राजद विधायक राहुल कुमार का सरकार पर बड़ा हमला, पूछा- भाजपा का परिवारवाद अलग कैसे

कैबिनेट विस्तार पर उठाए सवाल, बोले- छह महीने तक विकास कार्य रहे ठप

जहानाबाद:बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जहानाबाद से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक राहुल कुमार ने सम्राट चौधरी सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव समाप्त होने के छह महीने बाद कैबिनेट विस्तार होना इस बात का संकेत है कि राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े थे। राहुल कुमार ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह महीनों से बिहार की सरकारी मशीनरी निष्क्रिय बनी रही और विकास के नाम पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। राजद विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के पास अब केवल साढ़े चार साल का समय बचा है, लेकिन जनता के मूल मुद्दों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 21 वर्षों से सामाजिक न्याय और सामाजिक समीकरण की राजनीति की बात करते रहे हैं, लेकिन भाजपा ने उस सोच को पूरी तरह कमजोर कर दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नई सरकार में भाजपा पूरी तरह हावी हो गई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धीरे-धीरे किनारे किया जा रहा है। राहुल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का जो राजनीतिक प्रभाव और रसूख पहले दिखाई देता था, वह अब कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।
नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने पर भी राहुल कुमार ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजनीति में निशांत कुमार का स्वागत है, लेकिन अब भाजपा और जदयू को परिवारवाद के मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने पूछा कि यदि लालू प्रसाद यादव का परिवारवाद गलत था, तो फिर इनका परिवारवाद कैसे सही हो गया? स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला बोलते हुए राहुल कुमार ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि सामान्य बीमारी से लेकर गंभीर रोग तक के इलाज के लिए लोगों को दिल्ली का रुख करना पड़ता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या नए स्वास्थ्य मंत्री राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधार पाएंगे।

Google Ads Services In Patna | Best PPC Company In Patna | PPC Service Patna – Digital Care

Drive instant leads with our Google Ads services in Patna. Digital Care helps businesses get more traffic, sales and ROI with PPC campaigns.

छत्तीसगढ़: पहले पी शराब, फिर प्रेमिका को दे दी दर्दनाक मौत

आज बैंकों में हड़ताल, सरकारी बैंकों का कामकाज रहेगा ठप

रायपुर। अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दो दिन की छुट्टी के बाद आज यानी 27 जनवरी को देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

*रायपुर नगर निगम का आदेश: 26 व 30 जनवरी को नहीं बिकेगा मांस-मटन*

*कथावाचक युवराज पांडे बोले– क्या कोई टारगेट है मुझे निपटाने का?*

https://news4u36.in/kathavachak-yuvraj-pandey-threat-video-viral/

*छत्तीसगढ़: इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, ब्लास्ट में 6 की मौत, 4 मजदूर गंभीर*

*छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग: 85 उप निरीक्षकों की नियुक्ति 24 घंटे में रद्द*

उत्तराखंड : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन, पूर्व मेयर के पति ने कराया मुंडन

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी, 24 जनवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान