज कार्यालय के सामने लगा चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार की रात में फूंक गया। ट्रांसफार्मर जलने से नागरिकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रात्रि में अंधेरा कायम रहने के साथ सुबह पेजयल संकट गहरा गया। उमस भरी गर्मी से व्याकूल हुए लोग रात्रि में बिस्तर छोड़ने को विवश हो ग‌ए।

रात्रि में नींद पूरा न होने से दिन भर दुकानों पर बैठे लोग झपकी लेते रहे। ट्रांसफार्मर जलने से ज्ञानपुर रोड, फूलबाग, न‌ई बस्ती सोनिया तालाब आदि स्थानों पर पेयजल की विकट समस्या खड़ी हो गई है। कुछ दिनों से ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी आ गई थी। गड़बड़ी ठीक कर किसी तरह आपूर्ति की जा रही थी। रात्रि में धू - धूकर ट्रांसफार्मर फूंक ग‌ई।

Bhadohi

Jul 21 2023, 13:06

*भदोही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,मणिपुर सीएम के इस्तीफे की मांग पर अड़े*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले में मणिपुर हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मणिपुर सीएम के इस्तीफे की मांग की है। मणिपुर हिंसा प्रकरण को लेकर जहां पूरे देश के लोगों में गुस्सा है, वहीं दसरी तरफ इस मामले को लेकर राजनीतिक पार्टियों के तरफ से भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

भदोही में कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रदर्शन कर मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की गई है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की है।भदोही जिले के ज्ञानपुर में स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी पहुंचे जहां उन्होंने प्रदर्शन किया।

हाथों पर बैनर लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मणिपुर में जिस तरीके से महिलाओं के साथ घटना घटी और लगातार वहां हिंसा का माहौल है, इस घटना के बाद प्रधानमंत्री को मणिपुर जाना चाहिए था। लेकिन उनके पास मणिपुर जाने का समय नहीं है।

मणिपुर में माहौल लगातार खराब हो रहा है।कांग्रेस प्रदेश सचिव वसीम अंसारी ने इस मौके पर कहा कि पूरे प्रकरण में मणिपुर के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हालात बेहत खराब हैं। वहां लोग परेशान हैं लेकिन प्रधामनंत्री वहां गए तक नहीं।

वहां शांति बहाली के कदम सरकार को तेजी से उठने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश्वर दुबे सुरेश चंद उपाध्याय आशुतोष पांडेय, मसूद आलम, आजाद हुसैन अब्दुल सुकुबुद्दीन सिकंदर शैख, त्रिलोकी नाथ बिंद, रमाशंकर बिंद, शकील डायर, मो फाजिल, विमलेश पाल, पुष्पा गौड़, नुसरत जहां, जान मोहम्मद, चिंटू शुक्ला, नितिन सिंह, संतोष पाल, रिंकू सिंह, विमल दूबे, पंकज मालवीय , सचिन मिश्रा, शक्ति मिश्रा, रौनक इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Bhadohi

Jul 20 2023, 14:11

*जिला उद्यान विभाग रोपेगा 66 हजार पौधे*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही।वन महोत्सव के तहत जिले में पौधारोपण का काम तेजी से चल रहा है। जोर‌ई स्थित वन विभाग की नर्सरी से रोपने के लिए रोज हजारों पौधे भेजे जा रहे हैं। जिले में 22 जुलाई को होने वाले वृहद पौधारोपण में जिला उद्यान विभाग 66 हजार पौधे रोपेगा।

जिला उद्यान विभाग की मानें तो इस वर्ष 85332 पौधा लगाने का लक्ष्य मिला है, इनमें निर्धारित तिथि पर 66 हजार पौधे रोपे जाएंगे। किसानों की भूमि,वन विभाग की जमीन व बंजर भूमि, चरागाह, सड़क किनारे व धार्मिक स्थलों पर पौधे रोपे जाएंगे। सरपतहां स्थित गंगा नर्सरी से फलदार व छायादार पौधे प्राप्त किए जा सकता है।

Bhadohi

Jul 20 2023, 14:10

*भदोही में आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का प्रस्ताव पारित*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिला पंचायत की बैठक में अक्सर अनुपस्थित रहने वाले आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का प्रस्ताव जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा पारित किया गया। जिससे जनपद में हडकंप मच गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के कुछ ऐसे अधिकारी है जो काम नही करना चाहते है केवल राजनीति करते है। किसी भी जिला पंचायत सदस्य द्वारा जब कोई कार्य बताया जाता है तो कुछ अधिकारी या तो मौजूद नही रहते या तो कोई बहाना बना लेते है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि जो अधिकारी नेतागिरी करना चाहते है वह काम छोड़कर नेतागिरी ही करें।

