नव नियुक्त भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय के प्रथम आगमन पर जगह-जगह स्वागत
![]()
गोरखपुर। नव नियुक्त भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजनानन्द राय का गोरखपुर जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही सीहापार हाल्ट में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह व क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
बतादें की क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिये हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जनपद की सीमा पर ढोल नगाड़े, गाजे बाजे के साथ चिलचिलाती धूप में अपने नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिये डटे रहे।
सीमा पर प्रवेश करते ही क्षेत्रीय अध्यक्ष का शंखध्वनि के साथ पुष्प वर्षा करते हुए फूल मालाओं, पुष्प गुच्छ बुके के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। नरेन्द्र मोदी योगी आदित्यनाथ जिन्दाबाद, भाजपा जिन्दाबाद, गोरक्षनगरी में स्वागत है स्वागत है स्वागत है के गगन भेदी नारे चारों तरफ गूंज रहे थे।स्वागत सीहापार, सहजनवा आगे कलेसर जीरो पॉइंट होते हुए महानगर में पहुंची नौसढ़ चौराहे पर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामन्त्री विधायक प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय मन्त्री जनार्दन तिवारी, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, पूर्व विधायक जी एम सिंह, ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार यादव, ब्लाक प्रमुख शिवा जी चन्द, चेयरमैन गुलाबर्ध्वज सिंह, डॉ० सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह, शिवसागर तिवारी, नित्यानंद मिश्रा, छोटेलाल मौर्य, शेषमणि त्रिपाठी, हरिकेश राम त्रिपाठी, ब्रह्मानन्द शुक्ल, सबल सिंह पालीवाल, डॉ आरडी सिंह, राम उजागिर शुक्ल, संजय सिंह, कमलेश पटेल, स्वतन्त्र सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, के एम मझवार, इंद्रकुमार निगम, शिवचरन प्रसाद रहे।
इसके अलावा रवि सिंह सोलंकी,चन्दन त्रिपाठी, मयंक त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, कृष्णपाल सिंह, चंचला शुक्ला, मंजू सिंह, बीना उपाध्याय, राजाराम कन्नौजिया,विनय कुमार सिंह, विकास सिंह, अवनीश दत्त पाण्डेय, प्रफुल्ल पाण्डेय, संजय शुक्ला, के बी सिंह, हरिनारायण सिंह, अनिल कुमार, दिलीप कुमार मिश्रा, रत्नेश पाण्डेय, नरेंद्र शुक्ला, धर्मेन्द्र सिंह पालीवाल, उमाशंकर निषाद,धर्मराज निषाद, नवनीत राय,रविन्द्र तिवारी, प्रभाकर दुबे,आदि लोग रहे।
Mar 31 2023, 18:18