त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी, चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए 60 मतगणना पर्यवेक्षक किए नियुक्त

Image 2Image 3

त्रिपुरा में मतदान के बाद मतगणना का लोगों को इंतजार है। ऐसे में चुनाव आयोग ने मतगणना सुनिश्चित करने के लिए 60 मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किए है। एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मतगणना पर्यवेक्षक को नियुक्त किया जाएगा। 

त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस बंदोपाध्याय ने बताया कि चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना की निगरानी के लिए 60 मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। 28 फरवरी तक वे सभी त्रिपुरा पहुंच जाएंगे। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर राज्य में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।

बंदोपाध्याय ने बताया कि मुख्य सचिव जे के सिन्हा, गीते किरणकुमार दिनकरराव और डीजीपी अमिताभ रंजन पहले ही सभी आठ जिलों का दौरा कर चुके हैं। वे यहां शांतिपूर्ण मतगणना की बाबत जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर चुके हैं। उन्होंने सभी जिलों के समग्र सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की है और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया है। 

त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस बंदोपाध्याय ने यह भी बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच 21 मतगणना कक्षों में मतगणना होगी।

मेघालय की सोहियांग विधानसभा सीट पर मतदान स्थगित

मेघालय के सोहियोंग विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को होने वाले मतदान को स्थगित कर दिया है। चुनाव आयोग ने यह फैसला मेघालय के पूर्व गृह मंत्री और सोहियांग विधानसभा क्षेत्र से यूडीपी के उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह की अचानक हुई मौत के बाद लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी। 

निर्वाचन अधिकारी ने आदेश में कहा कि 27 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होने वाले मतदान को (सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र में) तब तक के लिए स्थगित किया जाता है जब तक कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान की नई तारीख अधिसूचित नहीं कर दी जाती है।'

 आगामी चुनाव की तैयारी कर रहे थे एचडीआर

एचडीआर लिंगदोह का 20 फरवरी की शाम निधन हो गया। वह आगामी चुनाव की तैयारी कर रहे थे। एचडीआर को आमतौर पर माहे के नाम से जाना जाता था। मुकुल संगमा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में वे गृह मंत्री थे। उन्होंने पहली बार हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP) के टिकट पर 1988 में सोहियोंग से विधायक के रूप में जीत हासिल की थी और 1998 तक विधायक बने रहे।

*रायपुर में प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत, सड़क पर बिछाई गईं गुलाब की पंखुड़ियां, आसमान से फूलों की बारिश*

#priyanka_gandhi_vadra_rose_carpet_welcome_in_raipur 

Image 2Image 3

कांग्रेस महाधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी रायपुर पहुंचीं।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का स्वागत अलग अंदाज में किया गया। प्रियंका जब एयरपोर्ट से निकली, तो उन पर फूलों की बारिश की गई।इसके अलावा प्रियंका के स्वागत में सड़क पर गुलाबों की पंखुड़ियां बिछाए गए थे।

प्रियंका शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। गांधी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थक एकत्र थे। उनके एयरपोर्ट पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराए और नारे लगाए।उनके स्वागत के लिए ढोल-नगाड़े भी लाए गए थे।

एयरपोर्ट से जब प्रियंका का काफिला बाहर निकला तो हजारों कांग्रेसी सड़को पर खड़े थे। प्रियंका गांधी को देखने के लिए लंबी कतार लगी थी। डीजे बज रहे थे आसमान से फूलों की बारिश हो रही थी। जमीन में गुलाब के फूल बिछाए गए थे।प्रियंका गांधी के स्वागत में दो किलोमीटर दूरी तक सड़क को कालीन की तरह सजाने के लिए छह हजार किलोग्राम से अधिक गुलाब का उपयोग किया गया।

कांग्रेस महाधिवेशनः खड़गे ने दिया सेवा, संघर्ष और बलिदान का नारा, कहा- प्रधानसेवक मित्र की सेवा कर रहे हैं, रेल, जेल, तेल सब बेच रहे

