बगहा में 65वीं एसएसबी ने आजादी के अमृत महोत्सव इवेंट-2 के तहत स्कूली बच्चों का सीमा क्षेत्र भ्रमण कराया
![]()
बगहा : 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया कैंप बगहा द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत एकता (यूनिटी) की थीम पर उत्तक्रमित मध्य विद्यालय नरकटिया दोन के छात्रों को महादेव नाला के सीमा क्षेत्र का भ्रमण कराया गया।
आर बी सिंह उप कमांडेंट 65वी वाहिनी के नेतृत्व में उक्त विद्यालय के बच्चों को सीमा क्षेत्र का भ्रमण कराया गया।उपरोक्त कार्यक्रम के अंतर्गत उक्त विद्यालय के 84 छात्रों को वाहिनी का सीमा चौकी क्षेत्र का भ्रमण कराया गया।
बल कर्मियों के होने वाले प्रशिक्षण के बारे में सीमा क्षेत्र एव वाहिनी के द्वारा किए जाने वाले गतिविधियों की जानकारी,हथियार की जानकारी व उसके बारे में विस्तृत जानकारी, महिलाओं को सेना में भर्ती होने वाली प्रक्रिया का संपूर्ण जानकारी छात्राओं को दी गई।
बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल तथा कॉलेज के छात्रों के मन में देश के प्रति देशभक्ति की भावना उत्तपन्न करना है। इसके अलावा सभी छात्र अपने पुलिस बल को जानें,जो 8 पहर के प्रहरी है वे कैसे देश की सीमाओं की सुरक्षा करते है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों को बिहार सरकार की ओर से प्राप्त पाठ्य पुस्तको को प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में आर बी सिंह उप कमांडेन्ट, महादेवनाला समवाय के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक दामोदर जोशी,सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कापड़ी राजेंद्र प्रधानाध्यापक, शिक्षक गण,84 स्कूली छात्र तथा 20 अन्य बल के कर्मी थे।
Jul 11 2023, 15:22