जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के बलिदान दिवस पर जमशेदपुर जिला भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

Image 2Image 3

जमशेदपुर जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के बलिदान दिवस पर जमशेदपुर जिला भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पार्टी कार्यालय मे किया गया, जहाँ जिले के सांसद मौजूद रहे.

 इस दौरान तमाम ककर्यकर्ताओं ने अपने संस्थापक को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान जिले के सांसद विधुत वरन महतो ने कहा की डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने अपने जीवन काल मे देश हित को सर्वोपरी मानते हुए अपने पुरे जीवन को समर्पित कर दिया और देश हित के लिए प्राणो का बलिदान भी दिया, ऐसे महान देशभक्त को आज हम सभी भाजपा के सिपाही नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

 विधुत वरन महतो सांसद जमशेदपुर ने कहा किबिहार मे हो रहे विपक्ष के महाजुटान पर जिले के जमशेदपुर के सांसद विद्दूत वरन महतो ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की पूरा विपक्ष एक देश भक्त को पीछे करने मे जुटा है, जो विपक्ष के डर को प्रदर्शित करता है.

 उन्होंने कहा की तमाम विपक्षी पार्टी कितनी भी जोर लगा ले लेकिन भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश हित के कार्य को नहीं रोकेंगे, विपक्ष की तमाम पार्टियां भ्रस्टाचार मे लिप्त है और वर्तमान समय मे केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण उनके मनसूबे सफल नहीं हो रहे हैं जिस कारण तमाम विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही है और ये उनके डर को प्रदर्शित करती है, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंत्योदय से लेकर देश का चहुमुखी विकास किया है और जनता इस बात को समझती है, आज हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे एक बार फिर से देश मे भाजपा की सरकार बनेगी ओर विपक्ष मुँह के बल निचे गिरेगी.

जमशेदपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन और जमशेदपुर पुलिस ने तैयार किया है होटल गेस्ट ऑनलाइन वेरिफिकेशन सुबिधा

जमशेदपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन और जमशेदपुर पुलिस द्वारा तैयार ऑनलाइन होटल गेस्ट पुलिस वेरिफिकेशन सुविधा अब जमशेदपुर में शुरू हो गई है।

Image 2Image 3

इस सुविधा का औपचारिक उद्घाटन जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार ने की।

बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस वेरिफिकेशन करने पर जब पता चलता है कि होटल में ठहरा हुआ व्यक्ति अपराधी है और जब तक पुलिस पहुंचती है, तब तक वह निकल गया रहता है।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पुलिस ने एक फोन नंबर के साथ नोडल अधिकारी संतोष कुमार शर्मा की नियुक्ति की है, जिससे पर्यटन के रूप में आए हुए या कोई भी अतिथि जब होटल में रुकते हैं और उन्हें कोई समस्या होगी, तो वह नोडल अधिकारी से संपर्क स्थापित कर अपनी समस्या बता कर सहयोग प्राप्त कर सकता है।

इस नई सुविधा से होटल संचालकों को 40लाख₹ सालाना की बचत होगी यह जानकर मुझे बेहद प्रसन्नता भी हुई है और अब काम भी आसान हो गया है।

श्री प्रभात कुमार ने कहा कि सभी थानों के लिए अलग-अलग ईमेल आईडी होटल वालों को दिया जाएगा। सभी का विवरण अलग-अलग एरिया का ईमेल आईडी में दर्ज किया जाएगा। होटल संचालकों को बाहर से आने वालों की जानकारी नोडल अफसर को देनी होगी। झारखंड में यह अपने आप में पहला प्रयास है। इसका उद्देश्य है कि बिना कारण किसी को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

वही जमशेदपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रविश रंजन ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस ने नई सेवा के तहत एक सेंट्रलाइज्ड ईमेल आईडी जारी की है। जिसके तहत 150 होटल संचालक गेस्ट संबंधित सारी जानकारी पुलिस को ईमेल के माध्यम से देंगे। नई प्रणाली के लागू होने से अब होटल अतिथियों को पुरानी मैनुअल प्रमाणीकरण प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ेगा, जिससे अतिथियों और पुलिस दोनों का समय बचेगा।

