Amethi

Mar 26 2023, 15:55

विश्वकर्मा श्रम सम्मान के चार ट्रेडो का हो रहा प्रशिक्षण, सरकार परम्परागत पेशे को दे रही बढ़ावा


गौरीगंज/अमेठी। जिला मुख्यालय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत चार ट्रेडो का छः दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा हैं। आज पांचवे दिन दर्जी, नाई, बढ़ई और हलवाई कारीगरों को प्रशिक्षण जारी रहा। गौरतलब हो कि प्रदेश सरकार की अति महत्त्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार यह योजना जिसमें लोगों को उनके परम्परागत पेशे से जुड़े रहने पर बल दे रही हैं।

प्रशिक्षण में दर्जी 75, बढ़ई 50, हलवाई 50 और नाई 25 के प्रशिक्षणार्थियों को यूपीआईडी डिजाइन एवं शोध संस्थान लखनऊ के डिजाइनर और आई टी आई के प्रशिक्षक द्वारा नई नई डिजाइन व तकनीक की जानकारी दी जा रही हैं। उन्हें अपने पुराने पेशे को नई तकनीक और डिजाइन के साथ काम करने पर की जानकारी दी जा रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान उद्योग उपायुक्त राजीव बताया ने बताया कि सरकार की मंशा हैं कि लोग अपने परम्परागत व्यवसाय से जुड़े रहे, जिसमें दक्षता व कुशलता हासिल करने के बाद अपना खुद का व्यवसाय करे, उस कार्य धन की कोई समस्या आड़े हाथ नहीं आयेगी।

सरकार खुद बैंक से ऋण भी मुहैया करा रही हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार करने के लिए ऋण सुविधा भी मिलेगा। जिससे वह अपने रोजगार को आगे बढ़ाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। छः दिवसीय प्रशिक्षण पाने के बाद प्रशिक्षणार्थी को प्रमाण प्रत्र, टूल किट और 1500 रुपया मानदेय दिया जायेगा। इस मौके पर अजय सिंह, राजेश भारती, संदीप श्रीवास्तव, संदीप सिंह, विवेक द्विवेदी, अरुण तिवारी, रीता आदि सहित प्रशिक्षक मौजूद रहे।

Amethi

Mar 26 2023, 15:54

पशुपालक टोल फ्री नंबर-1962 पर कॉल कर सेवाओं का लाभ लें : राजेश अग्रहरी


अमेठी। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत पशुधन को पशुपालक के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ से रु. 201 करोड़ की लागत से 520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट वाहन का फ्लैग ऑफ एवं टोल फ्री हेल्पलाइन-1962 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया।

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत राजेश अग्रहरी, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जेपी सिंह सहित अन्य पशु चिकित्सक मौजूद रहे। सजीव प्रसारण के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने कलेक्टर परिसर से 2 मोबाइल वेटरनरी वाहन को हरी झंडी दिखाकर पशुपालकों की सेवा हेतु रवाना किया।

इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त योजना अंतर्गत जनपद अमेठी को 7 मोबाइल वेटरनरी वाहन प्राप्त होंगे, जिसमें से तीन वाहन पशुपालन विभाग द्वारा तय रूट पर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे यह वाहन प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विभिन्न ग्रामों में रुक कर निर्धारित पंजीकरण शुल्क (छोटे पशु रु. 2, बड़े पशु ₹5 कुत्ता ₹10) लेकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगे। शेष 4 वाहन चारों तहसील पर उपस्थित रहकर आकस्मिक चिकित्सा उपलब्ध कराएंगे।

आकस्मिक चिकित्सा हेतु पशुपालकों को टोल फ्री नंबर-1962 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवानी होगी। आकस्मिक चिकित्सा प्रातः 10:00 बजे से सांय 8:00 बजे तक उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मोबाइल वेटरनरी वाहन पर एक पशु चिकित्सक, एक पैरावेट स्टाफ एवं एक वाहन चालक तैनात रहेगा। जनपद में इन वाहनों का संचालन इएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज नामक संस्था द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं वाहनों में तैनात कर्मचारी उपस्थित रहे।

Amethi

Mar 23 2023, 19:14

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया बलिदान दिवस


अमेठी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमेठी के कार्यकर्ताओं द्वारा देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव के पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस का आयोजन अमेठी स्थित बाबू रंजीत सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट फार्मेसी कॉलेज में किया गया।

जिसमें संस्था के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजनीश तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस उम्र में भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने हाथों में क्रांति की कमान ली यदा-कदा ही देखने को मिलता है और क्रांति में बलिदान हुए राजगुरु एवं सुखदेव को भी हमें नहीं भूलना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान अरुण मिश्रा ने कहा कि जिस उम्र में लोग खिलौनों से खेलते हैं उस उम्र में भगत सिंह बंदूक की बुवाई कर रहे थे और कह रहे थे यही बंदूकें आगे चलकर देश को आजादी के रास्ते पर ले जाएंगी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के विभागाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा की जिस प्रकार से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों के बीच में बलिदान दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।