#kharge_big_attack_on_modi_government 

Image 2Image 3

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के 85वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबरदस्त प्रहार किया। खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में प्रधानसेवक मित्र की सेवा कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि रेल, जेल, तेल सबकुछ मित्र को बेचा जा रहा है। खड़गे ने ये भी कहा कि दिल्ली की सरकार का DNA गरीब विरोधी है। खड़गे ने अपने संबोधन में सेवा, संघर्ष और बलिदान सबसे पहले हिन्दुस्तान का नारा दिया।

सेवा, संघर्ष और बलिदान का नारा दिया

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सभी उस गौरवशाली व‍िरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जिसे- महात्‍मा गांधी जी, पंड‍ित नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस जी, सरदार पटेल जी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी, सरोजिनी नायडू जी, इंद‍िरा जी, राजीव जी ने अपने समर्पण से सींचा है। खरगे ने कहा, राहुल गांधी ने रोशनी की उम्मीद की और संघर्ष का नया मशाल जला दिया है। करोड़ों लोग भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चले। भारत के आत्मा में कांग्रेस है। उन्होंने कहा दूसरी बात आप सबको मैं यहां बताना चाहता हूं कि महात्मा गांधी करीब 100 साल पहले कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। गांधी जी ने आजादी के लिए गांव, देहात से लेकर किसानों और मजदूरों को कांग्रेस के झंडा तले खड़ा किया।हर कांग्रेसी को, हर देशवासियों को आगे बढ़कर ये कहना होगा कि सेवा, संघर्ष और बलिदान सबसे पहले हिन्दुस्तान। ये हमारा नारा होगा। आज देश को इसकी जरूरत है क्योंकि भारत कठिन दौर से गुजर रहा है।

लड़ना और मुकाबला करना सीखना होगा

महाधिवेशन के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज सेंट्रल एजेंसी की मदद से चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है। बीजेपी सरकार की एजेंसियों ने छत्तीसगढ़ में भी छापा मारा। कांग्रेस महाधिवेशन को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन छत्तीसगढ़ के चीफ मिनिस्टर और कांग्रेस नेताओं ने डटकर मुकाबला किया। ऐसे लड़ना और मुकाबला करना सीखना होगा, रोने से काम नहीं चलेगा। 

आज एक नए आंदोलन के शुरुआत की जरूरत

कांग्रेस अध्यक्ष कहा कि देश के प्रजातंत्र को विखंडित करने का षड्यंत्र हो रहा है, इसके खिलाफ आंदोलन करना होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार आकाश, धरती और पाताल, देश की सभी चीजें बेच रही है। दिल्ली में प्रधानसेवक मित्र की सेवा कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि रेल, जेल, तेल सबकुछ मित्र को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश सबसे कठिन चुनौतियों से गुजर रहा है। सत्ता में बैठे लोगों ने देश की जनता के अधिकारों और भारत के मुल्यों पर हमला बोल रखा है। इसलिए आज एक नए आंदोलन के शुरुआत की जरूरत है।

क्या भारत में सिर्फ नरेंद्र मोदी और भाजपा ही हिंदू हैं?', बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश के मंत्री का फिर आया बड़ा बयान, देश भर में घमासान शुरू

'

Image 2Image 3

बिहार की महागठबंधन सरकार में राजद कोटे से मंत्री बने सुरेंद्र यादव ने सेना में अग्निपथ योजना को लेकर दिए विवादित बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे दादा भी 1962 की लड़ाई में शहीद हुए थे तो मैं क्यों सेना का अपमान करूंगा। नीतीश सरकार में सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कटिहार में कहा कि क्या भारत में केवल नरेंद्र मोदी और बीजेपी ही हिंदू हैं? हम हिंदू नहीं हैं? क्या 4 वर्ष की कोई भारत सरकार की नौकरी होती है? मेरे दादा 1962 की लड़ाई में शहीद हो गए थे, मैं क्यों सेना का अपमान करूंगा।

