जमीन विवाद में पीट-पीट कर हत्या, परिजनों ने रिश्तेदार पर हत्या करने का लगाया आरोप
बेगूसराय : जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत की है। मृतक की पहचान शाहपुर निवासी अरविंद पासवान के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने अरविंद पासवान के ही पाटीदार गंगा पासवान ,सुमन देवी, संतोष पासवान, प्रेम पासवान सहित अन्य लोगों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है
जमीन विवाद को लेकर हत्या
घटना के बाबत बताया जा रहा कि गंगा पासवान और अरविंद पासवान दोनों के बीच एक कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उक्त विवादित जमीन पर दोनों अपना दावा कर रहे थे। जबकि स्थानीय लोगों के मुताबिक अरविंद पासवान ने उस जमीन की रजिस्ट्री करवायी थी। लेकिन गंगा पासवान उसे जबरन कब्जा करना चाहता था। जिसका विरोध अरविंद पासवान के द्वारा किया जाता रहा।जिससे गंगा पासवान ने आक्रोशित होकर अरविंद पासवान के घर घुसकर उसपर हमला कर दिया।
गंगा पासवान द्वारा लाठी, भाला और दबिया से किये गये अचानक हमले से अरविंद पासवान गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में हमले में जख्मी हुए अरविंद पासवान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जब मरीज की हालत में वहां भी बिगड़ने लगी तो उसे पटना रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान अरविंद पासवान की मौत हो गयी।
आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
घटना को लेकर परिजनों ने बताया की 26 जुन को गंगा पासवान ने जमीनी विवाद को लेकर घर में बैठे अरविंद पासवान की निर्मम तरीके से पिटाई कर दी थी। साथ ही धारदार हथियार से उसपर कई बार हमले भी किये थे। जिसके बाद घायल अरविंद पासवान का पटना में इलाज चलने के दौरान मौत हो गयी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी गंगा पासवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट


 
						




 


 
 



Jul 05 2023, 19:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k