यह वास्तव में विद्यार्थियों को देश प्रेम के प्रति एक नई दिशा में ले जाने का कार्य करेगी ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थी परिषद को छात्रों के मध्य में करते रहना चाहिए जिससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के साथ-साथ उनके अंदर देश प्रेम भी जागृत हो कार्यक्रम अध्यक्ष ने कहा कि भगत सिंह का अंग्रेजों पर बम फेंकने का उद्देश्य उनकी हत्या करना नहीं था बल्कि एक संदेश देना था भगत सिंह कहते थे जो बहरे होते हैं उनके कान धमाके की आवाज से खुलते हैं विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक प्रियम त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहां की जिस प्रकार से आप सब इस संगोष्ठी को इतनी शालीनता और धैर्य पूर्वक सुन रहे हैं वास्तव में यह देश राष्ट्रवाद के तरफ अग्रसरC हो रहा है एवं राष्ट्र विरोधी शक्तियां धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शैलेंद्र यादव ने किया।

उक्त अवसर पर आलोक, किरण, मनोज, शिवम सिंह, कोमल, विनय तिवारी एवं अमित समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.।

Amethi

Mar 23 2023, 17:38

शहीद भगत सिंह, राजगुरु ,सुखदेव के बलिदान को याद किया गया


अमेठी। आज आम आदमी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सरोज की अध्यक्षता में "शहीद दिवस' के अवसर पर फौजी मिनरल वाटर प्लांट अमेठी में सरदार भगत सिंह जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु ,सुखदेव के बलिदान को याद किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुनव्वर अली सैफी, सूरजपाल यादव, राज बहादुर पाल, छेदी सिंह, श्यामसुंदर कश्यप आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Amethi

Mar 23 2023, 17:37

24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस का आयोजन


अमेठी। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा विमलेन्दु शेखर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस कार्यक्रम का आयोजन जनपद में दिनांक 22 मार्च 2023 से 25 मार्च 2023 तक मनाया जाना है। जिसका मूल उद्देश्य टी०बी० समाप्त के लक्ष्य को प्राप्त करने एवं जनसामान्य को क्षय रोग (टी०बी०) के बारे मे जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम के अन्तर्गत विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को जनमानस तक अधिक से अधिक पहुँचाना है। जिससे माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वप्न को मूर्ति रूप दिया जा सके। टी०बी० उन्मूलन को दूर करना है व उससे मुक्ति दिलाना है।

जिला क्षयरोग अधिकारी डा० दीपक सिंह ने बताया कि जनपद मे कुल 3209 क्षयरोगियों की पहचान की गयी तथा उनका उपचार किया गया। वर्तमान में 1345 क्षयरोगियों का इलाज चल रहा है। जिले में कुल 120 मरीज एम०डी०आर० टी०बी० के चल रहे वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री टी०बी० मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न संस्थाओं प्रतिनिधियों के द्वारा 1065 मरीजों को गोद लिया गया है।

निक्षय पोषण योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 मे कुल धनराशि रू0 6524500.00 को मरीजों के खाते मे डी०बी०टी० द्वारा हस्तान्तरित किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में मरीजों की सुविधा के लिए टी०पी० यूनिट पर माइक्रोस्कोपी जाँच, 04 टी०बी० यूनिट पर टूनॉट जॉच एवं सी०एच०सी, डी०टी०सी० गौरीगंज तथा जिला क्षयरोग अधिकारी कार्यालय जनपद पर सी०बी० नॉट जाँच की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है।

कार्यक्रम के तहत जनपद के स्कूल कालेज, मदरसा का संवेदीकरण किया जा रहा है, साथ ही जनप्रतिनिधों के साथ बैठक, नुक्कड नाटक ,मैजिक शो आदि गतिविधियों द्वारा जनजागरूकता फैलायी जाएगी। प्रेस कान्फेस में अरविन्द त्रिपाठी, गौरव राज मो.वसीम, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, प्रशान्त कुमार एवं आदि कर्मचारी उपस्थित रहें।

Amethi

Mar 22 2023, 18:37

कांग्रेस संगठन मजबूत कर,झूठी भाजपा सरकार को उखाड फेके : राजेश तिवारी


अमेठी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि

बिकास आजादी के पहले हो,आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने किया। हर वर्ग और समुदाय का बिकास हो इसका ख्याल कांग्रेस ने किया। अफसोस इस बात का है। जो कोई काम नही किया। आज सत्ता मे है। ऐसी झूठी भाजपा सरकार को उखाड फेकना होगा। इसके लिए अभी से तय कर ले। लालच छोडो।

