*जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ की मासिक बैठक पार्टी को मजबूत करने व आगामी चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा*
गोरखपुर- समाजवादी पार्टी जिला व महानगर की मासिक बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव की अध्यक्षता में हुई। संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने किया। बैठक में निकाय चुनाव व सहकारिता चुनाव के संबंध में चर्चा हुई तथा पूर्व सांसद मोहन सिंह जी की जयंती पर नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की 10 मार्च से संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में वोटरो का नाम बढवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देकर सभी साथी जुट जाइए भाजपा सरकार में गेहूं, धान किसान सभी परेशान और दुःखी है। भाजपा सरकार केवल विज्ञापनों के जरिए ही किसानों को खुशहाल बता रही है जबकि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान नहीं, पूंजीघराने ही लाभान्वित हो रहे हैं। भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित में ही समस्त सरकारी नीतियां कार्यान्वित कर रही हैं। महंगाई बेरोजगारी अपराध चरम पर है भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता दुःखी और परेशान हैं निकाय चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी पूर्व पार्षद असलम सन्नू के निधन पर तथा पार्टी नेता रतीश मोहन की पुत्री के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव कृष्ण कुमार त्रिपाठी डॉ मोहसिन खान प्रहलाद यादव अखिलेश यादव कबीर आलम जियाउल इस्लाम शहाब अंसारी मिर्जा कदीर बेग मुनीलाल यादव जयप्रकाश यादव मैना भाई सत्येंद्र गुप्ता सिंहासन यादव राम जतन यादव अरविंद शुक्ला रामनाथ यादव गिरीश यादव अशोक चौधरी नरसिंह यादव जनार्दन फौजी चंद्रभान प्रजापति बृजनाथ मौर्या राम अजोर मौर्य सुशीला भारती उर्मिला देवी दुईजा देवी जावेद खान राहुल गुप्ता घनश्याम राव सुरेंद्र मौर्य श्याम यादव राम नारायण यादव आजम लारी आफताब ,सलमान विक्की निषाद महेंद्र यादव प्रभाकर यादव विनोद संजय मदन धर्मेंद्र संतोष दानिश आदि मौजूद रहे।













सामाजिक समरसता का स्नेह बांटने के लिए ही गोरक्षपीठाधीश्वर दशकों से होलिकोत्सव-भगवान नृसिंह शोभायात्रा में शामिल होते रहे हैं। 1996 से 2019 तक शोभायात्रा का नेतृत्व करने वाले योगी वर्ष 2020 और 2021 के होलिकोत्सव में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए इसमें शामिल नहीं हुए थे। सफल कोरोना प्रबंधन का पूरी दुनिया में लोहा मनवाने और इस वैश्विक महामारी को पूरी तरह काबू में करने के बाद सीएम योगी गत वर्ष पांडेहाता से निकलने वाले होलिकादहन जुलूस और घण्टाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह होलिकोत्सव शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।








Mar 05 2023, 16:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k