वही इससे पहले गुरुवार को सुरेंद्र यादव ने अग्निवीर योजना को लेकर सवाल उठाए थे तथा साढ़े 8 वर्ष पश्चात् सेना के कमजोर होने की बात कहते हुए अपशब्द तक कह दिया था। उन्होंने कहा था, ''गुजराती नहीं चाहते हैं कि हम सेना में भर्ती हों एवं देश को रक्षा-सुरक्षा दें। क्या बोलते हैं- मन की बात। ये कब पढ़े थे। चाय बेचना या कोई धंधा करना अथवा पेट पालना गुनाह नहीं है। मैं मोदीजी की बहुत इज्जत एवं सम्मान करता हूं क्योंकि वे देश के पीएम हैं एवं हमारे अभिभावक हैं। लेकिन चाय बेचने वाला इंसान देश को बेचने चला है। गया का प्लेटफॉर्म बेच दिया है। आपका प्लेटफॉर्म पर टिकट नहीं लगता होगा, मगर हमें 50 रुपए लगता है। 50 रुपए ही जहानाबाद जाने का टिकट लगता है। चाय बेचने वाले लोग हैं, ये देश को क्या सुरक्षा देंगे। साढ़े आठ वर्षों के बाद जितनी पुरानी सेना है, वो रिटायर हो जाएगी। फिर साढ़े चार वर्ष वाले अग्निवीर होंगे, जिनकी ट्रेनिंग ही पूरी नहीं होगी तथा वो रिटायर होकर वापस चले आयेंगे, ऐसे रिटायर फौजियों की शादी भी नहीं होगी। साढ़े चार साल के बाद उन नौजवानों के लिए क्या व्यवस्था होगी। हम ये पीएम से जानना चाहते हैं।

वहीं राजद ने सुरेंद्र यादव की विवादित टिप्पणी से स्वयं को अलग कर लिया था। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव का कहना है कि भारतीय सेना देश का गौरव है तथा हम सेना को सलाम करते हैं। सुरेंद्र यादव के बयान पर भाजपा MLA नीरज बबलू ने कहा कि ऐसा बयान देने वाला डिटेल्ड माइंड वाला ही हो सकता है। राजद बलात्कारियों एवं हत्यारों की पार्टी है, इसलिए वे अपनी पृष्ठभूमि के मुताबिक, इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।

*कांग्रेस महाधिवेशन में सोनिया गांधी ने कहा- मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़

#congressplenarysession2023sonia_gandhi

Image 2Image 3

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेताओं के महाकुंभ जारी है। आज कांग्रेस के 85वें अधिवेशन का दूसरा दिन है।अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी ने संबोधित किया है।इस दौरान सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि इस देश का जीता जागता लोकतंत्र है। साथ ही कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है।

केंद्र सरकार और आरएसएस पर बोला हमला

सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और आरएसएस ने स्वायत्त एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है।सोनिया गांधी ने कहा कि बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। इसने चंद व्यापारियों को फायदा पहुंचाकर आर्थिक तबाही मचाई है।उन्होंने कहा, यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। कांग्रेस जनों को बीजेपी के खिलाफ संघर्ष करना होगा। यह आसान नहीं है, लेकिन कांग्रेस का इतिहास संघर्षों का रहा है। इसलिए उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी को अपने प्रयासों में कामयाबी मिलेगी।

संघर्ष का कांग्रेस का पुराना इतिहास-सोनिया

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि हम एक वाहन है जिसके द्वारा लोग समानता, स्वतंत्रता और न्याय के खिलाफ लड़ते हैं। हम लोगों की आवाज को आगे बढ़ाते हैं। हम लोगों के सपने पूरे करते हैं। समाज में फैली नफरत और शोषण के खिलाफ संघर्ष का कांग्रेस का पुराना इतिहास है। पूरी उम्मीद है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस एक बार फिर अपने प्रयासों में सफल होगी।

मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई-सोनिया

सोनिया ने कहा कि कांग्रेस को अपने पुराने दिनों को याद करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