समर्पण भाव से पार्टी का काम करे। फोटो खिचवाने,लेटर पैड को भूल जाये। जनता के बिचार जाने। संगठन मे पद लेकर काम ना करना। यह परम्परा पार्टी अब मे नहीं चलेगा। कांग्रेस के नेता है। कांग्रेस कार्यकर्ता है। लेकिन बूथ पर पाॅच वोट,पच्चास वोट मिले। तो इतने कम वोट से सरकार और संगठन कैसे चलेगा। छत्तीसगढ प्रदेश सरकार मे पार्टी ने कैबिनेट मंत्री बनाया। लेकिन आपके बीच मे क्यो आया। कि भाजपा सरकार कायम रही। तो जबरन छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार छीन लेगी। इस नाते अमेठी मे जान लगाने आया हूॅ।

लेकिन कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी तभी अमेठी से चुनाव लडेगे। जब वातावरण कांग्रेस के मजबूत संगठन का बने। पहले संगठन की पहचान गांव गांव बूथ बूथ पर बने। इसके लिए जनता के बीच बैठना होगा। उनकी बात को सुनना होगा। निष्ठावान कार्यकर्ताओ के दिन अब आ गये।ऐसे नेता और कार्यकर्ताओ से अपील है। खुल कर बात करे। खुल कर काम करे। इतिहास के बदलाव के कांग्रेस आपका इन्तजार कर रही है।

मंगलवार को विधान सभा गौरीगंज के कांग्रेस कार्यकर्ताओ की मीटिंग शाहगढ़ में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रभारी राजेश तिवारी ने कांग्रेस जनों से एक एक कर संवाद स्थापित किया। प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख शाहगढ़ सदाशिव यादव, एआईसीसी सदस्य राजकुमार यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र वरिष्ठ कांग्रेस जन, ब्लॉक अध्यक्ष,न्यायपंचायत अध्यक्ष,ग्रामसभा अध्यक्ष ,बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। चुनाव की समीक्षा बैठक मे की गयी।

Amethi

Mar 22 2023, 14:24

*विश्व जल दिवस पर गायत्री परिवार ने जल संरक्षण का संकल्प लिया*


अमेठी | विश्व जल दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार अमेठी के कार्यकर्ताओं ने कलश देवता को अपने हाथों में लेकर गायत्री माता, परम् पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की सूक्ष्म उपस्थिति में जल संरक्षण का संकल्प लिया।

जिला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह ने सभी को जल संकट की ओर आगाह करते हुए जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया व संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहता है।जिला युवा समन्वयक डॉ० प्रवीण सिंह दीपक ने सभी को जल संरक्षण में अपनी छोटी-छोटी भूमिका निभाने का आव्हान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हम सभी का नैतिक दायित्व है कि जल संरक्षण के लिए आगे आएं।

इस अवसर पर लाल अशोक सिंह, ओम प्रकाश लोहिया, गायत्री सिंह, चिरौंजी लाल, अनिल अग्रहरि, कोमल मिश्रा, सविता, कविता, संगीता शर्मा, शीला जायसवाल, संगीत सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हुई नवरात्रि की गायत्री साधना

वासंतिक नवरात्रि के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ अमेठी के पावन प्रांगण में सुबह दैनिक महायज्ञ के पश्चात 9 दिवसीय गायत्री साधना प्रारम्भ हुई। परिव्राजक इंद्रदेव शर्मा ने साधकों को गायत्री मंत्र जपने का संकल्प कराते हुए कहा कि गायत्री उपासना के लिए नवरात्रि का अवसर सबसे उपयुक्त है। नवरात्रि शक्ति पर्व है और इस काल की गायत्री साधना अत्यंत फलदायी है। गायत्री साधना से व्यक्तित्व का परिष्कार होता है। श्रद्धा व समर्पण के साथ की गई गायत्री साधना प्रतिभा निखारने के साथ-साथ, संभावनाओं और उज्ज्वल भविष्य के मार्ग भी प्रशस्त करती है।

गायत्री शक्तिपीठ के साधना कक्ष में आयोजित साधना संकल्प में मुख्य यजमान के रूप में पूर्व प्राचार्य रमेश चंद्र पांडेय ने सपत्नीक पूजन-अर्चन किया।

गायत्री शक्तिपीठ पर 22 मार्च से 29 मार्च तक प्रतिदिन गायत्री साधना, दैनिक यज्ञ, आरती का क्रम चलता रहेगा। 30 मार्च को रामनवमी के दिन पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ पूर्णाहुति की जायेगी।इस अवसर पर कन्याभोज-सहभोज के साथ रामनवमी पर्व धूम-धाम से मनाया जायेगा ।