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि बैठक में आगामी 22 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण को लेकर विभिन्न अधिकारियों से चर्चा हुई। और अभियान में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की बात हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के हर एक नागरिक को वृक्षारोपण करना है यदि किसी को किसी भी तरह वृक्षारोपण के लिए पौधे न मिल रहे हो तो हमें तुरंत बताये हम पौधा उपलब्ध करायेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आगे के दस दिन जनपद के सभी ग्राम सभाओं में बनी नाला और नाली की सफाई कराने के लिए डीपीआरओ को बता दिया गया है। कहा कि जनपद के विकास में कोई भी कही कमी नही रहेगी। जनपद में विकास कार्य में कोई भी बाधक बन रहा है तो उससे निपटने के लिए हम तैयार है। जनपद का सर्वागीण विकास करना ही परम लक्ष्य है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने जिला पंचायत सदस्यों से भी कहा कि आपके क्षेत्र में जो भी समस्या है उसके बारे में अवगत कराये उसका निवारण शीघ्र कराने का प्रयास किया जायेगा।

Bhadohi

Jul 19 2023, 13:45

*शहीद मंगल पाण्डेय का संकल्प दिवस के रुप में मनी जयंती*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही।आज यानी 19 जुलाई को देश में आजादी की लड़ाई का पहली बार शंखनाद करने वाले अमर शहीद मंगल पांडेय की 196 वीं जयंती है। आज का दिन इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में लिख दिया गया है। मंगल पांडेय का जन्म 19 जुलाई 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था।मंगल पांडेय का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ क्रांति की शुरुआत की थी और 29 मार्च 1857 को बैरकपुर में अंग्रेजों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। हालांकि वह पहले ईस्ट इंडिया कंपनी में एक सैनिक के तौर पर भर्ती हुए थे लेकिन ब्रिटिश अफसरों की भारतीयों के प्रति क्रूरता को देखकर उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल लिया था।मंगल पांडेय कलकत्ता की बैरकपुर छावनी में 34वीं बंगाल नेटिव इंफैंट्री की पैदल सेना के सिपाही नंबर 1446 थे।

अंग्रेजी अफसरों पर गोली चलाने और हमला करने के आरोप में मंगल पांडेय को फांसी की सजा सुनाई गई थी, लेकिन तय तिथि से दस दिन पहले ही उन्हें फांसी दे दी गई।18 अप्रैल 1857 को मंगल पांडेय को फांसी दी जानी थी, ऐसा कहा जाता है कि बैरकपुर के सभी जल्लादों ने मंगल पांडेय को फांसी देने से इनकार कर दिया था। जल्लादों ने अपने हाथ मंगल पांडेय के खून से न रंगे जाने की बात कहते हुए फांसी देने से इनकार किया था। इसके बाद ब्रिटिश सरकार ने कलकत्ता (कोलकाता) से चार जल्लादों को बुलाया। मंगल पांडेय की फांसी की खबर सुनने के बाद कई छावनियों में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ गुस्सा भड़क गया, जिसे देखते हुए ब्रिटिश राज ने मंगल पांडेय को फांसी 18 अप्रैल को न देकर दस दिन पहले आठ अप्रैल को ही दे दी‌।

सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर से सटे शहीद पार्क में बुधवार को भारत मां के वीर सपूत मंगल पाण्डेय की जयंती संकल्प दिवस के रुप में मनाई गई। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले आवाज उठाने वाले मंगल पाण्डेय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।इस दौरान ब्रहा मोदनवाल ने कहा कि भारत की आजादी के लिए आंदोलन का पहला श्रेय मंगल पाण्डेय को जाता है। वर्ष 1857 की क्रांति के नायक मंगल पाण्डेय से अंग्रेज खौफजदा हो ग‌ए थे। उन्हें फांसी चढ़ाने के लिए तो तिथि नियत गई थी उसके दस दिन पूर्व ही उन्हें चुपके से फंदे पर लटका दिया गया। अमर शहीद हुए मंगल पाण्डेय के त्याग व बलिदान को देश ने कभी नहीं भूलेगा। इनका जन्म 9 जुलाई वर्ष 1827 को फैजाबाद जिले के सुरुरपुर में हुआ था।

हालांकि वह मूल निवासी बलिया जिले के नगवा निवासी थे। बाबा बर्फानी ग्रुप के लोगों ने शहीद पार्क में साफ - सफाई कर घंटों श्रमदान किया। इस मौके पर रंजीत गुप्ता, राकेश देववंशी, अनिल माली, संदीप माली, आशीष शर्मा, आदि उपस्थित थे।

