मजदूर दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आयोजन
जहानाबाद : जन शिक्षण संस्थान वंचित अरवल उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 50 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें 5 प्रतिभागियों को चयन कर उसे पुरस्कृत किया गया।
![]()
संस्था के निदेशक रोशन कुमार ने बताया कि आज के दिन ऐतिहासिक दिन है।आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस है। मजदूर दिवस भारत में ही नहीं पूरे विश्व भर में मनाया जाता है। मजदूरों को अपने हक एवं अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष करना चाहिए, दुनिया के सारे मजदूर एक हो।
चारू मजूमदार ने कहा था कि गरीबी में जन्म लेना अपराध नहीं है, गरीब बनकर मर जाना अपराध है।
शिकागो शहर में आज के दिन है मजदूरों एवं पुलिस के भिड़ंत में हजारों मजदूर मारे गए थे।इसी के उपलक्ष में मजदूर दिवस भारत में नहीं पूरे संसार में मनाया जाता है।
संस्था के निदेशक रोशन कुमार ने बताया कि कि हम लोग अपना हक एवं अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष करें। हम सभी मजदूर लोग मजबूर नहीं हैं। हम लोग अपना हक एवं अधिकार की रोटी खाते हैं।इस अवसर पर संस्था के सभी अनुदेशक एवं प्रशिक्षक शामिल हुए।
कार्यक्रम पदाधिकारी राहुल कुमार, आलोक कुमार ,जय कुमार, उपेंद्र कुमार, बेली गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी, तरन्नुम नाज शबनम ,सभी अनुदेशक आम प्रशिक्षक शामिल हुए, सभी पांचों प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण संस्था के निदेशक रोशन कुमार द्वारा किया गया।
जिसमें प्रथम स्थान अंजली कुमारी, दूसरा मेधा कुमारी,तीसरा स्वीटी कुमारी , चौथा राजकुमारी तथा पांचवा सीमा कुमारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जहानाबाद से बरुण कुमार






May 01 2023, 20:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
27.7k