डोभी के प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने विकास मित्र को विकास योजनाओं की दिया जानकारी
गया/डोभी। डोभी प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में बिहार महादलित विकास मिशन के तहत सभी विकास मित्रो को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमितेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमेश्वर प्रसाद मेहता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मानपुर प्रेरणा रानी और पीएचसी डोभी के चिकित्सक रजनीश कुमार देव उपस्थित दिखे।
सभी उपस्थित अधिकारी ने विकास मित्र को अपने अपने विभाग से संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दिया। सरकार वंचित परिवारों को मुख्य धारा में लाना चाह रही है। इस प्रशिक्षण में कौशल प्रशिक्षण, जलापूर्ति, शौचालय, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, समेकित बाल विकास सेवाएं, दिब्यांग कार्ड, बाल विवाह एवम दहेज प्रथा उन्नमुलन और बच्चो के स्वास्थ्य पर सभी को प्रशिक्षण दिया गया।
इसमें पी.एच.डी के अधिकारी, बिजली के अधिकारी, अंचल अधिकारी और शिक्षा विभाग के नही रहने के कारण इस विभाग से संबंधित प्रशिक्षण नही हो सका। सभी पंचायत के विकास मित्र उपस्थित दिखे। कौशल विकास योजना के तहत चलाए जा रहे कौशल युवा केंद्र , स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बेरोजगारी भत्ता की जानकारी भी दी गई। राज्य महादलित आयोग के बारे में बिंदूवार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिया। प्रशिक्षण में मद्य निषेध, किशोर - किशोरी समूह, दसरथ मांझी कौशल विकास योजना, हर घर नल जल की जानकारी भी दिया गया।
भूमिहीन विशेष कर वंचित समुदाय या अस्थाई आबादी और चलंत आबादी को शौचालय के सुलभता हेतु सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण किया जाना है। जिसका चयन ग्राम पंचायत के द्वारा किया जाता है। लोहिया स्वच्छता के तहत शौचालय निर्माण - घर का सम्मान के बारे में प्रखंड कोडिनेटर भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दिया। बीडीओ ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना, अंतर्राजजीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, कबीर अंतेष्ठि अनुदान योजना, मुख्यमंत्री दिव्यागजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, टीकाकरण, पोषण और स्वास्थ्य, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की पूरी जानकारी प्रशिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी ने बताया।
रिपोर्ट: महेंद्र कुमार।

गया/डोभी। डोभी प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में बिहार महादलित विकास मिशन के तहत सभी विकास मित्रो को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमितेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमेश्वर प्रसाद मेहता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मानपुर प्रेरणा रानी और पीएचसी डोभी के चिकित्सक रजनीश कुमार देव उपस्थित दिखे।


गया/फतेहपुर। होली एवं शब ए बरात त्योहार में शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए फतेहपुर थाना परिसर में शनिवार को जनप्रतिनिधियो के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में बीडीओ, थानाध्यक्ष, सीओ ने जनप्रतिनिधियो से त्योहार में शांति ब्यवस्था कायम रखने में सहयोग का अपील किए।
गया। शहर के नैली रोड खटकाचक एवं दुबहल स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में बीते दिन हुए वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। वार्षिक परीक्षा में सफल सभी छात्रों को अंक प्रमाण पत्र के साथ कक्षा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल व पुरस्कार दिया गया।
गया/डोभी। बीआरसी भवन डोभी के मुख्य द्वार पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के शिक्षकों के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन शनिवार के किया गया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता डोभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के द्वारा किया गया।
गया/गुरुआ। गुरुआ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी गया के निर्देश पर एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कुमार नीलू के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों को भुकम्प से बचाव करने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रिल भी कराया। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जनप्रतिनिधियों को भुकम्प आने के बाद अपनी जान माल की सुरक्षा कैसे करे?
गया/बाराचट्टी। बिहार लोजपा प्रदेश सद्स्यता प्रभारी संजय रविदास ने शनिवार को बाराचट्टी प्रखंड के हॉहेसाड़ी गांव निवासी ग्रामीण लोजपा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष केदार पासवान के आवास पर असामयिक निधन हो जाने के कारण उनके शोकसंप्त परिजनों से मिले।
गया/डोभी। दो वाहनों की आमने सामने टक्कर गया डोभी सड़क मार्ग के बजौरा मोड़ के समीप हो गई। इस घटना में दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना शुक्रवार की रात्रि की बताई जाती है। क्षतिग्रस्त वाहनों को शनिवार की दोपहर तक हटाया नहीं गया।
गया। पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम द्वारा गया जिले के विष्णुपद, शमशान घाट, तुलसी उद्यान, गयाजी डैम, सीता पथ, सीता कुंड स्थानों का घूम घूम कर निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि अपने पितरों की तर्पण करने अब सालोंभर तीर्थयात्री विष्णुपद आते हैं। उन सभी तीर्थ यात्रियों को और कैसे बेहतर सुविधा दिया जाए, जिसे लेकर आज निरीक्षण किया गया। पितृपक्ष मेला अवधि में यात्रियों का सैलाब रहता है, इसे देखते हुए फल्गु नदी में आने हेतु सेपरेट एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाने पर स्थल निरीक्षण करते हुए विचार विमर्श किया गया, ताकि यात्रियों को बिना कठिनाई के फल्गु नदी में पहुंच कर तर्पण कर सकते हैं।
गया। गांधी मैदान लाइब्रेरी गेट से इंसाफ मंच के बैनर तले बिहार में हो रहे मॉब लिंचिंग व बेलागंज के कुरीसराय की घटना के खिलाफ इंसाफ की मांग पर सैंकड़ों युवाओं ने शहर में विरोध मार्च निकाला। यह मार्च गांधी मैदान लाइब्रेरी गेट से निकाला गया जो कचहरी, समाहरणालय, जीबी रोड होते हुए टावर चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हुआ। मार्च का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले गया नगर प्रभारी तारिक अनवर, आइसा नेता मो. शेरजहां, सोनू कुशवाहा, जामीन हसन, तौसिफ आलम व मो. मेराज आलम कर रहे थे।
Mar 04 2023, 20:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18.4k