जमशेदपुर:विश्व योग दिवस के उपलक्ष पर बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मी नाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में योग केंद्र का हुआ शुभारंभ

Image 2Image 3

जमशेदपुर:- वर्तमान समय में इस भागदौड़ की जिंदगी में जहां लोग तनावग्रस्त और विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं ऐसे में योग का महत्व भी बढ़ता जा रहा है।

देश के प्रधानमंत्री स्वयं लोगों से अपने दिनचर्या में योग को शामिल करने की अपील करते नजर आ रहे हैं इधर जमशेदपुर में भी विश्व योग दिवस के उपलक्ष पर बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में योग केंद्र का शुभारंभ हुआ।

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू में उपस्थित हुए, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सरयू राय ने कहा हर एक व्यक्ति के जीवन में योग का बड़ा महत्त्व है प्रत्येक व्यक्ति को हर दिन कम से कम 1 घंटे का समय निकालकर अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए ताकि सभी मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें।

जमशेदपुर में इस्कॉन द्वारा निकाला गया रथ यात्रा,काफी उत्साह के साथ श्रधालुओं ने लिया भाग


Image 2Image 3

जमशेदपुर को यूं तो मिनी इंडिया कहा जाता है यहां देश के हर कोने से लोग आकर बसे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण है कि यहां हर परिवार अपने पारम्परिक हर पर्व को बड़े हीं धूमधाम से मनाते हैं।

इसी परम्परा अनुकूल जमशेदपुर में आज भव्य रथयात्रा का आयोजन इस्कॉन द्वारा किया गया। हुबहू पूरी रथ यात्रा का छोटा स्वरूप यहां देखने को मिला। जो लोग आज के दिन उड़ीसा के पूरी नहीं जा पाए उनको कहीं भी कोई कमी जमशेदपुर कु रथयात्रा में शामिल होकर महसूस नही हुआ।

नहीं देखने को मिली

 जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बावजूद भी श्रद्धालुओं में उत्साह में कोई कमी नहीं हुई लोग सपरिवार बड़े बूढ़े बच्चे महिलाएं सब इस रथ यात्रा में शरीक हुए।

 आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए नेता भी इसमें भाग लेने से पीछे नहीं हटे यह रथ यात्रा जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर से निकलकर शहर का भ्रमण करते हुए मौसी बाड़ी चले जाएंगे

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर जमशेदपुर में व्यापारी सम्मेलन को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह सांसद जयंत सिन्हा ने किया संबोधित

व्यापारियों के मुद्दों एवं योजनाओं पर हुई चर्चा, मौजूद रहे सांसद विद्युत महतो।


Image 2Image 3

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से सोमवार को बिस्टुपुर स्थित होटल अल्कोर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा शामिल हुए। वहीं, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा झारखंड प्रदेश के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक सह व्यापारी सम्मेलन के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जमशेदपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, उधोगपति राजीव दुग्गल समेत जमशेदपुर के सैकड़ों व्यवसायी शामिल हुए। सम्मेलन में अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

 सम्मेलन के दौरान केंद्र सरकार के द्वारा व्यापारियों के हित में चलाई जा रही योजनाएं व सुरक्षित माहौल को लेकर चर्चा की गई। सम्मेलन के दौरान कई उधमियों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों को विस्तारपूर्वक रखा।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि व्यापारी वर्ग राष्ट्र की उन्नति में सदैव समर्पित रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व्यापारियों के हित में लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में व्यापार को सुगम और सरल बनाने के लिए लगातार ठोस नीतियां लागू की हैं। 

