प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पुछने में राहुल की सदस्यता खत्म:जितेंद्र सिंह कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि।
![]()
बगहा, 13 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जय भारत सत्याग्रह के द्वारा बगहा नगर कांग्रेस कमिटी तथा बगहा प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रखण्ड कार्यालय बगहा 1 के सामने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार प्रदेश प्रतिनिधि जितेन्द्र राव उर्फ पप्पू राव ने कहा कि 07 फरवरी 2023 को राहुल गांधी ने संसद में अपने भाषण में अडानी महाघोटाला पर सवाल पूछते हुए कहा था कि क्या अडानी की सेल कंपनियों में 20,000 हजार करोड़ किसका काला धन है, यह किसकी शेल कंपनियां है और प्रधानमंत्री मोदी का अडानी से क्या रिश्ता है,
यह पूछना प्रधानमंत्री मोदी के नजर में जुर्म बन गया और राहुल गांधी की सदस्यता चली गयी, जबकि लोकतंत में कोई प्रधानमंत्री से सवाल पूछ सकता है,यह जुर्म नहीं है।
कांग्रेस के बगहा नगर अध्यक्ष तुफैल अहमद ने अध्यक्षता दौरान कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चन्द्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना आजाद को राजद्रोह या जेल के मामले में अंग्रेजों ने सजा दी। अंततः कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ जीत हासिल की।अब मोदी सरकार चोरों और घोटालेबाजों का पर्दाफाश करने के लिए राहुल गांधी पर निशाना साध रही हैं। कांग्रेस लड़ेगी फिर जीतेगी ।
Apr 14 2023, 09:38