/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन lucknow
हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन
सात दिनों तक बही भक्ति की रसधार, कथा श्रवण से जीवन में सदाचार और परोपकार अपनाने का दिया संदेश


मसकनवा(गोण्डा)। क्षेत्र के सैदनपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन बृहस्पतिवार को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के वातावरण में हुआ। समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डालकर परिवार की सुख-समृद्धि, सुख-शांति, आरोग्यता और विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कथा के अंतिम दिन कथा प्रवाचक गोपाल स्वामी ने श्रीमद्भागवत कथा के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा दिखाने वाला आध्यात्मिक मार्ग है। इसके श्रवण से व्यक्ति के मन में भक्ति, प्रेम, दया, करुणा, त्याग और परोपकार जैसे सद्गुणों का विकास होता है। भागवत हमें सिखाती है कि मनुष्य को अपने जीवन में अहंकार और लोभ का त्याग कर सत्य, धर्म और सदाचार के रास्ते पर चलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखने वाला व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोता। कथा श्रवण तभी सार्थक होता है, जब उसके संदेशों को अपने आचरण और व्यवहार में उतारा जाए। दूसरों के प्रति प्रेम, जरूरतमंदों की सेवा और समाज में सद्भाव बनाए रखना ही धर्म का वास्तविक स्वरूप है।
कथा के समापन पर आयोजित हवन में अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी के छोटे भाई श्रीशपति त्रिपाठी भी शामिल हुए। वैदिक मंत्रों के बीच यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गईं। हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकजुटता का माध्यम बताया।
कार्यक्रम में संतराम द्विवेदी, डॉ. दिनेश द्विवेदी, शैलेंद्र पांडेय, अवधेश पांडेय, गीता, सुरेश द्विवेदी, ममता, संदीप, अवंतिका, संजय, भास्कर तिवारी, सुनील, बबलू, रोहित, प्रतिमा, मिथलेश, सरिता, यश, दिव्या, आर्या, तनिष्क, बच्चन द्विवेदी और आकर्ष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक  द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्

गोण्डा।  मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन का दिनांक 20.11.2026 को थाना खरगूपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जयप्रभा में आगमन/भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा आज दिनांक 19.11.2026 को कार्यक्रम स्थल ग्राम जयप्रभा में कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था हेतु ड्यूटी में लगाये गये समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी निर्धारित ड्यूटी एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा वीआईपी सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, रूट एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा सतर्कता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचने, पूर्ण सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण, अन्य जनपदों से आए अधिकारी/ कर्मचारीगण, थाना प्रभारीगण एवं अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं बैंकिंग फ्रॉड की प्रभावी जांच के लिए पुलिस लाइन गोण्डा में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

साइबर सेल एवं ICICI बैंक के विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों को दिया तकनीकी प्रशिक्षण-