व्यापारियों की सुविधा के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयास में जुटी हुई है। वर्तमान में देश का मान सम्मान वैश्विक पटल पर स्थापित है और पूरी दुनिया देश का लोहा मान रही। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है, बल्कि निरंतर बढ़ती अर्थव्यवस्था भी है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत में व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 2014 से पहले भारत आर्थिक रूप से विकसित देशों में 11वें नंबर पर था, आज ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। अगर ऐसे ही हम आगे बढ़ते रहें तो वर्ष 2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति भारत होगी।

श्री सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2014 में जब पहली बार मोदी सरकार आयी तो लोग उत्सुक थे कि सरकार अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में क्या बदलाव लाएगी। लेकिन मोदी सरकार ने वर्ष 2014 से लेकर अब तक इतने रिफॉर्म किये हैं कि भारत पहला देश है जो 37 अप्रत्यक्ष कर को समाप्त कर इतने बड़े स्तर पर जीएसटी जैसी ऐतिहासिक टैक्स रिफार्म को सफलतापूर्वक लागू किया। 

सांसद विद्युत वरण महतो ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज देश आंतरिक रुप से पूरी तरह से सुरक्षित है ।

दूसरी ओर प्रधानमंत्री ने जन धन योजना, आयुष्मान भारत योजना लाकर देश के अत्यंत निर्धन तबके को एक नई जिंदगी दी है।इतना ही नहीं धारा 370 हटा कर प्रधानमंत्री जी ने देश की अखंडता को एक नई मजबूती प्रदान की है।प्रधानमंत्री मोदी विगत 9 वर्षों से बगैर कोई छुट्टी लिए लगातार देश को एक घोटाला रहित शासन देने का काम किया है ।सांसद श्री महतो ने कहा जिस रफ्तार से भारत विकास की गति में आगे बढ़ रहा है उससे ऐसा लगता है शीघ्र ही भारत विश्व गुरु बन कर उभरेगा। आज बड़े बड़े देश भी भारत का सम्मान पूर्वक नाम लेने लगे हैं। 

मोदी सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं का संज्ञान लिया है। जमशेदपुर में जो समस्याएं रह गई है उन्हें भी भाजपा की डबल इंजन सरकार में दूर किया जाएगा। धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर सांसद ने कहा कि एयरपोर्ट निर्माण को लेकर आगामी सत्र में लोकसभा के पटल पर उठाऊंगा। जिससे कि लौहनगरी जमशेदपुर सहित आसपास के अन्य जिले व पड़ोसी राज्यों के औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी। सांसद विद्युत महतो ने पर्यटन के क्षेत्र में मोदी सरकार द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि व्यापारी, उद्यमी ही हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और ब्राण्ड इण्डिया के सबसे अच्छे ब्राण्ड अम्बेसडर भी हैं। केवल भाजपा ही ऐसे पार्टी है जो व्यपारी वर्ग के बारे में भी सोचती है। मोदी जी ने नौ वर्ष के उत्कर्ष कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के उत्थान एवं संवर्द्धन के लिए अनेकों योजनाएं देश को दी हैं। 

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने जमशेदपुर में एयरपोर्ट एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण की मांग रखी। इसके साथ ही टाटानगर से राजस्थान तक की सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने की भी बात कही।

टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड की मान्यता प्राप्त यूनियन की वार्षिक आमसभा संपन्न।

Image 2Image 3

जमशेदपुर: टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट। लिमिटेड कंपनी की मान्यता प्राप्त यूनियन ने आज बारा प्लांट के कैंटीन में अपनी वार्षिक आमसभा की बैठक यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संपन्न की, अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहां की कंपनी के नाम परिवर्तित होने के पश्चात यूनियन को भी अपने नाम में परिवर्तन करना है जिसको लेकर कागजी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।

 इसलिए यूनियन के संविधान में आंशिक संशोधन भी आवश्यक है, आमसभा में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने संशोधन की स्वीकृति प्रदान की, राकेश्वर पांडे ने कहां की यूनियन मजदूरों के हितों को लेकर दृढ़ संकल्पित है।

