विधायक सरयू राय ने जिला प्रशसन और अक्षेस को पत्र लिख कर नाले की प्रबंधन करने का किया आग्रह




					
Image 2Image 3


विधायक सरयू राय ने जिला प्रशासन, जमशेदपुर अक्षेस और टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों से कहा है कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में स्थित बड़े नालों और उसके सहायक नालों का प्रबंध करने के लिए अल्प अवधि और दीर्घ अवधि का कार्यक्रम तय करें और उसपर अमल करें। 

इस बारे में उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी से अलग अलग बैठक की और जुस्को के महाप्रबंधक से दूरभाष पर वार्ता किया।

उन्होंने कहा है कि नालों की सफाई को वे माॅनसून के समय नहीं जोड़ें बल्कि इसके बारे मे ंसाल भर चलने वाला अभियान जोड़ें। दीर्घ अवधि के कार्यक्रम के रूप में वे सभी चिन्हित स्थानों पर ठोस कार्य करें ताकि परसों की तरह फिर वहाँ से बस्तियों के घरों में पानी नहीं घूसे और दीर्घ अवधि कार्यक्रम के रूप में वे साल भर की योजनाएं बनाएं ताकि सभी नालों में गार्डवाल खड़ा किया जाए और जहाँ तक हो सके बड़े नालों को ढकने का कार्यक्रम किया जाय। 

उन्होंने कहा है कि परसों की तरह बरसात में जहाँ जहाँ पानी घूसा है वहाँ नालों के किनारे तुरंत गार्डवाल बनाया जाए और वहाँ नालों को गहरा किया जाय। जिन स्थलों पर ऐसी गतिविधियां चल रही है जहाँ लोग अपने घरों का कुड़ा कचरा नाले में फेंकते हैं, उसे बंद किया जाय।

श्री राय ने उपायुक्त से कहा है कि जितना जल्दी हो सके वे बरसात में नालों से हो रही समस्या को दूर करने के लिए जमशेदपुर अक्षेस और टाटा स्टील यूआईएसएल तथा टाटा स्टील के सक्षम पदाधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाएं। पूरी लम्बाई में नालों का स्कैच बनवाएं और गार्डवाल बनाकर ढकने की योजना पर काम आरंभ कराएं। वर्ष 2023 को जमशेदपुर में नाला अधारित विकास कार्यक्रम तय कराएं तथा बस्तियों में जो नालियां और गलियां हैं उनकी सफाई का सप्ताहिक कार्यक्रम जमशेदपुर अक्षेस और टाटा स्टील यूआईएसएल बनवाए तथा सुनिश्चित करे कि इलाका चाहे जमशेदपुर अक्षेस का ही हो इस बरसात में सफाई और जल निकासी की पूरी व्यवस्था किया जाय। 

श्री राय ने कहा है कि उनके साथ काम करने वाले जितने भी कार्यकर्ता हैं वे कल रविवार को दिनभर क्षेत्र में घुमकर इसबारे में अधिक सूचना संग्रह करने का कार्य करेंगे।

नशामुक्त भारत अभियान के तहत जमशेदपुर के लोयोला स्कूल ऑडिटोरियम में एकदिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन


Image 2Image 3

जमशेदपुर: नशामुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को जमशेदपुर के लोयोला स्कूल ऑडिटोरियम में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें उपायुक्त, सिविल सर्जन सहित जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं के साथ उनके अभिभावक एवं स्कूलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. 

दो सत्र में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कोल्हान में बढ़ते ड्रग्स के प्रभाव को समाप्त करना था. 

उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि जिस तरह से जमशेदपुर एवं आसपास के जिलों में ड्रग्स एक बीमारी बनता जा रहा है उसमें न केवल पुलिस बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक यह संदेश देना होगा कि ड्रग्स मतलब मौत होता है. उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर ड्रग्स के सप्लाई चेन को तोड़ना होगा. उपायुक्त ने कहा कि ड्रग्स की चपेट में ज्यादातर स्कूली बच्चे आ रहे हैं. ड्रग पेडलर स्कूल के आसपास ही होते हैं जिन्हें पहचान करने की जरूरत है. 

