प्रदेश के बच्चों ने लहराया परचम, सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता में टॉप 100 में बिहार के 56 बच्चे
डेस्क : बिहार के बच्चों ने एकबार फिर प्रदेश का नाम रौशन किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। इसमें बिहार के बच्चे अन्य राज्यों से आगे हैं। परिणाम के अनुसार टॉप-100 में बिहार के 56 विद्यार्थी शामिल हैं।
इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 1754 छात्र और छात्राओं को सफलता मिली है, जिसमें टॉप-100 में सबसे ज्यादा बच्चे बिहार से हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से कुल 50 और झारखंड से कुल 35 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है।
बिहार से टॉप-100 में शामिल 56 विद्यार्थियों में 26 सरकारी स्कूलों के हैं। अच्छी बात रहीं कि इस प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल के 243 विद्यार्थी पहली बार शामिल हुए। अभी तक सरकारी स्कूल के विद्यार्थी इसमें शामिल नहीं होते थे।
आर्यभट्ट गणित चैलेंज का रिजल्ट सीबीएसई ने जोन वाइज जारी किया है। बोर्ड के कुल 16 जोन में 1754 विद्यार्थियों को सफलता मिली है। हर जोन से सौ के ऊपर छात्र और छात्राएं शामिल हैं। अजमेर से 118, भुवनेश्वर 112, चडीगढ़ 107, पुणे 100, गुवाहाटी 109, पंचकुला 104, बंगलुरु 102, भोपाल 113, चेन्नई 124, नोएडा 116, पटना 104, प्रयागराज 106, तिरुवनंतपुरम 105, देहरादून 115 और दिल्ली वेस्ट से 107 विद्यार्थी शामिल हैं।
बताते चले सीबीएसई की ओर से हर साल आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है। कोरोना की वजह से लगभग तीन साल के बाद इसका आयोजन किया गया था। इसमें निजी और सरकारी स्कूलों के नौवीं से 12वीं तक के छात्र और छात्राएं शामिल होते हैं।















Mar 12 2023, 16:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
34.7k