आने वाले अक्टूबर माह में ग्रेड रिवीजन भी देय है और यूनियन ने चार्टर ऑफ़ डिमांड भी प्रबंधन को पूर्व में ही सौंप दिया है हम सभी लोग चाहते है की समय से ग्रेड रिवीजन संपन्न हो, कंपनी परिसर में सुरक्षित वातावरण में कार्य करे और सड़क सुरक्षा का भी ख्याल रखे, यूनियन महामंत्री अमन सिंह ने यूनियन का वार्षिक प्रतिवेदन सभी के समक्ष रखने का कार्य किया।

जमशेदपुर: इस्कॉन मंदिर जमशेदपुर द्वारा प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा 20 जून को बिष्टुपुर राम मंदिर से निकाली जाएगी


Image 2Image 3

जमशेदपुर: एक वर्ष के इंतजार के बाद इस बार फिर इस्कॉन मंदिर जमशेदपुर द्वारा प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा दिनांक 20 जून को बिष्टुपुर राम मंदिर से निकाली जाएगी ।

 इस्कॉन भक्तों के साथ साथ शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों एवम भक्तो की कीर्तन मंडली, हरे कृष्णा हरे रामा के महामंत्र की धुन पर अपने प्रभु जगन्नाथ, मां सुभद्रा एवं बलभद्र जी के रथ को मौसी बाड़ी तक ले जाएंगे।

 रथ यात्रा के लिए तीन रथ तैयार किए गए हैं, जिस पर प्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भैया बलभद्र जी विराजमान हो कर अपने भक्तो के साथ नगर भ्रमण करेंगे । इस आयोजन में जमशेदपुर एवं आसपास के इलाकों से, हजारों की संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है, और यही वजह है इस्कॉन जमशेदपुर, यात्रा से लगभग एक महीने पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर देते हैं । इसी सिलसिले में आज दिनांक 18 जून दिन रविवार को बिष्टुपुर आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में एक अहम बैठक आयोजित की गई । 

इस्कॉन मंदिर जमशेदपुर के प्रमुख स्वामी पद्मनाभ जगन्नाथ दास जी की अध्यक्षता में संपूर्ण तैयारियों की समीक्षा की गई। लगभग 750 की संख्या में विभिन्न संगठनों के स्वयंसेवक तीनो रथों की अलग-अलग जिम्मेदारी निभाएंगे । यह रथयात्रा दोपहर 2:30 बजे बिष्टुपुर आंध्र भक्त श्री राम मंदिर से आरंभ हो कर साकची जमशेदपुर अक्षेस गोल चक्कर पर जाकर संध्या 7:30 बजे समाप्त होगी। रथ यात्रा के दौरान 4.5 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

पासपोर्ट के लिए सत्यापन में हो रही त्रुटि की जानकारी देने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ,पासपोर्ट अधिकारी भी थे मौजूद

Image 2Image 3

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में भारतीय विदेश सेवा अधिकारी एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मनीता के. ने बताया कि आज कोल्हान के पुलिस अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई है।

 जिसमें पुलिस द्वारा पासपोर्ट के लिए जो सत्यापन किया जाता है ,उसमें जो त्रुटि रहती है, उसे कैसे खत्म किया जा सके। उन्होंने बताया कि झारखंड में प्रतिदिन 1150 पासपोर्ट रिलीज किए जाते हैं। दिसंबर माह में हमने रांची में पुलिस के साथ कार्यशाला आयोजित की थी। रांची के 43 थाने को पासपोर्ट कार्यालय से जोड़ दिया गया है।

आज का भारत डिजिटल भारत है। पहले सत्यापन कर पुलिस को भेजने में एवरेज 51 दिन लगते थे। आज की तिथि में यह मात्र 10 दिन में सत्यापित होकर आ जाता है। उन्होंने बताया कि 2012 में पासपोर्ट सेवा लांच किया गया। इसे पूरी तरह से डिजिटल कर दिया जा रहा है। भारत के बहुत बच्चे बाहर पढ़ते हैं या घूमने जाते हैं।

