हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन
सात दिनों तक बही भक्ति की रसधार, कथा श्रवण से जीवन में सदाचार और परोपकार अपनाने का दिया संदेश
मसकनवा(गोण्डा)। क्षेत्र के सैदनपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन बृहस्पतिवार को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के वातावरण में हुआ। समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डालकर परिवार की सुख-समृद्धि, सुख-शांति, आरोग्यता और विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कथा के अंतिम दिन कथा प्रवाचक गोपाल स्वामी ने श्रीमद्भागवत कथा के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा दिखाने वाला आध्यात्मिक मार्ग है। इसके श्रवण से व्यक्ति के मन में भक्ति, प्रेम, दया, करुणा, त्याग और परोपकार जैसे सद्गुणों का विकास होता है। भागवत हमें सिखाती है कि मनुष्य को अपने जीवन में अहंकार और लोभ का त्याग कर सत्य, धर्म और सदाचार के रास्ते पर चलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखने वाला व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोता। कथा श्रवण तभी सार्थक होता है, जब उसके संदेशों को अपने आचरण और व्यवहार में उतारा जाए। दूसरों के प्रति प्रेम, जरूरतमंदों की सेवा और समाज में सद्भाव बनाए रखना ही धर्म का वास्तविक स्वरूप है।
कथा के समापन पर आयोजित हवन में अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी के छोटे भाई श्रीशपति त्रिपाठी भी शामिल हुए। वैदिक मंत्रों के बीच यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गईं। हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकजुटता का माध्यम बताया।
कार्यक्रम में संतराम द्विवेदी, डॉ. दिनेश द्विवेदी, शैलेंद्र पांडेय, अवधेश पांडेय, गीता, सुरेश द्विवेदी, ममता, संदीप, अवंतिका, संजय, भास्कर तिवारी, सुनील, बबलू, रोहित, प्रतिमा, मिथलेश, सरिता, यश, दिव्या, आर्या, तनिष्क, बच्चन द्विवेदी और आकर्ष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।![]()
![]()

सात दिनों तक बही भक्ति की रसधार, कथा श्रवण से जीवन में सदाचार और परोपकार अपनाने का दिया संदेश









कब्जे से ₹34,910 नकद, 23 एटीएम कार्ड, 05 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 01 की-पैड मोबाइल फोन, 73 फर्जी विजिटिंग कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त चाकू, प्लास, कैंची एवं पेचकस व हुंडई आई-10 कार आदि बरामद-
तुलसीपुर (बलरामपुर)19नवमबर बी,सी,एम, ग्रुप के तुलसीपुर चीनी मिल का नया पेराई सत्र गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर महंत मिथिलेश्वर नाथ योगी, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह पूर्व वन मंत्री सलिल सिंह टीटू भैया ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
Nov 19 2026, 18:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1