पूर्व विधायक शिवपूजन सिंह के घर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, जाना हाल-चाल
रोहतास :- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार को हरिदासपुर पहुंचे। जहां पूर्व विधायक शिवपूजन सिंह से मुलाकात कर हाल-चाल जाना। साथ हीं किसान आंदोलन में जेल जाने वाले लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा बिहार में किसानों के असंतोष का सबसे बड़ा कारण उनकी उपज का सही मूल्य न मिलना और यही उनकी सबसे बड़ी समस्या है। किसानों की समस्याएँ कोई नई नहीं हैं, लेकिन उनके समाधान की ईमानदार कोशिशें होती कभी नज़र नहीं आईं।
कहा कि किसानों द्वारा आत्महत्या करने की खबरें भी पिछले कई वर्षों से चर्चा में हैं। किसानों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में निकाली गई विशाल रैलियाँ उनके असंतोष को बताने के लिये पर्याप्त है। सरकार किसानों की समस्या का समाधान नहीं करेगी तो बिहार में इस वर्ष बड़ा आंदोलन होगा ।
मौके पर उपस्थित बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अखलाक अहमद, किसान संयुक्त मोर्चा के मिडिया दिनेश कुमार, कौशल गणेश आजाद, मुखिया दुर्गावती देवी, पूर्व मुखिया जगमोहन सिंह, पूर्व प्राचार्य श्री भगवान सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार बैठा, डां उषा सिंह, शिव जी सिंह, भोलानाथ सिंह, उमाशंकर सिंह, पिन्टु यादव सहित बहुत से किसान उपस्थित थे।
रोहतास से दिवाकर तिवारी








रोहतास : खबर बिहार के रोहतास जिले से हैं जहां सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार की महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा।
Mar 01 2023, 14:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.5k