उन्होंने छात्र- छात्राओं से ड्रग्स के दुष्परिणाम को लेकर विस्तार से चर्चा की और इससे दूर रहने की अपील की. उपायुक्त ने पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से स्कूल व आसपास के दुकानों पर सख्त निगाह रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यशाला हर 3 महीने में शहर के अलग-अलग हिस्सों में चलाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ड्रग्स के दुष्परिणाम से संबंधित संदेश पहुंच सके.

 उन्होंने कहा कि तीनों जिलों के पुलिस- प्रशासन एवं आम लोगों को मिलकर एक कोऑर्डिनेशन टीम बनानी होगी तब जाकर ड्रग्स के सप्लाई चेन को तोड़ने में सफलता मिलेगी. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर एक इंडस्ट्रियल टाउन है यहां के युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं जो निश्चित तौर पर आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है.

विधायक एवं पूर्व मंत्री सरयू राय का बन्ना गुप्ता को सलाह , कहा- मैं तथ्य के आधार पर बात करता हूँ उसे सुझाव के रूप में लें और आचरण में बदलाव करें


Image 2Image 3

जमशेदपुर बन्ना हो जाएंगे बौना मंत्री बनने के बाद हो जाते हैं मदमस्त अधिकारी लगते हैं डरने और अनियमितता और भ्रष्टाचार का हो जाता है बोलबाला यह कहना है झारखंड के पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय का।

झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा झारखंड के पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय  के विरुद्ध चाईबासा स्थित विशेष एमपी एमएलए न्यायालय में दिनांक 10/5/23 को अपने अधिवक्ता प्रकाश झा द्वारा शिकायत वाद दाखिल किया गया था इसमें मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा झारखंड के पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय के विरुद्ध आरोप लगाया गया था कि झारखंड के पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय  द्वारा राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण उनके द्वारा उनके सोशल मीडिया हैंडल एवं स्थानीय मीडिया में गलत जानकारी एवं असत्य तथ्य प्रसारित किया गया है कि झारखंड के मंत्री  बन्ना गुप्ता द्वारा प्रतिबंधित हथियार रखा गया है और इसका उपयोग किया गया है एवं g44 ब्लॉक निषेध हथियार है ।

इसके बाद दिनांक 3. 5. 2023 को झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता के अधिवक्ता द्वारा लीगल नोटिस भेजा गया था जिसका विधायक सरयू राय द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया था उक्त लीगल नोटिस की जगह कूड़े दान में बताया गया था न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता के द्वारा जमा किए गए दस्तावेज का परीक्षण किया गया जिस पर कोर्ट ने शिकायतकर्ता बन्ना गुप्ता के शिकायत को नन मेंटेनटेबल करार दिया गया।

 साथ ही कोर्ट मैं शिकायतकर्ता बन्ना गुप्ता द्वारा कराए गए उपलब्ध तथ्यों और परिस्थितियों से अदालत ने यह नहीं पाया कि आरोपी सरयू राय के खिलाफ आगे बढ़ने के लिए रिकॉर्ड पर पर्याप्त सामग्री उपलब्ध है अतः कोर्ट ने झारखंड के पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय  के विरुद्ध दायर शिकायत संख्या 182 / 2023 को खारिज कर दिया।

 इसके बाद सरयू राय ने अपना पक्ष रखते हुए कहा मैं जिस बात को मै कहता हूं वह तथ्य के आधार पर कानूनी पहलू देख कर कहता हूं उसे सुझाव के रूप में लें अपनी जो आचरण है इसमें बदलाव करें डंडे के बल पर समाज को हांकना और जो मन में आए मंत्री हो गए हैं तो वह करना तो यह संविधान का अबेलना है।

हजारीबाग: बकरीद पर्व के मद्देनजर विभिन्न चौक चौराहों में प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च


Image 2Image 3

हजारीबाग: जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बकरीद के त्यौहार को आपसी सदभाव एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए हजारीबाग के विभिन्न मार्गों में बुधवार को देर शाम तक फ्लैग मार्च किया गया। 

