Amethi

Apr 15 2023, 19:41

*समुद्र का सागर है श्रीमद्भागवत कथा - अन्तरराष्ट्रीय सन्त राजेन्द्र जी महराज*


अमेठी- श्रीमत परमहंस आश्रम टीकर माफी की तपस्थली पर श्रीमद्भागवत कथा सुन रहे है। समुद्र सागर श्रीमद्भागवत है। कलयुग के कल्याण कारक औषध है। कलवा बाधकर श्रीमद्भागवत कथा जीवन जरूर सुने। कथा को अपने घर मे अट्ठारह हजार श्लोक को पंडित से सुने। तो भी भगवत का लाभ मिलेगा।

कथा व्यास आचार्य अन्तरराष्ट्रीय सन्त राजेन्द्र जी महराज कथा सुनाते है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गरधर भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद खिला रहे है। बलराम भगवान कहते है कि लगता भोग नही मिलेगा। बस भगवान बस भगवान श्रीकृष्ण ने भोग खिलाना बन्द हो गया। गोवर्धन भगवान ने छप्पन भोग ग्रहण करना बन्द कर दिए। भगवान इन्द्र की खबर मिल गया। खबर करो। कि क्या है। भगवान इन्द्र को जानकारी मिली कि भगवान श्रीकृष्ण ने आपकी पूजा बन्द करवा कर ली। भगवान इन्द्र नाराज हो गए। भगवान इन्द्र ने कहा कि प्रलाय ला दो। फिर प्रलाप ला दिए। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी अंगुली पर भगवान गिरधर पर्वत को उठा लिए। बृजवासी ने गोवर्धन पर्वत को लाठी पर थाम लेगे। भगवान श्रीकृष्ण ने अंगुली हटायी। तो लाठिया बृजवासियो की टूटने लगी। बृजवासियो ने गुहार लगाई। कि भगवान श्रीकृष्ण ने अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। बृजवासी की ताकत आ गयी। तो मै गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिन किशोरी जी ने गोवर्धन पर्वत को अपनी पलको पर टांग दिया। अगस्त ऋषि को भगवान श्रीकृष्ण ने आमंत्रण दिया। कि बृजमण्डल आओ। सुखदेव ऋषि ने महराज परीक्षित को कथा सुनाते बताया कि भगवान राम ने अगस्त ऋषि को भोजन के लिए आमंत्रण दिया।

जानकी जी भोजन खिलाते खिलाते परेशान हो गए।भगवान गणेश को पसीना आ गया रिद्धि और सिद्धी को बुलाया। लेकिन अगस्त ऋषि ने छप्पन भोग खा रहे है। जानकी जी परेशान हो गई। ऐसा अतिथि ना बुलाये। तो श्री राम ने अगस्त ऋषि को छप्पन भोग पर विराम लगाना का ईशारा किया और अगस्त ऋषि ने पानी मांगा। तो जानकी जी ने कहा कि मै पानी नहीं पिला पाऊंगी। सुखदेव ऋषि ने द्वापर मे छप्पन भोग अगस्त ऋषि ने ग्रहण किया था। लेकिन त्रेतायुग मे अगस्त ऋषि को गोवर्धन पर्वत के प्रलय होने पर पानी पीने के बुलाया कि अगस्त ऋषि समुद्र तीन बार पी गये। ओम केशव नमः,ओम माधव नमः,ओम नारायणय नमः !

तीन बार समुद्र के पानी को अगस्त ऋषि पान कर लिए थे। अब अगस्त ऋषि ने मथुरा-वृंदावन का पानी पी गये।ब्रह्म जी चले गए। भगवान इन्द्र दस श्लोक मे स्तुति किये। ब्रह्म जी भगवान इन्द्र को माफ कर दिए। राम कथा,भगवत कथा श्रावण कराते है। तीन घण्टे ठाकुर जी की कथा मे डूबे रहते है। घर मे तीन घण्टे घर मे ठाकुर जी के भजन-कीर्तन मे नही बैठ सकते है। मै सदा अपने प्रेमी के साथ चौबीस घण्टे रहता हूँ। लग रही आश बृज के मण्डल मे बस जाओ। लेकिन बृज वही निवास करेगा। जिसे राधा रानी चाहेगा। राधीरानी,यमुना रानी,बृजरेतीरानी की कृपा होने पर रह जाती है। कलयुग मे मनुष्य दोष देखता है। यह कलयुग का परम प्रतापा! मानस कुन्ज हो नही पाता! मन से भगवान श्रीकृष्ण के पास रहे। भोग का चिन्तन चल रही। सन्त ,गुरु देव के सानिध्य मे हो तो परमात्मा को याद कर लो। लंका मे भी बिभीषण भजन-कीर्तन और भक्ति भाव से भगवान श्री राम की पूजा करते थे। लंका को अयोध्या बना दो। कभी उनके शरण मे जाकर देखे। भगवान श्रीकृष्ण का विवाहोत्सव का संजीव कथा सुनी।

