करें योग और रहे निरोग : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरपुर :- बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 7 बजे से ही लोग योग करने लगे। इसी बीच सांसद अजय निषाद , विधायक केदार गुप्ता , भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार समेत भाजपा के कार्यकर्ता शहर के होटल पार्क प्रांगण में योग करने पहुंचे।
![]()
इस दौरान सांसद अजय निषाद ने कहा कि योग हमें निरोग बनाता है। योग करने से कई प्रकार की बीमारियों से भी निजात मिलता है। हम सबको योग करना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रविन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि योग को अंतरराष्ट्रीय पटल पर इसे स्थापित करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। योग ऐसी विधा है जिसके अभ्यास से आरोग्यता मिलती है।
कुढ़नी के विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि योग को अपनाने से बीमारियों से निजात मिलती है और स्वस्थ मन रहने पर बेहतर जीवन जीने का अनुभव मिलता है।
इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और योग को अपनाया।
मुजफ्फरपुर से संतोष तिवारी










Jun 21 2023, 12:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k