गोण्डा। आज दिनांक 19.11.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा स्थित बौद्धेशी सभागार में साइबर सेल गोण्डा एवं ICICI बैंक के संयुक्त सहयोग से साइबर अपराधों की रोकथाम, बैंकिंग फ्रॉड की प्रभावी जांच तथा साइबर ठगी के शिकार व्यक्तियों की धनराशि की रिकवरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ICICI बैंक के बैंकिंग एवं साइबर फ्रॉड विशेषज्ञ श्री उदित त्रिपाठी एवं श्री शैलेन्द्र कुमार तथा साइबर सेल गोण्डा की टीम द्वारा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त साइबर हेल्पडेस्क कर्मियों, नोडल अधिकारियों एवं आईटी एक्ट से संबंधित विवेचकों को तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वर्तमान समय में प्रचलित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे UPI फ्रॉड, फिशिंग, फर्जी बैंकिंग कॉल, OTP फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश एवं ट्रेडिंग एप, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड एवं फर्जी लोन एप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों की प्रारंभिक पहचान, संदिग्ध बैंक खातों एवं वित्तीय लेनदेन का विश्लेषण, मनी ट्रेल की ट्रैकिंग तथा साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए आवश्यक तकनीकी साक्ष्यों के संकलन एवं विश्लेषण की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यशाला में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई कर संबंधित बैंक खातों में उपलब्ध संदिग्ध धनराशि को नियमानुसार होल्ड/लीन कराने, बैंक के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने तथा जनपद के लीन प्रतिशत में वृद्धि करने के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त पीड़ितों की ठगी गई धनराशि की अधिकतम रिकवरी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक बैंकिंग प्रक्रियाओं, अभिलेखों एवं विधिक औपचारिकताओं की जानकारी दी गई।
पोर्टल एवं शिकायत निस्तारण संबंधी प्रशिक्षण- प्रशिक्षण के दौरान MRM (Money Restoration Module) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, पीड़ितों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर अपलोड करने तथा लंबित प्रकरणों में धनराशि वापसी की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही GRM पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं अनुरोधों की जांच, अभिलेखों का सत्यापन एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा NCRP पोर्टल एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया समझाई गई। इसके अतिरिक्त विवेचना के दौरान बैंक स्टेटमेंट, KYC विवरण, ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड, लाभार्थी खातों की जानकारी एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों को विधिसम्मत तरीके से प्राप्त करने और उनका प्रभावी विश्लेषण करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साइबर हेल्पडेस्क पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई करने, पीड़ितों को उचित मार्गदर्शन देने तथा पोर्टलों पर लंबित शिकायतों का नियमित अनुश्रवण करने पर विशेष बल दिया गया
गोंडा: कांग्रेस भवन में गूंजा इंदिरा जी का जयकारा, धूमधाम से मनाई गई आयरन लेडी की जयंती

*गोंडा। दिनांक 19/11/ 2026 * कांग्रेस भवन गोंडा में पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी जी की जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी ने किया।

सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि इंदिरा गांधी जी सिर्फ एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि भारत की ताकत थीं। देश की एकता, अखंडता और गरीबों के हक के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति और बांग्लादेश का निर्माण जैसे ऐतिहासिक फैसले उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और लौह नेतृत्व का प्रमाण हैं। आज भी कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उन्हीं के आदर्शों पर चल रहा है।

गोष्ठी में जिला संयोजक डॉ. सैयद अब्दुल मुजीब, प्रदेश सेवादल संगठन मंत्री व शहर संगठन प्रभारी सुकई भारती, हरिराम वर्मा सेवादल, श्रीमती जानकी देवी, संतोष कुमार, प्रेमनाथ, छोटेलाल, राम नेग गिरी, जाकिर अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी जी के आदर्शों, गरीबों की लड़ाई और देश की एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

*कोहरे के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी महोदय ने दिए निर्देश।*

*ब्लैक स्पॉट दुरुस्त कराने, रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टर, साइनेज एवं पेट्रोलिंग व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर।*

सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान गत माह आयोजित बैठक के कार्यवृत्त को सड़क परिवहन तथा पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में कोहरे के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के संबंध में प्रमुख सचिव, गृह, उ0प्र0 शासन की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।          
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को गंभीरता से लेते हुए दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण कराए जाएं। सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई, रोड मार्किंग एवं पेंटिंग, सफेद पट्टियों, जेब्रा क्रॉसिंग, कैट्स आई, रिफ्लेक्टर एवं चेतावनी संकेतकों को दुरुस्त कराया जाए। दुर्घटना संभावित स्थानों पर रंबल स्ट्रिप्स एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
         
उन्होंने कोहरे के कारण बढ़ने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए संवेदनशील मार्गों पर वाहनों की गति सीमा का कड़ाई से अनुपालन कराने, स्पीड रडार एवं इंटरसेप्टर के माध्यम से निगरानी बढ़ाने तथा नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, डंपर, ई-रिक्शा एवं स्कूली वाहनों सहित अन्य वाहनों पर मानक के अनुसार रिफ्लेक्टिव टेप एवं फॉग लाइट लगवाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करने के निर्देश एआरटीओ एवं यातायात पुलिस को दिए।
         