Amethi

Mar 21 2023, 19:01

मां कालिका के दरबार मे सजेगा आस्था का दरबार


अमेठी। वन्सत नवरात्र पर्व बुधवार को शुरु होगा ।मातारानी के दरबार सज धज रहा है। दुकानदारो की बिक्री बढ गई है। उपवास,ब्रत रखकर माॅ दुर्गा की आराधना कलश स्थापित कर लोग भक्ति से आदि शक्ति को प्रसन्न करेंगे। 

प्रसिद्ध प्राचीन पौराणिक कालिकन भवानी धाम मन्दिर मे पुजारी ने भब्य सजावट कर माॅ के श्रृंगार मे जुट गए है। फिर मन्दिर के आसपास सफाई को लेकर भक्त चिंतित है। 

हर वर्ष जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक मन्दिर सुरक्षा, सफाई ,स्वच्छ पानी,रोशनी को लेकर फरमान होना कोई नयी बात नही है। 

बाजार मे श्रृंगार साम्रगी, नारियल,चुनारी,फूल,धूप-दीप,नैवेद्य,मूमफली,केला,अंगूर,सन्तरा,सेव के दाम भव खा रहे थे। फिर भी बिक्री जोरो पर रही। मंहगाई को कोसते रहे। जैसे तैसे पर्व मनाने की तैयार मे जुटे रहे। लेकिन कालिकन भवानी मंदिर धाम को जने वाली सड़क मार्ग का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है।

 निर्माण कार्य के चलते पटरी क्षतिग्रस्त और झाडी होने के लोगो को परेशानी होगी ।फिलहाल वाहन पार्किग का इंतजाम बेहतर ना होने से श्रद्धालुओ को परेशान होना पडता है। एक दिन पहले छत्तीसगढ के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी,कांग्रेस प्रदेश महासचिव बिबेकानन्द पाठक लोगो के नवरात्र पर्व पर खुशियो की खुशबू एक दिन पहले से बाट रहे है।

 अमेठी के देवी पाटन,दुरगन भवानी,शमशेरिया भवानी मंदिर,हनुमान गढी अमेठी,टीकरमाफी मे लोगो की आस्था पूजा-पाठ कर लोग आराधना कर मनौती करेगे। कालिकन मन्दिर धाम मे देवी के चढावा से भब्य मन्दिर बन रहा है।

Amethi

Mar 21 2023, 18:59

भागवत समापन के अवसर पर हरिहरपुर पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री


शाहगढ़/अमेठी। विकास खंड में हो रही भागवत कथा के समापन के अवसर पर कथास्थल पहुंचकर प्रदेश सरकार के कद्दावर राज्यमंत्री पहुंचकर भक्तों के साथ प्रासाद ग्रहण किया।

गौरतलब हो कि हरिहरपुर वासी अशोक पाठक के पुत्र युवा नेता भाजपा मनीष पाठक के घर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हुआ था। कथा को अयोध्या धाम से आये जगद्गुरु द्वाराचार्य मूलक पीठीधीश्वर औचित्यानंद राघव दास महाराज ने अपनी मधुर शब्द वाणी से सुनाकर आनंदित किया था।

कथा समापन के अवसर पर प्रदेश सरकार के कद्दावर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह पहुंचकर आयोजककर्ता से मिलकर भक्तों के साथ बैठकर प्रासाद ग्रहण कर महाराज से आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह, मंधारा सिंह, राकेश यादव बी डी सी, राम लखन शुक्ला, राघवेंद्र सिंह सरकार, रविन्द्र पाण्डेय, रविंद्र द्विवेदी कपूर, रश्मि सिंह, एन के सिंह, तिलोई ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह, योगेश तिवारी, अखिलेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Amethi

Mar 21 2023, 18:58

पेड़ से लटककर नवयुवक ने की आत्महत्या


शाहगढ/अमेठी। नवयुवक का शव गांव से कुछ दूर पेड़ से लटकता हुआ मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया हैं।

गौरतलब हो कि कोतवाली मुसाफिरखाना क्षेत्र के पूरे नंद लाल मजरे बहोरखा वासी विश्राम पासी का पुत्र लल्लू उम्र 22 वर्ष कुछ समय पूर्व बस्ती जिले के नंदनी से लव मैरिज की थी। जो लगभग 15 दिन पूर्व अपनी पत्नी को साथ लेकर घर आया था। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार को बस्ती पुलिस लल्लू के घर आई, नंदनी को अपने साथ लेकर बस्ती चली गई।

पत्नी के चले जाने से आहत होकर लल्लू ने गांव से कुछ दूर बाग में पेड़ से लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।