saraikela

Jul 20 2023, 18:52

सरायकेला :9 अगस्त को नीमडीह ब्लॉक मैदान में मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस

सरायकेला : रघुनाथपुर डाकबंगा संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडील अनुमंडल की एक तैयारी बैठक हुई। बैठक में आगामी 9 आगस्त विश्व आदिवासी दिवस की आयोजन को सफल बनाने पर विशेष चर्चा हुई।

संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन के प्रवक्ता सुधीर किस्कू एवं मानिक सिंह सरदार ने संयुक्त रूप अपने बयान में कहा कि इस साल विश्व आदिवासी दिवस नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित खेल मैदान में आयोजन किया गया है।

कहां मुंडारी, संथाली, कुडूक नृत्य के संगम पर मंच सजेगी।

उन्होंने सभी आदिवासी समाज से अपील किए की विश्व आदिवासी दिवस समारोह में सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम की सोभा बढ़ाएं।

मौके पर निरंजन सिंह, हरिकृष्ण सिंह, जयराम सिंह, भीम सिंह, फणिभूषण सिंह, ज्योति लाल हांसदा, जनार्दन सिंह, सुरेंदर सिंह, चंद्रमोहन सिंह, श्याम सिंह, जगदीश सिंह, मायाराम हांसदा,दीपक सिंह, पशुपति सिंह, जनमेंजय सिंह

और भी कई सारे आदिवासी अगुवा गण उपस्थित थे।

saraikela

Jul 20 2023, 11:22

रांची : मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने जारी की रिपोर्ट सबसे अधिक बारिश सरायकेला खरसावां में हुई रिकॉर्ड

रांची : राजधानी मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने जारी किया रिपोर्ट सबसे अधिक बारिश सरायकेला खरसावां जिला में रिकॉर्ड दर्ज की गई वहीं अधिकतम तापमान गोड्डा जिला 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज की गई .

मौसम पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी और आन प्रदेश में बनने वाले साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से इन दिनों झारखंड में मानसून सक्रिय है और राज्य के सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में अभी भी सामान्य से 44 मिली मीटर बारिश कम रिकॉर्ड दर्ज की गई है.

 यह चिंता का विषय है आने वाले समय में मॉनसून सक्रिय हुआ तो सामान्य बारिश के अनुपात में झारखंड भी आ सकता है 24 जिलों में मात्र 3 जिला में सामान्य बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है 20 तारीख से लेकर 24 तारीख तक मानसून सक्रिय रहेगा और राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी बताई जा रही है .

saraikela

Jul 19 2023, 21:19

सरायकेला: उप विकास आयुक्त ने खरसावां एवं कुचाई प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण


सरायकेला : उप विकास आयुक्त सरायकेला खरसावां श्री प्रवीण कुमार गागराई ने आज खरसावां एवं कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। 

खरसावां भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत लाभुकों द्वारा किए जारे रहें आमबागवानी का स्थल निरिक्षण किया, इस क्रम मे उन्होंने शिमला गाँव के लाभुक दीपक कुमार सिंहदेव के मिश्रित आम बागवानी तथा हरिभान्जा गांव के लाभुक अर्जुन नायक की मिश्रित आम बागवानी का स्थल निरीक्षण किया। 

वही कुचाई प्रखंड के अरवा पंचायत अंतर्गत लोकपा गांव तथा मरंगहातू पंचायत अंतर्गत जवाजजीर गांव मे आमबागवानी का स्थल निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना के प्रथम चरण अंतर्गत वर्तमान में संचालित पिट डिगिंग के शत-प्रतिशत फिट फिलिंग करने तथा दूसरे चरण अंतर्गत अंतर्गत सभी योजनाओं का चयन करते हुए ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त ने लाभुक से वार्ता करते हुए मिश्रित आमबागवानी का सही देखभाल एवं रखरखाव सम्बन्धित जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निदेश दिए उन्होंने कहा कि अन्य इक्षुक किसान मित्र को भी योजना के सम्बन्ध मे जानकारी देकर जुड़ने हेतु प्रेरित करें । 

निरीक्षण क्रम मे उप विकास आयुक्त के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां श्री गौतम कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहें।

saraikela

Jul 19 2023, 21:17

अज्ञात व्यक्ति को दुर्घटना कर भाग रहा बोलेरो तालाब में घुसा, दस महिला घायल


सरायकेला : दुगनी के आसपास क्षेत्र किसी अज्ञात व्यक्ति को दुर्घटना कर भाग रहे एक बोलेरो कार चांडिल थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के एक तलाव में घुस गया ।