राहुल गांधी की तारीफ की

अपने संबोधन में सोनिया ने राहुल गांधी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश में नफरत और द्वेष के माहौल के बीच राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस यात्रा के जरिए उन्होंने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है।

निर्मला सीतारमण ने कहा-कई विकासशील देशों की कर्ज को लेकर स्थिति गंभीर, बहुपक्षीय समन्वय’ के बारे में जी-20 के सदस्य देशों से मांगे विचार


Image 2Image 3

 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की अध्यक्षता में जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक में कई विकासशील देशों की कर्ज को लेकर होती नाजुक स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने इससे निपटने के लिए ‘बहुपक्षीय समन्वय’ के बारे में जी-20 के सदस्य देशों से विचार आमंत्रित किए।

कई विकासशील देशों की कर्ज को लेकर स्थिति गंभीर

सीतारमण ने शुक्रवार को बेंगलुरु में आयोजित पहली दो दिवसीय एफएमसीबीजी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सभी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 2023 में भारत की अध्यक्षता में जी-20 में जो संवाद होगा। वह सबसे कठिन वैश्विक चुनौतियों के लिए पूर्ण समाधानों की तलाश पर केंद्रित होगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक जैसे बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत किए जाने पर भी जी-20 के सदस्यों से विचार मांगे।

वित्त मंत्री सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में आयोजित ये दो दिवसीय बैठक 25 फरवरी तक चलेगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

 निर्मला सीतारमण ने एफएमसीबीजी की बैठक को संबोधित करते हुए तुर्किये के विनाषकारी भूकंप में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वित्त मंत्री ने कहा कि जी-20 अपने सदस्यों की पूरक ताकतों का फायदा उठाकर दुनियाभर के लोगों की जिंदगियों को बदल सकता है, जिसमें देश विशेष की जरूरतों और परिस्थितियों का भी खयाल रखा जाएगा। यह नए विचारों का पोषण कर सकता है।

भोपाल-उज्जैन पैसेंजर धमाके में आठ आतंकी दोषी करार


Image 2Image 3

लखनऊ। एनआईए कोर्ट ने भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन धमाके की सािजश में शामिल आठ आरोपियों को दोषी करार दिया है। आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े इन दोषियों की सजा का एलान 27 फरवरी को होगा। विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण पांडेय ने सजा सुनाए जाने के वक्त दोषियों को कोर्ट में पेश किए जाने का आदेश भी दिया। इससे पहले शुक्रवार को जेल में बंद सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। मामले में एटीएस के डिप्टी एसपी मनीष चंद्र सोनकर ने 8 मार्च, 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

इसमें बताया गया कि आईएसआईएस लगातार इंटरनेट पर आतंकवादी घटनाओं का वीडियो अपलोड कर मुस्लिम नौजवानों को अपने संगठन से जोड़ने और देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश में जुटा है। इसी से प्रभावित होकर मो. फैसल, दानिश अख्तर, आतिफ मुजफ्फर, सैफुल्ला व अजहर ने 7 मार्च, 2017 को मध्यप्रदेश के शाजापुर में पैसेंजर ट्रेन में धमाके की साजिश रची थी। पूर्व में भी ये लोग आईएसआईएस के लिए जिहाद और आतंकी वारदातों को अंजाम देने की बात किया करते थे।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, डीआरजी के तीन जवान शहीद, दो जख्मी*

#chhattisgarh_three_drg_soldiers_martyred_in_an_encounter_with_naxalites

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक सहायक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए है। बताया जा रहा है कि सर्च अभियान के दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।इस हमले में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शहीद हो गए। हमले में दो जवान घायल भी हुए हैं।

Image 2Image 3

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के मध्य सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी के सहायक उपनिरीक्षक रामुराम नाग, सहायक आरक्षक कुंजराम जोगा और सैनिक वंजाम भीमा शहीद हो गए।उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह जगरगुंडा थाना से डीआरजी के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब सुबह नौ बजे जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के मध्य था तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया।