इस दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारीयों ने पुलिस लाइन,नूरा,मंडईकला, कल्लू चौक, पगमिल,छडवा डैम,लोहसिंधना,बडम बाज़ार, बड़ा अखाड़ा, बड़ा अखाड़ा, झंडा चौक, पंच मंदिर चौक,ग्वालटोली चौक, खिरगांव चौक, नमस्कार चौक, सरदार चौक, कसाई मोहल्ला, पैगोडा चौक, इंद्रपुरी चौक, डिस्ट्रिक चौक, पीटीसी चौक, मटवारी चौक, बाबू गांव चौक, कोर्रा चौक क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरानमजिस्ट्रेट राजेश कुमार सीओ सदर, सीसीआर डीएसपी आरिफ इकराम, एसडीपीओ महेश प्रजापति, डीएसपी हेडक्वार्टर राजीव कुमार, अमित लकड़ा थाना प्रभारी सदर, नलिन मरांडी इंस्पेक्टर सदर थाना, उत्तम तिवारी, कोर्रा थाना, घनश्याम कुमार बड़ा बाज़ार थाना, पेलावल थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

झारखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्षा गुंजन सिंह ने जलवंत मुद्दा यूसीसी यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ़ की आंदोलन की बात


Image 2Image 3

जमशेदपुर: आज देश भर में राजनीतिक दलों के लिए सबसे बड़ा जलवंत मुद्दा यूसीसी यूनिफॉर्म सिविल कोड बना हुआ है हर राजनीतिक गलियारे में इसकी चर्चा हो रही है।

गलियों से लेकर सांसद तक इसका मुद्दा गरमाया हुआ है लेकिन इसके विपरीत झारखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्षा गुंजन सिंह जो अभी वर्तमान सरकार का अभिन्न हिस्सा है और कांग्रेस पार्टी जो जो कि इस मुद्दे के विपरीत खड़ी है और जोरदार इसके खिलाफ आंदोलन चलाने की बात कह रही है वहीं दूसरी ओर झारखंड के महिला मोर्चा  प्रदेश अध्यक्षा गुंजन सिंह  इस कानून को जनता के हित में बता रही है।

पूरे राज्य का भ्रमण करते हुए आज झारखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्षा गुंजन सिंह अपने एकदिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंची थी और पत्रकारों से यह बात करते हुए यह बयान देते हुए झारखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्षा गुंजन सिंह ने केंद्रीय सरकार का विरोध करती हुई दिखी लेकिन केंद्र सरकार द्वारा ucc यूनिफॉर्म सिविल कोड को जनता के हित में बताया।

वहीं कांग्रेस की मजबूती को लेकर के पूरे राज्य का भ्रमण करते हुए कांग्रेस की अध्यक्षा जमशेदपुर के दौरे पर दिखी जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिलकर मिशन 2024 को कांग्रेस को मजबूत बनाने में जुटी इसके तहत बहुत सारी ऐसी महिलाएं कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

इस मौके पर जमशेदपुर की महिला मोर्चा संघ की सभी पदाधिकारी मौजूद रहे कांग्रेस के कार्य कार्य को लोगों को बताया वहीं राहुल गांधी के भारत जोरो यात्रा प्रेरित होकर अध्यक्ष गुंजन सिंह झारखंड यात्रा निकली है और कांग्रेस से जोड़ने का कार्य मैं लगी हुई है।

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री के निर्देश पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद के तहत सांसद विधुत वरण महतो ने की बैठक

मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत दिया सभी कार्यकर्ताओं को काम करने का निर्देश

Image 2Image 3

जमशेदपुर आज प्रधानमंत्री के निर्देश पर कार्यकर्ताओं से संवाद के तहत बागबेड़ा शिव मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यक्रम का आयोजन किया था।

मेरा बूथ सबसे मजबूत, इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के साथ कई मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार करती रहती है। इस बार भोपाल से 12 लाख बूथ कार्यकर्ता ऑनलाइन जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें दिशा निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ता गांव के सुख दुख में हिस्सा ले और अपनी सेवा दे।