 जिसमे जेएसएलपीएस के दस महिला व दो छोटे-छोटे बच्चे तालाब के अंदर घुस गया। घटना बुधवार शाम 4 बजे की है । घटना के तुरंत चैनपुर गांव के ग्रामीण तालाब के अंदर से सभी महिलाओं को बाहर निकाला और आनन-फानन में चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद 9 महिलाओं को छोड़ दिया।

 वही एक महिला उर्मिला मार्डी 19 बर्ष की एमजीएम रेफर कर दिया। वही घटना के बाद बोलेरो चालक मौके पर से भाग निकला । घटना की सूचना पाकर चांडिल के बीडीओ अनुमंडल अस्पताल चांडिल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

saraikela

Jul 19 2023, 21:15

चांडिल के कोकेबेड़ा में जंगली हाथी के झुंड ने मचाया जमकर उत्पात


सरायकेला : दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के हाथी के झुंड ने चांडिल प्रखंड अंतर्गत कोकेबेड़ा में मंगलवार की रात को जंगली हाथी के झुंड में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों के झुंड ने मकानों को क्षतिग्रस्त कर धान को अपना निवाला बनाया और खेतों में लगी सब्जी की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। हांथीयों के झुंड ने कोकेबेड़ा निवासी सुधीर महतो के घर को क्षतिग्रस्त कर घर के अंदर रखे धान को अपना निवाला बनाया साथ ही गुरूपदो मुंडा के घर से धान निकालकर उसे भी अपना निवाला बनाया। 

हाथियों के झुंड ने गांव के कार्तिक महतो के खेत में लगी सब्जी की फसल को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया। जंगली हाथियों के गांव में घुसकर उत्पात मचाए जाने से ग्रामीण भयभीत हैं और वन विभाग से जान व माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मुआवजा का मांग किया है।

saraikela

Jul 19 2023, 21:06

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिले सुग्रीव महतो


सरायकेला : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को सरायकेला खरसावां जिला के भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य सुग्रीव महतो ने भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई दिया। 

वहीं उन्होंने बाबूलाल मरांडी को भगवा गमछा भी भेंट किया। इस दौरान सुग्रीव महतो ने कहा कि बाबूलाल मरांडी भाजपा झारखंड प्रदेश के पुराने नेताओं में से एक है। वे अपने कुशल नेतृत्व का लोहा पहले भी मनवा चुके हैं। वे जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। 

छोटे से कार्यकर्ताओं के दर्द को वो भली भांति समझते हैं। निश्चित ही उनके कुशल नेतृत्व में आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता निधुराम कुमार ने भी नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दिया।

saraikela

Jul 19 2023, 20:49

सांसद संजय सेठ की अनुशंसा पर ईचागढ़ विधानसभा में 42 किलोमीटर सड़क बनाने की मिली स्वीकृति


सरायकेला : रांची के सांसद संजय सेठ की अनुशंसा पर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कुल 6 सड़क करीब 42 किलोमीटर सड़क बनाने की स्वीकृति मिली है। 

जिसमें रुगड़ी से पोदोडीह भाया लेंगडीह काशिडीह कुल 9.15 किलोमीटर, टीकर से तिरूल्डीह चीपड़ी तक 6.20 किलोमीटर, टिकर से पातकुम भाया सलावनी कुल 8. 87 किलोमीटर, छोटा चुनचुरिया से ईचागढ़ भाया आतारग्राम चिमटिया 6.20 किलोमीटर, सामानपुर से पितकी भाया तेतलो 11.20 किलोमीटर, केतूंगा से बंगाल बॉर्डर भाया बाढेदा तक कुल 9.8 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण होगा।

 सांसद सेठ ने कहा ईचागढ़ विधानसभा के अंतर्गत सभी क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इन सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। सांसद सेठ ने कहा जल्द ही इन सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा।

saraikela

Jul 19 2023, 20:47

कला संस्कृति विभाग का खेल, लोक कला वाद्य यंत्र को बचाने में फेल : प्रभात कुमार महतो


सरायकेला : झारखंड लोक कलाकार संघ के सचिव सह अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार प्रभात कुमार महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार राज्य के कला-संस्कृति को बचाए रखने और इसे आगे बढ़ाने में नाकाम साबित हो रहा है। 