Bhadohi

Jul 19 2023, 13:43

*20 को सात घंटे तक बंद रहेगा शास्त्री सेतु, जानिए क्यों*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही।अंतर प्रांतीय क्षेत्रों को जोड़ने वाले शास्त्री सेतु चिल्ह-मिर्जापुर पर 20 जुलाई को लोड टेस्टिंग होगा। इसके कारण इस मार्ग पर लगभग सात घंटे आवागमन ठप रहेगा। इस दौरान पैदल यात्रियों को भी उधर से यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन के सहयोग से रूट डायवर्जन किया जाएगा।डीपीएम आरएस उपाध्याय लघु सेतु ने बताया कि तकनीकी खामियों के चलते बीते साल ही शास्त्री सेतु पर बड़े वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी।

सेतु निगम पुल की खामियों को दूर करने में लगी हुई थी। साल भर चले निर्माण कार्य के बाद आगामी 20 जुलाई को पुल पर लोड टेस्टिंग की जाएगी। यह कार्य सुबह 11 बजे से सायं 6.30 बजे तक चलेगा। जिसे देखते हुए लगभग सात घंटे तक शास्त्री पुल पर आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। आवागमन प्रतिबंधित होने के कारण वाहन गोपीगंज, औराई की ओर होकर गुजरेंगे। इसी तरह मिर्जापुर से भदोही, वाराणसी की ओर जाने वाले हल्के वाहन भटौली-कछवां और चुनार-नरायणपुर वाया टेंगरा मोड़ पुल से होकर वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पहुंचेंगे।

Bhadohi

Jul 18 2023, 13:58

*खुशखबरी: 1.29 लाख बच्चों के खाते में आएंगे 15.59 करोड़*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख 29 हजार बच्चों का इंतजार खत्म हो गया। 19 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बटन दबाकर डीबीटी करेंगे। जिससे बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200-1200 रूपये के हिसाब से 15 करोड़ 59 लाख रुपये पहुंच जाएंगे। इससे बच्चे यूनिफार्म, बैग आदि की खरीदारी कर सकेंगे।जिले के 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में एक लाख 50 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। 2022 में डीबीटी में विलंब होने के कारण इस साल अप्रैल-मई में ही डीबीटी से जुड़े सभी कार्य कराए गए।

तीन जुलाई को स्कूल खुलने के बाद ब्लॉक एवं जिला स्तर पर लंबित मामलों को निपटाया गया। स्कूल आने वाले बच्चे और अभिभावक पखवारे भर से डीबीटी का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को शिक्षा महानिदेशक का पत्र आने पर डीबीटी की तस्वीर साफ हो गई। 19 जुलाई को मुख्यमंत्री बटन दबाकर डीबीटी करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि एक लाख 50 हजार बच्चों में एक लाख 47 हजार का आधार सत्यापित हो चुका है।

ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कुल एक लाख 29 हजार 991 का सत्यापन पूर्ण हो चुका है। जिससे एक लाख 29 हजार बच्चों के अभिभावक के खाते में 1200-1200 रुपये 19 जुलाई को पहुंच जाएंगे। दूसरे चरण में शेष 20 हजार का भी पैसा चला जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डीघ और सुरियावां के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर में बने भवन और डायट में बने आडिटोरियम हाल का भी लोकार्पण करेंगे।

Bhadohi

Jul 18 2023, 13:56

*लापरवाही : दो साल से नहीं मिला किताब-कापी का पैसा*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही।शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में प्रवेश लेने वाले करीब 2200 बच्चों को दो साल से काॅपी-किताब का पैसा नहीं मिला। जिससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को इसके लिए एक करोड़ 10 लाख के बजट का इंतजार है।

सरकार गरीब बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए प्राइवेट विद्यालयों में प्रवेश का नियम बनाया है और उसके लिए वह विद्यालय को फीस के रूप में एक निश्चित राशि भी देती है। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को पांच हजार ड्रेस और कॉपी किताब के लिए दिया जाता है। शासन ने 2022-23 के शिक्षा सत्र का फीस एवं काॅपी-किताब का पैसा तो पांच माह पूर्व भेज दिया, लेकिन शिक्षा सत्र 2022-21 और 2021-22 में पढ़ने वाले बच्चों का खर्च अब तक नहीं आया।

इससे पढ़ने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला समन्वयक मोहित मौर्य ने बताया कि गुजरे शिक्षा सत्र की फीस सहित अन्य खर्च का करीब डेढ़ करोड़ आया था। जिसे स्कूलों को भेजा गया। 2020 और 2021 के शिक्षा सत्र का एक करोड़ 10 लाख रूपये न आने से करीब 2200 बच्चों को काॅपी-किताब का पैसा नहीं मिल सका। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कोविड के कारण दो साल खर्च का पैसा नहीं आया। कुछ बच्चों के अभिभावकों ने इसकी शिकायत भी किया। बजट के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।