उन्होंने कहा कि बूथ जीते, तो चुनाव जीते, यह स्लोगन भारतीय जनता पार्टी का है।

उन्होंने बागबेड़ा क्षेत्र के बारे में बताया कि यहां सबसे ज्यादा परेशानी पानी को लेकर है। जब झारखंड में भाजपा की सरकार थी, तब डबल इंजन की सरकार ने काफी काम किया और बागबेड़ा में जलापूर्ति योजना के लिए 118 करोड़ राशि इसके लिए दिए थे, लेकिन हेमंत सरकार के कछुआ चाल के कारण अभी तक इसे 4 साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं किया जा सका है और लगता है कि इसमें अभी काफी समय लगेगा।

उन्होंने बताया कि बागबेड़ा से सटे परसुडीह ,गोविंदपुर में भी पानी की स्थिति ठीक नहीं है। जब झारखंड में रघुवर सरकार थी, तब बिजली 20 से 22 घंटा रहती थी। अब हेमंत सरकार के समय मुश्किल से 4 से 5 घंटा बिजली रहती है। जहां लोग गर्मी से परेशान थे, वहीं बिजली कमी के कारण बच्चों के पढ़ाई में भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि 2024 में एक बार फिर भाजपा की केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी, तब शिक्षा, सिंचाई ,स्वास्थ्य और कम्युनिकेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करेगी।

उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां पानी ,सड़क, बिजली की व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि साफ सफाई की भी बहुत कमी है।

चुकी बागबेड़ा शहर से सटा हुआ क्षेत्र है और इसके साथ ही जुस्को बागबेड़ा, परसुडीह और गोविंदपुर को साफ सफाई के लिए गोद ले लें, तो यहां पर व्यवस्था अच्छी हो जाएगी।

जमशेदपुर: कदमा स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर में विपतारणी देवी की पूजा हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई।

जमशेदपुर कदमा मेन रोड स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर में विपतारणी देवी की पूजा काफी हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई।

उक्त अवसर पर रंकिणी मंदिर में हजारों की संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उक्त विपतारणी पूजा के बारे में बताते हुए रंकिणी मंदिर के महासचिव श्री जनार्दन पाण्डेय, अध्यक्ष श्री दिलिप दास एवं उपाध्यक्ष श्री के.जी. गोविन्द, ने बताया कि विपतारणी देवी माँ दुर्गा का ही स्वरूप है।

Image 2Image 3

ऐसी मान्यता है कि माँ दुर्गा के स्वरूप अर्थात् विपतारणी देवी की पूजा से पूरे वर्ष भर माँ विपतारणी की कृपा से उनके भक्तों पर कोई संकट अथवा विपत्ती नहीं आती है। इस पूजा को विशेष कर बंगाली समुदाय के महिलाएँ पूजा करतीं है। जिसके तहत उपवास रहकर माँ विपतारणी की कथा सुनकर लाल धागे महिलाएँ अपने बाएँ हाथ पर और पूरूष दाएँ हाथ में बाँधते हैं।

उक्त अवसर पर रंकिणी मंदिर के वरिष्ठ सदस्यों जैसे ए.आर.डे, पी.के. सिंह, पाण्डु जी, संजय कुमार, सुभाष कुमार सिंह, मनोज, हरभजन सिंह, आर.एम.पी. सिंह, दिपक विश्वास, एन. कुमार, सतीष जी सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों का भी काफी योगदान रहा जिससे उक्त पूजा बृहद स्तर पर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई।

आर एस बी के प्रबंध निदेशक एस के बेहरा ने कहा-किसी भी शहर के विकास के लिए आधारभूत संरचना होनी चाहिए।


Image 2Image 3

जमशेदपुर : किसी भी शहर के विकास के लिए आधारभूत संरचना होनी चाहिए। वहां एयरपोर्ट ,अच्छी सड़क और अच्छी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था होगी, तभी निवेश होगा। यह बातें आर एस बी के प्रबंध निदेशक एस के बेहरा ने आज जमशेदपुर में मिडिया से बात करते हुए कही।

 उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की है। उनसे कहा है कि अगर आप झारखंड में निवेश चाहते हैं तो सबसे पहले वर्तमान में जो जमशेदपुर में एयरपोर्ट है ,उसकी लंबाई बढ़ाएं ताकि बड़ा से बड़ा जहाज यहां उतर सके और अगर क्या संभव नहीं है तो धालभूमगढ़ वाले प्रोजेक्ट को चालू करवाइए ताकि वहां पर एक बढ़िया एयरपोर्ट बन सके।

