चंद्रभूषण अध्यक्ष व राम कुमार को बनाया गया नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट का उपाध्यक्ष
अरवल : जिले के अंबेडकर वाचनालय में शनिवार को नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अमर के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान नए सिरे से संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिलाध्यक्ष के पद पर चंद्र भूषण कुमार को चुना गया। जबकि संरक्षक के पद पर भुनेश्वर कुमार को चुना गया।
वहीं उपाध्यक्ष रामकुमार एवं बैजू कुमार, सचिव सुजीत कुमार सोनी, महासचिव पंकज नारायण मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष के रूप में राधेकांत शर्मा को चुना गया। इसके अलावा नौ सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें रणविजय कुमार, कुंदन कुमार, संजय सोनार, अनिरुद्ध कुमार ,अरविंद कुमार, रंजन कुमार,अंजनी कुमार, निशांत मिश्रा,सुधीर कुमार को रखा गया इसके अलावा तीन सदस्यीय मार्गदर्शन मंडल का भी गठन किया गया। जिसमें देवेंद्र कुमार,अमरेश कुमार अमर एवं अजीत कुमार को रखा गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि संगठन ने जिस उद्देश्य से हमें अध्यक्ष पद से नवाजा है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास दिलाता हूं। कि उनके आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा फ्लैट इस मौके पर संगठन के सदस्य रहे उपेंद्र कुमार ब पत्रकार सुनील सौरव के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया जहां उपस्थित संगठन के सदस्यों ने दो मिनट के मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
जहानाबाद से बरुण कुमार









Apr 29 2023, 20:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.9k