WestBengalBangla

Apr 10 2024, 11:47

মালদহের দক্ষিণ কেন্দ্রের আসনের জন্য প্রচার বিজেপি প্রার্থীর

# BJP_ candidate  _campaigning _for _Malda South _Central _seat এসবি নিউজ ব্যুরো: গত বিধানসভা নির্বাচনে ইংরেজবাজার আসনে তৃণমূল কংগ্রেসের দাপুটে নেতা তথা প্রাক্তণ মন্ত্রী কৃষ্ণেন্দু নারায়ণ চৌধুরীকে পরাজিত করে চমক দিয়েছিলেন বিজেপি প্রার্থী শ্রীরুপা মিত্র চৌধুরী।তাই মোদী-শাহ জুটি  আসন্ন লোকসভা নির্বাচনে সেই  শ্রীরূপা মিত্র চৌধুরীর উপর ভরসা করেছেন। মালদা দক্ষিণ কেন্দ্রের বিজেপির প্রার্থীও করেছেন শ্রীরূপা মিত্র চৌধুরীকে।

উত্তরবঙ্গের বিজেপির  একমাত্র মহিলা প্রার্থী তিনি।প্রায় প্রতিদিনই ভোটারদের কাছে পৌঁছাতে  নির্বাচনী প্রচারেও  চমক দিচ্ছেন তিনি। সকাল থেকেই তাকে জনসংযোগে ব্যস্ত থাকতে দেখা যাচ্ছে  বিজেপি প্রার্থীকে। কখনো টোটো চালিয়ে প্রচার। আবার কখনো জেলার একমাত্র বড়  পাইকারি রথবাড়ি বাজারের ক্রেতা  বিক্রেতার কাছে গিয়ে জনসংযোগ করতে।

বিজেপির মালদা দক্ষিণ লোকসভা কেন্দ্রের প্রার্থী শ্রীরূপা মিত্র চৌধুরীর দাবি হাটে বাজারে তিনি রয়েছেন। শুধু ভোটের সময় নয় , সারা বছরই এলাকার মানুষের পাশে থাকেন তিনি। তার অভিযোগ, ১৫৩ বছরের পৌরসভায় এখনও অনেক পিছিয়ে। এলাকাবাসীও সেই অভিযোগ তুলছেন। প্রচারে ব্যপক সাড়া  পাচ্ছেন জানান তিনি।

uttarpradesh

Feb 24 2024, 15:56

*सपा की झोली में गई फर्रूखाबाद सीट, नाराज सलमान खुर्शीद ने कहा-टूट जाऊंगा, झुकूंगा नहीं*

#salman_ khurshid_ got_ upset_ with_ farrukhabad _seat _sp _gets

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तो हो गया है, हालांकि अभी सीटों को लेकर जद्दोजहद चल रही है। सपा के साथ गठबंधन के क्रम में यूपी में कई ऐसी सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में चली गई हैं, जहां से कांग्रेस पूर्व में चुनाव लड़ती रही है। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं की नाराजगी सामने आई है। जिसके बाद बने हालात से इन नेताओं के विकल्प तलाशने की अटकलें लगने लगीं हैं। इन्हां में से एक हैं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद। फर्रुखाबाद सीट समाजवादी पार्टी को दिए जाने के बाद सलमान खुर्शीद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सलमान ने एक्स पर पोस्ट किया, ''फर्रुखाबाद से मेरे रिश्तों के कितने इम्तहान का सामना करना पड़ेगा? सवाल मेरा नहीं पर हमारे सब के मुस्तकाबिल का है, आने वाली नस्लों का है। किस्मत के फैसलों के सामने कभी झुका नहीं। टूट सकता हूं, झुकूंगा नहीं। तुम साथ देने का वादा करो, मैं नगमे सुनाता रहूं।'' उनके यह लिखने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। फर्रुखाबाद सलमान की परंपरागत सीट है, वह इस बार भी यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। सलमान की इस सीट को शेयरिंग फॉर्म्युले के तहत सपा को दे दिया गया है। इस सीट से सपा ने नवल किशोर शाक्य को टिकट दिया है।

हालांकि अपने ट्वीट के बाद सलमान खुर्शीद ने कहा कि, उनकी सोशल मीडिया पोस्ट की बिना बात के "अनावश्यक व्याख्या" नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा है कि वह कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे, जिसने एसपी के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत की थी और उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कि, ''हमें 17 सीटें मिली हैं। खुश रहो।''

बता दें कि लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो चुका है। कांग्रेस यूपी में 17 सीटें और सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के मध्य हुए गठबंधन में सपा ने कांग्रेस को जो सीटें दी हैं। उसमें अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, सहारनपुर, अमरोहा, सीतापुर, झांसी, गाजियाबाद, महाराजगंज, फतेहपुर सीकरी, कानपुर, मथुरा, देवरिया, बांसगांव, बुलंदशहर, प्रयागराज और बाराबंकी है।

India

Feb 23 2024, 19:58

गुजरात की भरूच सीट पर आप-कांग्रेस में बढ़ सकता है रार, अहमद पटेल की सीट गंवाने से बेटी मुमताज पटेल नाराज

#mumtaz_patel_on_aap_congress_seat_sharing_bharuch

चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों से नाराजगी की खबरें आम होने लगती हैं। अभी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन चुनावी बिसातें बिछने लगी हैं। ज्यादा से ज्यादा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए मजदूर उम्मीदवारों को खोज सभी दलों ने कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस में गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक में नाराजगी देखी जा रही है।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच डील सेट हो गई है।सीटों की साझेदारी के फॉर्मूले के तहत भरूच संसदीय सीट आप को देने की खबरें हैं। कांग्रेस द्वारा गुजरात की भरूच लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी को दिए जाने की खबर के बीच दिवंगत अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने नाराजगी जाहिर की है।उन्होंने कहा कि इस फैसले के कारण लोगों को निराशा हुई है क्योंकि यह कांग्रेस की परंपरागत रूप से सीट मानी जाती है। अहमद पटेल इस सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

मुमताज पटेल ने कहा कि सीट आप को दिए जाने की खबरें आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग हतोत्साहित और दुखी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी नेता राहुल गांधी ने भी भरूच सीट आप को दिए जाने पर आपत्ति जताई है। न्‍यूज एजेंसी एएनआई से मुमताज पटेल ने कहा, बातचीत अभी भी जारी है और अंतिम निर्णय होना बाकी है। हमें उम्मीद थी कि यह सीट कांग्रेस के पास रहेगी लेकिन जब यह जानकारी मिली तो लोग निराश और दुखी हुए। हमने सुना है कि राहुल गांधी ने भी भरूच सीट पर आपत्ति जताई है। परंपरागत रूप से यह कांग्रेस की सीट है। वे गठबंधन चाहते हैं क्योंकि वे कांग्रेस का समर्थन चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, भरूच सीट पर कांग्रेस का बेस है। अहमद पटेल की सीट इसलिए कहते हैं क्योंकि तीन बार लोकसभा और छह बार राज्यसभा पहुंचकर उन्होंने भरूच को संसद में रिप्रजेंट किया है। कांग्रेस ने इस सीट पर जो विकास किया और हमारा वहां पर जो बेस है उसी के चलते आम आदमी पार्टी गठबंधन करना चाहती है। अगर वो गठबंधन नहीं करेंगे तो उनके लिए मुश्किल होगा। आम आदमी पार्टी का वहां पर कैडर नहीं है, बेस नहीं है। भरूच में सात विधानसभा सीटें आती हैं जिसमें से एक पर चैतर वसावा जीते हैं. बाकी छह विधानसभाओं में कोई मौजूदगी नहीं है।