 उन्होंने कहा कि 2040 तक जितनी गाड़ियां हैं ,सभी दूसरे मोड में चली जाएंगी। टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कार बनाने में सबसे अग्रणी है। महीने में 5000 से लेकर 6000 तक इसकी बिक्री हो रही है। इलेक्ट्रिक कार की मांग बढ़ती जा रही है ।वहीं टू व्हीलर इलेक्ट्रिक गाड़ी में बड़ी तेजी से बदलाव आया है। इसमें स्टार्टअप की संख्या काफी बढ़ी है। हालांकि कमर्शियल गाड़ियों में अभी समय लगेगा ।पहले उसे हाइड्रोजन से चलाया जा रहा है। 

 श्री एस के बेहरा ने कहा कि वर्तमान में जो भी उद्योग है, उसे झारखंड सरकार बढ़ावा दे ।उसकी स्थिति अच्छी होगी तभी निवेश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आर एस बी के 13 प्लांट चलते हैं। जिसमें चार प्लांट जमशेदपुर में है, एक प्लांट विदेश में है। उन्होंने कहा कि मेरा अपना एक सपना है सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण करें, जिसकी सर्विस ऐसी हो कि उन्हें कहीं भी पंक्ति में खड़ी होने की आवश्यकता ना हो। उन्होंने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि सिंगापुर में जब मैंने अपनी माता जी को अस्पताल में दिखाया ,तो हमसे फोन कर पूछा गया कि आप का कितने बजे का समय अस्पताल से मिला है। मैंने बताया कि 10:30 बजे का समय है और हम 10:30 बजे तक पहुंच जाएंगे। हमें यह सुखद आश्चर्य लगा कि जब मैंने गाड़ी पोर्टिको में खड़े कि तभी एक अस्पताल प्रबंधन की महिला आकर माताजी को लेकर सीधे डॉक्टर के पास ले गई। जहां सभी डॉक्टरों ने उन्हें देखा। यहां तक कि दवा भी उसी ने ला कर दिया। कहीं भी कोई असुविधा नहीं हुई । उसी तरह का अस्पताल 1000 बेड का हमने निजी रूप से शुरू करने की सोची है। फिलहाल जल्दी ही 500 बेड का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शुरू हो जाएगी।

बाईट : एस के बेहराआर एस बी के प्रबंध निदेशक

इमरजेंसी के 48 वर्ष हुए पूरे, आपातकाल के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया काला दिवस


Image 2Image 3

जमशेदपुर। 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लागू आपातकाल के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने रविवार को काला दिवस मनाया। बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आपातकाल को भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण को स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

 इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत शहर के विशिष्ट एवं प्रबुद्धजन मुख्यरूप से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान इमरजेंसी पर बनी डॉक्यूमेंट्री का प्रस्तुतिकरण किया गया। डॉक्यूमेंट्री में कांग्रेस शासनकाल में जब आपातकाल लगाया गया तो किस तरह से लोगों की आजादी को छीना गया और देश के हालात कैसे थे, किस प्रकार से लोगों को यातनाएं दी गयी। इन सब बातों को प्रमुखता से दर्शाया गया। 

इन अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि देशवासी आजादी के बाद जितने हर्षित थे, सन 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए तानाशाह आपातकाल के बाद काफी मायुस हुए। कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश में आपातकाल लगाया था, उन्होंने देश में संविधान को नष्ट करने का पाप किया। लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय को याद करते हए पार्टी ने काला दिवस मनाया। 

आज के युवाओं को याद रखना चाहिए कि कांग्रेस देश के लिए कितनी खतरनाक है। उन्होंने आपातकाल में भारतीय जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के योगदान को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि उन दिनों आंदोलन में सबसे ज्यादा जेल जाने और यातनाएं सहने वाले जनसंघ के कार्यकर्ता और स्वयंसेवक थे।