कथा श्रवण मे मंच स्वामी 1008 श्री हरि चैतन्य ब्रह्मचारी महराज,हर्ष चैतन्य महराज,स्वामी कटटर महराज,मुख्य यजमान पंडित अवधेश नारायण पाण्डेय सपत्नीक कमलेश पाण्डेय के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम मे भाजपा नेता काशी प्रसाद तिवारी,विधायक राकेश प्रताप सिंह, प्रधान शीतला प्रसाद तिवारी,जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पाण्डेय आदि के साथ ही साथ हजारो श्रद्धालुओ की भीड अमृत वर्षा का पान किये।

Amethi

Apr 15 2023, 16:56

तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर फिसला,सड़क पर फिसलने से हुआ गंभीर रूप से घायल


पूरा मामला अमेठी थाना क्षेत्र के सगरा तिराहे के पास का है जहां तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसला,सड़क पर फिसलने से हुआ गंभीर रूप से घायल राहगीरों की मदद से घायल युवक को पहुंचाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए,प्राथमिक उपचार कर किया जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर,जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान शिवांशु शुक्ला पुत्र राघवेंद्र शुक्ला उम्र 22 वर्षीय,ग्राम बारहमासी थाना अमेठी से हुई है।

Amethi

Apr 14 2023, 17:32

अमेठी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती


अमेठी । जनपद में आज संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 132वी जयंती मनाई गई।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एके सिंह, उप जिलाधिकारी गौरीगंज राकेश कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मो. असलम, सहित कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों ने भी डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कलेक्ट्रेट सभागार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के योगदान को याद किया गया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जातिवाद, संप्रदायवाद और भ्रष्टाचार जैसी कुरीतियों को विकास के मार्ग में सबसे बड़ा अवरोध मानते थे।

आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती कलेक्ट्रेट सहित जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में मनाई गई।

Amethi

Apr 14 2023, 17:30

जनपद में गेहूं की फसल का उत्पादन जानने को लेकर डीएम ने कराई क्राप कटिंग


अमेठी, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने आज नगरपालिका गौरीगंज अंतर्गत राजगढ़ वार्ड नं 24 में जनपद में गेहूं की फसल के उत्पादन जानने को लेकर क्रॉप कटिंग कराई।

इस दौरान जिलाधिकारी ने वार्ड नं 24 में राजस्व व कृषि विभाग की टीम के साथ किसान जयप्रकाश मिश्र के खेत पर पहुंचकर अपने सामने 43.03 स्क्वायर मीटर गेहूं की फसल की क्राप कटिंग कराई तथा तौल भी कराया गया, जोकि 7.765 किग्रा निकला।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्राप कटिंग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व होता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसान भाईयों से सीधा संवाद स्थापित किया और अपने नजदीक के क्रय केन्द्र पर गेहूं बेचने हेतु किसानों से अपील भी की। उन्होने कहा कि सरकारी गेहूं क्रय केन्द्र पर किसान भाई गेहूं बेचे ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने किसान भाइयों से अपने खेतों में फसल अवशेषों को ना जलाने की भी अपील किया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गौरीगंज राकेश कुमार सहित कृषि व राजस्व विभाग की टीम व किसान भाई मौजूद रहे।

Amethi

Apr 14 2023, 17:27

समाजवादी पार्टी संविधान बचाने की लड़ रही हैं लड़ाई: जिलाध्यक्ष


अमेठी । जिला मुख्यालय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती मनाई गई। उस पर चर्चा परिचर्चा करते हुए उसकी रक्षा के लिए लड़ने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव और संचालन चंद्रशेखर यादव ने किया। पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखें।

अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब समाज में सामाजिक असमानता, आर्थिक समानता, शिक्षा और भाईचारा के पक्षधर थे। बाबा साहब का कथन था कि शिक्षित हो, संगठित हो, फिर संघर्ष करो तब उसका परिणाम कुछ अलग नजर आयेंगा। दूसरा कथन यह कि शिक्षा शेरनी का वह दूध हैं, जिसे जो जितना पियेगा उतना ही दहाड़ेगा। हम सबको मिलकर संविधान की रक्षा करनी होगी। इस सरकार से संविधान को खतरा हैं।