 2016 में भारतीय विदेश सेवा मंत्रालय द्वारा एम पासपोर्ट पुलिस ऐप को लांच किया गया। जिससे फील्ड में काम करने वाले पुलिस अधिकारी तुरंत डिजिटल माध्यम से सत्यापन कर पासपोर्ट कार्यालय को सीधे भेज सकें। मनिता ने बताया कि हमारी कोशिश है कि सभी थानों को पासपोर्ट कार्यालय से जोड़ दें ताकि 20 दिनों के अंदर पासपोर्ट आपको मिल सके। उन्होंने बताया कि झारखंड के डीजीपी के निर्देश पर पूरे झारखंड में पुलिस के साथ यह वर्कशॉप किया जा रहा है। 

अभी तक कई स्थानों पर यह वर्कशॉप संपन्न हो चुका है। आज हम पूर्वी सिंहभूम ,पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां जिला यानी कोल्हान के पुलिस अधिकारियों के साथ वर्कशॉप (कार्यशाला) आयोजित किए हैं।

जमशेदपुर: मछलियों का श्मशान बना जमशेदपुर के जुबली पार्क का जयंती सरोवर ,लोग यह नजारा देख हो रहे हैं हैरान*

आज सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो लोग अचंभित रह गए अचानक बड़ी संख्या में हजारों मछलियां मर गई है। जिसे जुस्को के कर्मचारी निकालकर तालाब से बाहर कर रहे हैं। आसपास प्रतिदिन सवेरे टहलने वाले जमशेदपुर वासी जब यह दृश्य देखें, तो काफी दुखी हुए।

Image 2Image 3

उनका कहना था कि यह सरोवर हरदम साफ सुथरा रहता और आकर्षक का केंद्र रहता था जहां पर फव्वारे कमल का फूल साथ ही पक्षियों का प्रवेश से यह जगह काफी खूबसूरत देखा जाता था लेकिन आज यह जगह का नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला जहां पर मछलियां का श्मशान घाट जैसे बन गया साथ ही साथ पूरे इलाके में इनके मरने से बदबू फैल गया।

वही अभी तक पता नहीं चल पाया है यह मछलियां कैसे मरी कहां से प्रदूषित जल इसमें मिल गया है या किस कारण से इतनी मछलियां मर गई है ,इसकी जांच होनी चाहिए।

 साथ ही साथ इन लोगों ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि आज और कल कोई ऐसे व्यक्ति से मछली ना लें, जिन्हें आपने पहले कभी मछली बेचते ना देखा हो ,क्योंकि यह मछली मरने के साथ ही अकड़ गई है। यह मछली खाने से बीमार होने की ज्यादा संभावना है।

 

सस्ते के लालच में या किसी और कारणवश मरी हुई मछली ना खरीदें । जिंदा मछली ही 2 दिन तक खरीदे क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर मछली निकाल कर बाहर फेंका जा रहा है।

 जमशेदपुर की सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल जुबली पार्क स्थित जयंती सरोवर सदा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां पर टाटा स्टील द्वारा सुंदर फवारा भी लगाया गया है। लाइसेंस धारियों को इस सरोवर से मछली मारने की अनुमति भी दी गई है।  

वहीं दूसरी ओर अभी तक जुस्को या टाटा स्टील से इस बारे में कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।

सांसद समीर उरांव और सांसद विद्युत वरण महतो ने नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रेस के सामने रखा

जमशेदपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रेस के सामने रखा गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव और सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए।

Image 2Image 3

वहीं इस मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने मोदी सरकार के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर कई उपलब्धियां गिनाई और 2024 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया वही इस मौके पर राज्य सरकार हमला बोला हेमंत सरकार के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार को भ्रष्टाचार में संलिप्त सरकार बताया।