प्रखंड कमेटी के गठन को लेकर एनसीपी की हुई बैठक
![]()
रोहतास : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में शिवसागर प्रखंड कमेटी के गठन को लेकर गुरुवार को बैठक की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए एनसीपी जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि जब से जिला अध्यक्ष का कमान मुझे मिला है तब से मेरी कोशिश है कि अधिक से अधिक कमजोर एवं गरीब वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए।
गरीबों को उनके हक अधिकार दिलाने को लेकर जागरूक करते हुए हर गांव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का विस्तार करना हीं हमारा मुख्य उद्देश्य है।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं की राय से शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष के लिए कुम्हऊं पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य विनोद चौधरी को सर्वसम्मति से चुना तथा शिवसागर प्रखंड उपाध्यक्ष सतीश पासवान को चुना गया।
जबकि प्रखंड महासचिव शिवसागर विश्वेश्वर प्रसाद गुप्ता को चुना गया।
मौके पर शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष विनोद चौधरी, उपाध्यक्ष सतीश पासवान, महासचिव विशेश्वर प्रसाद गुप्ता, सुनैना देवी, लक्ष्मीना देवी, राजनाथ चौधरी, आकाश पासवान, रामानंद पासवान, अनीता देवी, लीलावती देवी, पेताली देवी सहित काफी संख्या में एनसीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रोहतास से दिवाकर तिवारी
Feb 09 2023, 17:55