समाजवादी पार्टी बाबा साहब के संस्थापक नेताजी आजीवन इस कार्य किया। और गांव के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते थे। और पार्टी मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इसी राह पर चलते हुए देश की केन्द्र और प्रदेश की सरकारों से लड़कर संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस मौके पर सबने एक स्वर में संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में राजा सिंह, राम केवल यादव, राकेश कौहार, मनीराम वर्मा, लालजी यादव, कुलदीप शुक्ला, दीपू तिवारी, मुकेश विश्वकर्मा, डी एन गुप्ता, शशांक यादव, धर्मराज मौर्य, जगन्नाथ सरोज, आशीष यादव, देवी शरण, मनीष यादव, लालबहादुर, राम धीरज, सोनू अंसारी आदि मौजूद रहे।

Amethi

Apr 14 2023, 09:43

दो दिवसीय अमेठी दौरे पर अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, दिया एकजुटका का संदेश


अमेठी। अमेठी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को अमेठी पहुंची। यहां स्मृति ने अपने निर्माणाधीन आवास पर आयोजित श्री राम कथा और समरसता भोज के बहाने पार्टी नेताओं की एकजुटता का बड़ा संदेश दिया। इसके साथ कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने देर शाम तक अपने आवास पर आयोजित बैठक में निकाय चुनाव को लेकर रणनीति भी तय की।

अमेठी पब्लिक स्कूल पहुंची और स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हरिहरपुर निवासी राम शंकर तिवारी के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। राम शंकर तिवारी की पत्नी की हत्या हो गई थी। यहां पहुंचकर स्मृति ने परिजनों से मुलाकात की और घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की। भाजपा नेता रश्मि सिंह द्वारा संचालित अमेठी पब्लिक स्कूल पहुंची और स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा महामंत्री सुधांशु शुक्ला के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की।

 स्मृति हरिदास के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

 यहां के बाद स्मृति ईरानी गौरीगंज पहुंची और यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हरिदास के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वह अपने निर्माणाधीन आवास मदन मेवई पहुंची। यहां पर गुरुवार को केंद्रीय मंत्री द्वारा सुनिए कथा श्रीराम की तथा समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर कथावाचक मुकेश आनंद द्वारा राम केवट संवाद व अन्य प्रसंगों पर सुंदर व्याख्या की गई। केंद्रीय मंत्री ने कथा व्यास को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।

Amethi

Apr 13 2023, 19:58

पूर्व मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष बीपी मंडल की मनाई गई पुण्यतिथि


अमेठी। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार द्वारा गठित दूसरे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके जीवन के संघर्षों और कार्यों को याद कर उस पर चलने का संकल्प लिया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव और संचालन राम केवल यादव ने किया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुवात किये। जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि वह मूक क्रांति के नायक, जुझारू और सामाजिक योद्धा थे। उन्होंने देश की विशाल आबादी को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया था। और पिछड़ा वर्ग के मसीहा थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.बी पी मंडल सामाजिक न्याय को पिछड़े वर्गों के हितों के लिए कानूनी स्वरूप में मंडल कमीशन रिपोर्ट देने वाले महान समाजवादी नेता थे। 

वह सामाजिक न्याय और जातीय जनगणना के पक्षधर थे। वह निष्काम कर्मयोगी महापुरुष थे, उन्होंने समाज के गरीब, कमजोर, पिछड़े वर्गों के संवैधानिक अधिकारों को दिलाने वाली रिपोर्ट तैयार कर सरकार को दी थी। उसी की देन है कि शिक्षण संस्थानों से लेकर सरकारी नौकरियों तक में देश की विशाल आबादी का लाभ मिलने लगा, वह खुद जमींदार परिवार से होने के बावजूद भी जमींदारी उन्मूलन का सिफारिश किया, इससे उनका आमजन के प्रति अगाध लगाव और विशाल हृदय प्रदर्शित होता हैं। वह आजीवन दूसरे के हक की लड़ाई लड़ते रहे। आज उन्हीं की देन हैं जो पिछड़ा वर्ग विकास के पथ पर अग्रसर हैं।

 इस मौके पर सभी ने उनके पदचिन्हों कर चलने का संकल्प लिया। बैठक में चंद्रशेखर यादव, मनी राम वर्मा, दीपू तिवारी, मुकेश विश्वकर्मा, इसरार अहमद गुड्डू भाई, लालजी यादव आदि मौजूद रहे।

