*बस स्टेशन पर अराजक तत्वों का डेरा*
रिपोर्ट - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। नगर के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में चौबीस घंटे अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। बसें से भी कम चलाईं जा रही है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। रोडवेज बसों का संचालन न के बराबर होने के कारण लोगों को मजबूरन डग्गामार वाहनों की सवारी करनी पड़ती है। इनमें सफर महंगा व जोखिम भरा होता है। ज्ञानपुर नगर पंचायत में 15 साल पहले रोडवेज बस सेवा बहाल हुई। शुरुआत में बस स्टेशन से दर्जनभर बसें कानुपर, लखनऊ, वाराणसी व प्रयागराज के लिए चलती थी। समय बीतने के साथ बसों की संख्या घट गई।
यहां से दो बसें ही चलाईं जा रही है। इसका भी समय नियंत्रण नहीं है। जिला मुख्यालय होने के कारण यहां हर रोज रोजना हजारों लोगों का आना - जाना रहता है। रोडवेज बस न होने के कारण विद्याथिर्यों व किसानों में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। दूर तक पैदल यात्रा करनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने कई बार यहां से बड़े शहरों के लिए रोडवेज बस संचालन की गुहार लगाई लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।











May 11 2023, 12:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.4k