कुर्मा संस्कृति विद्यालय में विज्ञान प्रर्दशनी का हुआ आयोजन, राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की
जहानाबाद : कुर्मा संस्कृति स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के अवसर पर रखते हुए राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस, जिला जहानाबाद के प्रतिनिधि मण्डल ने बच्चों के प्रदर्शन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए अपना मंतव्य व्यक्त किया।
आज कुर्मा संस्कृति विद्यालय में विज्ञान, कला, साहित्य, गणित, समाजशास्त्र,कंप्यूटर साइंस तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस विषयों पर भव्य प्रदर्शनी में दो सौ से ऊपर प्रदर्श द्वारा बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और नयी सोच का अद्भुत समायोजन कर सभी को चकित कर दिया।
शिक्षक बैंकटेश कुमार, मनीष ठाकुर, राजीव कुमार, सीमा चौधरी, प्रियंका चौहान, अनिल भगत, स्वाति प्रकाश के कुशल मार्गदर्शन में सभी कक्षाओं ने एक दूसरे से बेहतर करने की स्वस्थ भावना को प्रदर्शित करते हुए एक से बढ़ कर एक मॉडल और प्रोजेक्ट को प्रदर्शनी का हिस्सा बनाया।
ज्यादातर मॉडल वर्किंग थे। मूल्यांकन की जिम्मेदारी स्थानीय भौतिकी शिक्षक राजू कुमार ने निभाई. राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से उपध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सलाहकार राधाकृष्ण शर्मा, शैक्षणिक समन्वयक उदयशंकर मिश्र, जिला समन्वयक श्रीकांत शर्मा, पंकज कुमार, राजीव कुमार आदि शामिल हुए।
जहानाबाद की ट्रैफिक समस्या का समाधान पर बना प्रोजेक्ट विशेष आकर्षण का केंद्र बना. आदित्य ने विस्तार से अपनी बात रखी और अपने लिए प्रशंसा बटोरी।
चेयरमैन शंकर कुमार ने बच्चों में नया कुछ करने का ज़ज़्बा कैसे विकसित हो, इसके लिए विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा एक्टिविटी कराने पर बल दिया।
निदेशक ओम नारायण ने कुर्मा संस्कृति स्कूल में राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन के लिए साइंस कांग्रेस, जहानाबाद को अपना सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए बच्चों के कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
प्रदर्शनी के प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और मेडल द्वारा सम्मानित किया जायेगा, ऐसा विचार प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने रखते हुए पूरे विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए साधुवाद दिया।
जहानाबाद से बरुण कुमार






Feb 20 2023, 16:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
24.5k