Amethi

Apr 13 2023, 19:56

सपा मुखिया ने भेजा गुंगवाछ हत्याकांड के परिजनों को चेक, हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन


अमेठी। विगत वर्ष अमेठी जनपद के गुंगवाछ में प्रधान अमरेश यादव के घर हुए हत्याकांड में पीड़ित परिजनों को सपा मुखिया ने आर्थिक सहायता राशि भेजा हैं। जिला समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें दस लाख रुपया का आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा, तथा बच्चों की शिक्षा और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

गौरतलब हो कि पिछले वर्ष 16 मार्च/2022 को गूंगवाछ में प्रधान अमरेश यादव सहित परिवार के तीन अन्य सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अमेठी के भ्रमण के दौरान पीड़ित परिवार ने मिलकर अपनी व्यथा बताई, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधिमंडल आज गुंगवाछ पीड़ित के घर पहुंचा, और मृतक की पत्नी धन्नू देवी को आर्थिक सहायता के तौर पर दस लाख राशि का चेक सौंपा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष घर के बच्चों की शिक्षा का खर्च वह खुद वहन करेंगे। और भविष्य में किसी तरह की सहायता के लिए पार्टी के दरवाजा सदैव खुला रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में विधायिका अमेठी महराजी प्रजापति, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, राम केवल यादव, मनीराम वर्मा, महेन्द्र यादव, लालजी यादव, दीपू तिवारी, मुकेश विश्वकर्मा, शिव प्रताप यादव, जय सिंह, रुदल यादव आदि मौजूद रहे।

Amethi

Apr 13 2023, 19:44

निकाय चुनाव: भाजपा के टिकट के लिए छह दावेदारों ने किया आवेदन, सपा और कांग्रेस ने नहीं खोला पत्ता


अमेठी। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राजनैतिक पार्टियों में टिकट की दावेदारी को लेकर घमासान शुरू हो गया है। अमेठी नगर पंचायत आरक्षण सूची में पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुई है। अमेठी नगर पंचायत से अभी तक भाजपा के टिकट के लिए 6 प्रत्याशियों ने अपना आवेदन पर मंडल अध्यक्ष को सौंपा है।

आम आदमी पार्टी की तरफ से जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने अपनी पत्नी को मैदान में उतार दिया है, जबकि सपा और कांग्रेस में अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

नगर निकाय चुनाव में अमेठी जिले की अमेठी नगर पंचायत सीट सबसे हॉट सीट है। इस सीट पर कई सालों से जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की पत्नी चंद्रमा देवी चैयरमैन थीं, लेकिन इस बार ये सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गई। इसके बाद उनकी दावेदारी फेल हो गई। सीट आरक्षित होने के बाद सबसे अधिक घमासान भाजपा के टिकट के लिए मचा हुआ है।

अध्यक्ष पद के लिए अभी तक 6 दावेदारों ने अपना आवेदन पत्र मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी को सौंपा है।ये लक्ष्मी सोनी हैं, जो भाजपा के टिकट की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।

ये लक्ष्मी सोनी हैं, जो भाजपा

टिकट की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। इन्होंने किया आवेदन

भाजपा के टिकट के लिए लक्ष्मी सोनी, अंजू यादव, मुन्नी देवी, रोली कसौधन, अंजू कसौधन और सुनीता देवी ने अपना आवेदन पत्र सौंपा है।

फिलहाल अभी तक सिर्फ आम आदमी पार्टी ही मैदान में दिख रही है। जिस पर जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की पत्नी रीना जायसवाल मैदान में हैं, जबकि सपा कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

Amethi

Apr 13 2023, 17:54

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव बृज गोकुल मे खुशिया छायी-अन्तरराष्ट्रीय सन्त राजेंद्र महराज


अमेठी। श्रीमद्भागवत कथा के कथा व्यास आचार्य अन्तरराष्ट्रीय सन्त राजेंद्र जी महाराज ने कथा के पांचवे दिन श्रीमत परमहंस आश्रम टीकर माफी मे दिब्य आलौकिक कथा मे अमृत वर्षा करते हुए कहा कि गोपियां,माईया,युवती सब नन्दघर जाने की तैयारी कर रहे है। यशोदा जाओ ललना,मै देखना सुन आयी। मै वेद मे सुन आयी। मै पुराणन मे सुन आयी। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म की खबर मिल सब अतुर दर्शन के लिए है।

