बॉर्डर पर क्राइम और वन अपराधियों पर नियंत्रण के लिए एसएसबी और वन विभाग का पेट्रोलिंग शुरू
वाल्मीकि नगर : भारत -नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर में अंतरराष्ट्रीय शिकारी तस्करों की घुसपैठ की संभावना को देखते हुए गंडक बराज पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 21वीं वहिनी एवं वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के वन कर्मियों की ओर से मानसून गस्ती और वन अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर ज्वाइंट पेट्रोलिंग अभियान शुरू किया गया।
सीमा क्षेत्र में बॉर्डर क्राइम और अपराधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से बुधवार की शाम ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया गया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के वनपाल सोनू कुमार ने बताया कि वन क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में वन अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं मानसून को लेकर वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के वन क्षेत्रों में शिकारी,तस्करों की घुसपैठ की सूचना पर टाइगर प्रोजेक्ट वन प्रशासन और वाल्मीकि नगर एसएसबी गंडक बराज के संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्रों में लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग शुरू की गई है।
इस पेट्रोलिंग के साथ वन शिकारी, शराब तस्करों, अपराधियों के विरुद्ध अभियान छेड़ा गया है। गंडक नदी के जल स्तर में भी काफी गिरावट है।जिसका फायदा शिकारी, वन तस्कर, शराब तस्कर और अपराधी तत्व ना उठा सके।
इस बिंदु को ध्यान में रखते हुए वन प्रशासन और एसएसबी गंडक बराज के अधिकारी और जवानों ने लव-कुश घाट,गाय घाट, गंडक नदी के किनारे 1 नंबर ठोकर से लेकर 12 नंबर ठोकर, कक्ष संख्या 26 के धनहिया जंगल,चुल भट्टा जंगल के कक्ष संख्या 29,30,ठाडी आदि वन क्षेत्रों में ज्वाईंट पेट्रोलिंग किया गया।
इस ज्वाईंट पेट्रोलिंग में एसएसबी के अधिकारी और जवानों के साथ खोजी कुत्ता का भी मदद लिया गया।
इस अवसर पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के कोतराहा वन परिसर के वनपाल सोनू कुमार, वंरक्षी आजाद कुमार, वन कर्मी सूरज लाल, विजय कुमार ,मणि भूषण कुमार अादि वनकर्मी के अलावा एसएसबी के अधिकारी व कई जवान शामिल रहें।
Jul 07 2023, 19:23