*गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर, दो दर्जन गांवों में घुसा पानी, फसलें जलमग्न*
फर्रुखाबाद- लगातार हो रही बारिश से आधा हिंदुस्तान हैरान है। दिल्ली में यमुना के बढ़े जलस्तर के कारण बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। इधर भारी बारिश के बाद गंगा भी उफान पर है। फर्रूखाबाद में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। रामगंगा नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ रहा है। जिससे दो दर्जन से अधिक गांव मे खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। लोगों का आना जाना ठप हो गया है। प्रशासन ने एक सप्ताह पहले ही इसको लेकर अलर्ट जारी किया था।
![]()
गंगा और रामगंगा दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से करीब दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गंगा किनारे बसे गांव में लगातार पानी बढने से ग्रामीण भयभीत हैं। किसानो की हजारों बीघा फसलें गंगा में जलमग्न हो गई हैं। लगातार पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों व किसानों की मुश्किले बढ़ रही हैं। शनिवार की सुबह गंगा में नरौरा बांध से 202578 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, बिजनौर बांध से 164385 क्यूसेक, हरिद्वार बांध से 73827 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
अलग-अलग बाधों से छोड़े गए पानी के कारण गंगा नदी का जलस्तर 136.75 पर पंहुचा गया है। गंगा नदी चेतावनी बिंदु से 15 सेंटीमीटर ऊपर पंहुच चुकी है। वहीं, रामगंगा में 22772 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रामगंगा का जलस्तर 135.75 पर पंहुचा गया है।












Jul 15 2023, 13:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.4k