बता दें कि बीते 8 फरवरी को भी छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा सीमा पर मुठभेड़ हो गई थी। वहां करीब 40 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग चलती रही. इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले थे।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, डीआरजी के तीन जवान शहीद, दो जख्मी

#chhattisgarh_three_drg_soldiers_martyred_in_an_encounter_with_naxalites

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक सहायक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए है। बताया जा रहा है कि सर्च अभियान के दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।इस हमले में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शहीद हो गए। हमले में दो जवान घायल भी हुए हैं।

Image 2Image 3

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के मध्य सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी के सहायक उपनिरीक्षक रामुराम नाग, सहायक आरक्षक कुंजराम जोगा और सैनिक वंजाम भीमा शहीद हो गए।उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह जगरगुंडा थाना से डीआरजी के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब सुबह नौ बजे जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के मध्य था तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया।

बता दें कि बीते 8 फरवरी को भी छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा सीमा पर मुठभेड़ हो गई थी। वहां करीब 40 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग चलती रही. इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले थे।

भारत पहुंचे जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, पीएम मोदी से मुलाकात, दुनिया में शांति पर चर्चा

#german_chancellor_olaf_scholz_reached_india_met_pm_modi

Image 2Image 3

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज 2 दिन के भारत दौरे पर दिल्ली पहुंच हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेता आज समग्र वार्ता करें इस यात्रा से नई तकनीकों, स्वच्छ ऊर्जा और व्यापार और निवेश सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में समग्र द्विपक्षीय संबंधों का और विस्तार होने की उम्मीद है।

पनडुब्बियों के निर्माण के लिए 5.2 अरब डॉलर की डील पर नजर

एंजेला मर्केल के ऐतिहासिक 16 साल के कार्यकाल के बाद दिसंबर 2021 में जर्मन चांसलर बनने के बाद स्कोल्ज़ की यह पहली भारत यात्रा है। मोदी-शोल्ज वार्ता के एजेंडे में रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव, खास तौर पर खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा इस बातचीत में प्रमुखता से उठने की संभावना है। इसके अलावा कारोबार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और नयी प्रौद्योगिकी सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है। दोनों नेताओं के बीच हिंद प्रशांत क्षेत्र में सम्पूर्ण स्थिति के बारे में भी चर्चा हो सकती है, जहां बीते कुछ वर्षो में चीन की आक्रामकता बढ़ी है। इसके अलावा, उनकी यात्रा संयुक्त रूप से छह पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण के लिए भारत के साथ 5.2 अरब डॉलर के सौदे पर ध्यान केंद्रित करेगी। 

6वें इंटर गवर्नमेंटल कंसल्टेशन पर होगी चर्चा

2011 में दोनों देशों के बीच इंटर-गवर्नमेंटल कंसल्टेशन (आईजीसी) की शुरुआत हुई थी। शोल्ज इस यात्रा के दौरान आईजीसी के परिणामों पर चर्चा करेंगे। साथ ही इस यात्रा से भारत और जर्मनी के रक्षा सहयोग मजबूत होंगे। इसके अलावा दोनों देश साइंस एंड टेक्नोलॉजी और इकोनॉमी के क्षेत्र में अपने संबंधों को मजबूत कर सकेंगे।

पहले भी मिल चुके हैं दोनों नेता

दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात पिछले साल दो मई को छठी भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी वार्ता (आईजीसी) के लिए मोदी की बर्लिन यात्रा के दौरान हुई थी। इसके बाद 26 और 27 जून को जी7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मोदी ने दक्षिणी जर्मनी में श्लॉस एलमाऊ के अल्पाइन महल का दौरा किया। स्कोल्ज़ ने मोदी को जर्मन राष्ट्रपति पद के तहत जी 7 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। पिछले कुछ वर्षों में भारत और जर्मनी के बीच कई प्रमुख क्षेत्रों में संबंध प्रगाढ़ हुए हैं।