वृज मण्डल में सब आशीर्वाद दे रहे है। प्रेम से खुशियो मनायै। रोहिणी मां नही आयी। यशोदा के नियंत्रण को टल दिये।

कथा व्यास आचार्य ने आगे कहा कि रोहिणी माता ने भगवान श्रीकृष्ण के उत्सव मे शामिल हुई। भगवान को गोद मे लेकर रोहिणी ने यशोदा के ऑगन मे खूब नृत्य करती है। संकोच नही करना चाहिए। जो संकोच करता है। उससे भगवान भी दूरी बनाते है। नन्द बाबा खजाना लुटा दिये ।नन्द इतना लुटाए कि कुबेर पागल हो गए। लेकिन नन्द बाबा जितना लुटा रहे है। जैसे लक्ष्मी देवी आ गई हो। धन बैंक रहा जाता है।

गडा धन जमीन मे रह जाता है। सखा और मित्र भी श्मशान से लौट आते है। धर्म किया है तो धर्म की गठरी जायेगी। पाप किया है तो पाप की गठरी जायेगी। गोपियां नृत्य कर रही है। अप्सरे फेल हो गई। बासुदेव जितने पुत्र जन्म लिये कंस ने मार दिया। कन्या पैदा अष्भुजी वह आकाश मे चली गई। बासुदेव ने कहा कि नन्द बाबा के पुत्र पैदा हुआ। वही मेरा पुत्र है। द्वारिकाधीश का हाल पूछते है। कैसे लाला है। मिलेगे तो पूछेगे कि व्यापार कैसा है। परिवार कैसा है। आप कैसे है। बासुदेव कहते है कि नन्द बाबा को मथुरा से गोकुल जाओ ।संकट आने वाला है। महराज कंस ने आपातकालीन असुर और राक्षसी की बैठक बुलाई ।खेल खेल मार देगे। दुश्मन लडाई के लिए ना आये। बृज मे कैसे जायेगे। पुतना ने कहा कि भाइया कंस मै घुघुट मे सोलह श्रृंगार करके गोकुल मे प्रबेश किया। गोपिया कहती है कि कौन है। लेकिन बृज भवन मे पुतना यशोदा के पास आयी। यशोदा माता ने अतिथियो का स्वागत करने चली गई। भगवान श्रीकृष्ण ने पुतला को देख अपनी ऑखे बन्द कर ली। राम अवतार मे तडका आ गई। कृष्ण अवतार मे पुतना मौसी आ गई। भगवान कृष्ण के एक ऑख मे चन्द्र और दूसरे ऑख मे सूर्य का प्रकाश है। भगवान श्रीकृष्ण को पलना से उतार लिये। जहर लगे स्तन को मुख मे रखकर गटक गटक दूध का पान करने लगे। इसके बाद पुतना का प्राण खिचने लगे।भगवान एक बार पकड लेते है। तो छोड़ते नही। पुतना के शरीर को कंस की बाग मे गिरा दिया। कृष्ण पुतना के ऊपर खेल रहे है। फिर यशोदा ने कृष्ण को स्नान कराये। गोपिया की पूछ से स्पर्श कराने लगी। माताए भी गाय की पूछ से झडा लगा रही है। मेरे लाला की रक्षा नारायण करे ।मेरे लाला की रक्षा योगेश्वर करे। भगवान श्रीकृष्ण कहते है कि मेरा नाम लेकर मेरे रक्षा कर रही है।

इस अवसर मंच स्वामी 1008श्री हरि चैतन्य ब्रह्मचारी महराज,स्वामी हर्ष चैतन्य महराज,स्वामी कटटर महराज,मुख्य यजमान पंडित अवधेश नारायण पाण्डेय सपत्नीक कमलेश पाण्डेय मौजूद रही ।

कथा मे जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पाण्डेय,अक्षबरनाथ तिवारी,लाल साहब मिश्र,सुरेश पाण्डेय,दिनेश शुक्ल,ठेकेदार के डी मिश्र, सन्त कुमार सिंह,प्रधान संजय सिंह,मुन्ना सिंह,शेष मणि तिवारी,राकेश अग्रवाल,मुन्नू अग्रवाल,गिरीश तिवारी, शासकीय अधिवक्ता शिव किशोर शुक्ल हरि प्रसाद शुक्ल,अम्बिका प्रसाद पाण्डेय सहित हजारी नर नारी श्रद्धालुओ ने कथा श्रवण कर अमृतमयी वर्षा का पान किये।