आजमगढ़: बाप करे मजदूरी बेटा घुमे बाजार, माई के ना मिली दवाई मेहरी के अनार ,कवि सम्मेलन में झूमे श्रोता
आ
जमगढ़। निजामाबाद तहसील में पड़ने वाले परसहा गांव में बुधवार की शाम में कॉमरेड सतिराम उर्फ फोटो, हुबराज यादव और सुखदेव पहलवान की पुत्री रुक्मिणी की स्मृति में श्री वंशीधर जूनियर हाई स्कूल में स्मृति सभा और काव्यपाठ का आयोजन हुआ। यह आयोजन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच कमेटी परसहा और साहित्य से दोस्ती पुस्तक केंद्र ने किया, जिसके संयोजक हरिगेन राम रहे। प्रथम सत्र स्मृति सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कॉमरेड हरिमंदिर पाण्डेय और संचालन सीपीआई जिला सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरिमंदिर पाण्डेय ने कहा कि परसहा गांव में तीन लोगों की स्मृति में सभा और काव्यपाठ का आयोजन बड़ा मायने रखता है।आजमगढ़ जिले के किसी गांव में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है। परसहा गांव आपसी मेल मिलाप और सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों के लिए एक अलग पहचान रखता है।इस आयोजन से लोगों को नई प्रेरणा मिलेगी। दूसरे सत्र में काव्यपाठ की अध्यक्षता प्रगतिशील लेखक संघ आजमगढ़ जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ कवि राजाराम सिंह ने किया। कविता पाठ में उन्होंने भ्रष्टाचार पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा कि ' हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है,अब तो आग में भी मिलावट है। भोजपुरी के जाने माने कवि बालेदीन यादव ने अपनी एक मार्मिक रचना ' बाप करे मजदूरी बेटा घुमे बाजार, माई के ना मिली दवाई मेहरी के अनार' से लोगों में संवेदना जगाई। शायर ताज आज़मी ने सुनाया कि ' मेहनत से काम इसलिए करता हूं दोस्तों, औरों की जिंदगी है मेरी जिंदगी के साथ' सुनाकर तालियां बटोरी। डॉ. जितेंद्र नूर ने संबंधों पर अपनी कविता सुनाते हुए कहा 'यहां हर शख्स है अपना तुम्हारा,क्या मै कुछ भी नहीं लगता तुम्हारा। इप्टा आजमगढ़ के सचिव बैजनाथ ' गँवार ' ने अपनी चर्चित रचना ' अबकी जाड़ा में तू फिर हमरे गावें अइहा चिरई ' सुनाकर खूब वाहवाही पाई। कवि अभिराज बेदर्दी, राजनाथ राज, रामजतन यादव ' जतिन ' ने अपनी रचनाओं से लोगों को प्रभावित किया। आभार इप्टा, इस्कफ आजमगढ़ के संरक्षक डॉ.राम नारायण राम ने किया।कार्यक्रम में हीरालाल चौहान,राजेश यादव,लालचंद यादव,अशोक कुमार यादव,बृजेश पाठक,समीर पाण्डेय,सागर यादव,पवन पाण्डेय,अजय तिवारी,रामनौमी,प्रभात,प्रशांत,रवि पाठक,विशाल मौर्य,शुभम,इंद्रावती,के के आर ग्लोबल फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज कुमार गौतम आदि लोगों ने अपने विचार और उपस्थिति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
Nov 19 2026, 20:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
22.2k