 कहा कि आपातकाल थोपकर कांग्रेस ने लोकतंत्र पर कुठाराघात किया। उस समय इंदिरा गांधी के सबसे बड़े सलाहकार संजय गांधी के गलत निर्णय के कारण देशभर में लोगों को जबरदस्ती पकड़कर नसबंदी कार्यक्रम को चलाया गया। जिसमें हजारों लोगों की जान चली गयी।

सांसद ने विद्युत महतो ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र का मखौल उड़ाया है। भारतीय लोकतंत्र में 25 जून 1975 का वह काला दिन कांग्रेस की निरंकुशता के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा। कांग्रेस की तानाशाही के कारण एक तरफ जहां देश के विरोधी दलों के लोकप्रिय नेताओं को जेल जाना पड़ा। वहीं, पूरी दुनिया में भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को शर्मसार किया गया।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र में शासन जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा किए जाने वाला है। परंतु 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता के मोह में और खुद को सबसे ताकतवर बनाने के लिए देश में आपातकाल लगाया था। ये भारतीय लोकतंत्र के बुनियाद पर सबसे गहरी चोट थी, जब आपातकाल के दौरान जनता पर बेइंतहा जुल्म ढाए गए और प्रेस की आजादी भी छीन ली गई। 

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में कभी ना मिटने वाला दाग है। उन्होंने कहा कि आपातकाल को याद रखना भी जरूरी है ताकि मालूम रहे है कि कांग्रेस पार्टी सत्ता प्राप्ति के लिए किस हद तक जा सकती है।

भाजपा झारखंड विधि विभाग के प्रदेश संयोजक राजेश शुक्ल ने कहा कि आपातकाल भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे बड़ी त्रासदी साबित हुई। उन्होंने आपातकाल के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नांडिस, चौधरी चरण सिंह, मोरारजी देसाई, नानाजी देशमुख, अरुण जेटली समेत कई नेताओं के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि इनके संघर्ष और देशव्यापी आंदोलन ने कांग्रेस की तानाशाही सरकार को सत्ता से बेदखल कर पुनः देश मे लोकतंत्र बहाल की।

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने चलाया जनसंपर्क अभियान

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत जमशेदपुर महानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर तक दस्तक देना शुरू कर दिया है। शनिवार को कदमा मंडल क्षेत्र अंतर्गत कदमा बाजार एवं मानगो मंडल क्षेत्र अंतर्गत डिमना रोड स्थित टीचर्स कॉलोनी में 'संपर्क से समर्थन' अभियान के तहत जनसम्पर्क अभियान चलाया गया।

Image 2Image 3

 इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय सहित कई वरीय नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद विद्युत महतो के संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के नागरिकों को केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल की जनहितैषी योजनाओं से अवगत कराते हुए पत्रकों का वितरण कर योजनाओं की जानकारी दी।

 कार्यकर्ताओं ने संपर्क से समर्थन अभियान के तहत लोगों के घर व दुकानों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। इस दौरान केंद्र सरकार को समर्थन देने का आग्रह करते हुए टोल फ्री नंबर पर कॉल करवाया गया।

सांसद विद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 9 वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर लागू किया है। जिसका लाभ सीधे रूप में जनता को मिल रहा है। देशव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत हम जनता के पास जाकर योजनाओं की जानकारी देकर उनसे उन्हें मिले लाभ की जानकारी ले रहे हैं। लोगों में मोदी सरकार की नीतियों के प्रति गजब का उत्साह और विश्वास देखने को मिल रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रबुद्ध जनता फिर से नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी।

 सांसद ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को फिरसे प्रधानमंत्री बनाना अत्यंत आवश्यक है, तभी देशभर में विकास की जो नीव रखी गयी है, उसे तय समय पर पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा सकेगा।

सांसद विद्युत महतो ने कहा कि पारडीह काली मंदिर से बालीगुमा तक एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शिलान्यास कर लौहनगरी वासियों के वर्षों के बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया। एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर निर्माण होने से मानगो समेत लौहनगरी की जनता को एनएच पर होने वाले कई दैनिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के लोक कल्याणकारी नीतियों को भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सम्पर्क से समर्थन अभियान चलाकर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धि बताते हुए वर्तमान राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। मोदी सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के कारण आज जनता को सभी योजना का पूर्ण लाभ मिल रहा है।