सरकार की उदासीनता से कलाकार खासे नाराज हैं। दरअसल, विभाग की ओर से सरकार द्वारा संपोषित सांस्कृतिक संस्था एवं प्रशिक्षण केंद्र झारखंड कला मंदिर होटवार रांची में विभिन्न कला विधाओं में प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों व संगीतकारों के चयन एवं पैनल निर्माण हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसमें झारखंड के प्रमुख जनजाति एवं क्षेत्रीय लोक नृत्य जैसे संथाली नृत्य, खड़िया नृत्य, हो नृत्य, मानभूम छऊ नृत्य, खोरठा नृत्य, पंचपरगनिया नृत्य, कुरमाली नृत्य, पाता झूमर, घोड़ा नृत्य और लोक कला वाद्य यंत्र में शहनाई, टोहिला आदि सूची से गायब है। वहीं विभाग की सूची में वेस्टर्न गिटार, कीबोर्ड ऑर्गन, ड्रम, ऑक्टोपैड वादन को प्राथमिकता दिया गया है। 

उन्होंने कहा सभी जनजातीय व क्षेत्रीय लोक नृत्य और लोक कला वाद्य यंत्र को भी इस सूची में शामिल करने की मांग को लेकर विभागीय निदेशक को मांग पत्र सौंपा है। साथ ही निदेशालय से भी जानना चाहा है कि सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, झारखंड की कला संस्कृति को बचाने व सजाने-संवारने के लिए है या वेस्टर्न संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है। 

झारखंड के ढोल, ढांक, नगाड़ा, शहनाई बजाने वाले जनजातीय व क्षेत्रीय लोक कलाकारों को जब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य अतिथियों को स्वागत की बारी आती है तो खोजा जाता है, लेकिन इन कलाकारों को सरकार के पास बचाने के लिए कोई योजना नहीं है। 

प्रभात महतो ने कहा कि सांस्कृतिक कार्य निदेशालय इतने महंगे वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिलाने के लिए योजना बना रही है। जहां एक ओर ढोल, ढाक, नगाड़ा, मांदर चार से पांच हजार रुपये में मिलता है वही कीबोर्ड, ऑक्टोपैड, ड्रम वेस्टर्न गिटार 80 हजार से एक लाख रुपये में आता है। क्या वास्तव में जो कलाकार है इतना पैसा लगाकर इसे खरीद सकते हैं। विभाग प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर एक बार इतने महंगे वाद्य यंत्र खरीदने में भारी-भरकम राशि खर्च करने के लिए उत्साहित है, इसका मतलब भी समझा जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि यह राज्य की लोक कला और संस्कृति पर कुठाराघात है, पर झारखंड लोक कलाकार संघ चुप रहने वाला नहीं है, आने वाले मानसून सत्र में आवश्यकता पड़ी तो कलाकार धरना-प्रदर्शन के लिए भी तैयार है।

saraikela

Jul 19 2023, 20:45

चौका पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जप्त

सरायकेला : चौका पुलिस ने बुधवार तड़के एन एच 33 चौलीवासा के समीप अवैध बालू लदे एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। जानकारी देते हुए चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया गया। 

उन्होंने कहा ट्रैक्टर को जप्त कर थाना में रखा गया है और अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला खनन पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को चलने नहीं दिया जाएगा।

saraikela

Jul 19 2023, 20:36

लखीराम सिंह सरदार आजसू के मातकमडीह पंचायत अध्यक्ष मनोनीत


सरायकेला : आजसू पार्टी के केंद्रीय निर्देशानुसार ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ग्राम प्रभारियों के टीम का गठन किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक राजस्व ग्राम में एक प्रभारी को मनोनीत किया जा रहा है। 

बुधवार को चांडिल प्रखंड के मातकमडीह पंचायत में ग्राम प्रभारी मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप की अगुवाई में बैठक हुई। बैठक में पंचायत के विभिन्न गांवों से एक - एक प्रभारी को मनोनीत किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से लखीराम सिंह सरदार को मातकमडीह पंचायत का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 

जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप ने बताया कि केंद्रीय समिति के निर्देश पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से ग्राम प्रभारियों का टीम गठन किया जा रहा है। 

इसके तहत प्रत्येक गांव से एक सक्रिय कार्यकर्ता को प्रभारी मनोनीत किया जा रहा है। ग्राम प्रभारियों द्वारा चुल्हा प्रमुख तैयार किया जाएगा। दुर्योधन गोप ने बताया कि दो साल पहले मेला में अपराधियों ने गोली मारकर मातकमडीह के पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त था।

सर्वसम्मति से लखीराम सिंह सरदार को पंचायत अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर दिवंगत आजसू पंचायत अध्यक्ष सुबोध सिंह सरदार की याद में कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रखा। 

इस मौके पर प्रखंड सचिव माधव सिंह मुंडा, दिलीप प्रमाणिक, नवीन महतो, मनोहर महतो, बिरेन सिंह सरदार, सुरेश महतो, विजय सिंह सरदार, संतोष महतो, सपन महतो, विकाश महतो, कृष्ण चंद्र महतो, रवींद्र महतो आदि उपस्थित थे।