गांधीवादी विचारक स्वर्गीय डॉ. शेख जाकिर मोहम्मद की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
![]()
बेतिया :- विश्व प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सह गांधीवादी विचारक स्वर्गीय डॉ. शेख जाकिर मोहम्मद की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में किया गया।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पीस एम्बेसडर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ. एजाज अहमद अधिवक्ता, डॉ. सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड, डॉ. शाहनवाज अली रिसर्च स्कॉलर, इतिहास विभाग, बिहार विश्वविद्यालय , डॉ अमित कुमार लोहिया, मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट की निदेशक एस सबा, डॉ अमानुल हक, डॉ महबूब उर रहमान ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय डॉ. शेख जाकिर मोहम्मद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 12 जुलाई 2021 को विश्व प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, गांधीवादी विचारक स्वर्गीय डॉ. जाकिर मोहम्मद का लंबी बीमारी के बाद हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
उनका जन्म भारत के गुजरात प्रांत के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था, उनका पूरा जीवन समाज में नई जागृति लाने के लिए समर्पित रहा है, उन्होंने अपनी गतिविधियों के माध्यम से भारत की ऐतिहासिक मान्यताओं, महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी के आदर्शों को पुरी दुनिया के सामने लाया । संयुक्त राष्ट्र के मूल्यों.को हर स्तर पर आम जनता तक पहुंचने का प्रयास किया।
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्यों के लिए एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अमेरिका, लैटिन अमेरिका, विश्व शांति, मानवाधिकारों की सुरक्षा एवं विभिन्न सामाजिक बुराइयों से मुक्ति के लिए विश्व स्तर पर अभियान चलाया। सक्सेस वर्ल्ड 1 के एशिया अध्यक्ष के रूप में सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन, विश्व स्तरीय संस्थानों, सक्सेस वर्ल्ड 1, सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन एवं केजीएन सोशल सर्विसेज के साथ दुनिया के सामाजिक संगठनों एवं सामाजिक सेवाओं को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह समाजिक कार्यकर्ताओं, गांधीवादी विचारकों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।हम सब खुदा से दुआ करें कि उन्हें जन्नतुल फिरदोस में जगह दे।
Jul 13 2023, 17:12