जिलाधिकारी ने हाईवे एवं एक्सप्रेसवे के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाने तथा सड़क की पटरियों से अतिक्रमण एवं निर्माण सामग्री हटवाने के निर्देश दिए। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सभी कटों की जांच कराने, खराब लाइटों को ठीक कराने तथा सड़कों की मरम्मत, रोड मार्किंग एवं साइनेज संबंधी कार्य समय से पूर्ण कराने को कहा। साथ ही पुलिस पीआरवी-112 एवं हाईवे पेट्रोलिंग टीमों को सक्रिय रखने तथा टोल प्लाजा एवं प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस और क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।
         
उन्होंने टोल प्लाजा एवं प्रमुख चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम और डिजिटल बोर्ड के माध्यम से वाहन चालकों को कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाने, फॉग लाइट एवं इंडिकेटर का प्रयोग करने तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखने के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया।
         
जिलाधिकारी ने एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, यूपीडा एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी कमियों को प्राथमिकता पर दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय एवं पूरी गंभीरता से कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

*लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण कराएं अधिकारी-मुख्य विकास अधिकारी।*

*विभागीय रैंकिंग में सुधार, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर।*

सुलतानपुर,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के कुशल निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को नवीन सभागार, कलेक्ट्रेट में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जनपद के विकास कार्यों, सीएमआईएस पोर्टल पर लंबित परियोजनाओं तथा 50 लाख रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
         
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रवृत्ति योजना, फैमिली आईडी तथा पर्यटन विकास निगम की विलंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एमएसएमई विभाग को एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत रैंकिंग में सुधार लाने तथा अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों का त्वरित निस्तारण कर पेंडेंसी कम करने के निर्देश दिए।
            
बैठक में पंचायत राज, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, कृषि, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, जल जीवन मिशन, कृषि विभाग, चिकित्सा विभाग एवं विद्युत सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए व समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
         
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन विभागों की रैंकिंग में गत माह की तुलना में गिरावट आई है, वे अपनी कार्यप्रणाली में तेजी लाते हुए अगली बैठक से पूर्व रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करें। बेहतर रैंकिंग वाले विभाग अपनी प्रगति की गति बनाए रखें। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सीएम डैशबोर्ड पर फीड किए जाने वाले आंकड़ों की नियमित निगरानी करने तथा उनकी शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जनपद की समग्र रैंकिंग बेहतर बनी रहे।
          
उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। सभी अधिकारी कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें, अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण कराएं तथा कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करने के लिए रचनात्मक सोच एवं सक्रिय कार्यशैली अपनाएं, जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एटीएम बूथों पर फेविक्विक लगाकर कार्ड फंसाने, पिन चोरी करने एवं खातों से रुपये निकालने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
कब्जे से ₹34,910 नकद, 23 एटीएम कार्ड, 05 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 01 की-पैड मोबाइल फोन, 73 फर्जी विजिटिंग कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त चाकू, प्लास, कैंची एवं पेचकस व हुंडई आई-10 कार आदि बरामद-


जनपद गोण्डा में एटीएम बूथों पर एटीएम कार्ड फंसाकर एवं पिन चोरी कर खातों से रुपये निकालने की घटनाओं का खुलासा करते हुए थाना कोतवाली नगर एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से ₹34,910 नकद, 23 एटीएम कार्ड, 05 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 01 की-पैड मोबाइल फोन, 73 फर्जी विजिटिंग कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त चाकू, प्लास, कैंची एवं पेचकस व हुंडई आई-10 कार आदि बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
जनपद गोण्डा में एटीएम बूथों पर एटीएम कार्ड फंसाकर धोखाधड़ी करने की दो घटनाएं प्रकाश में आई थीं। प्रथम घटना में दिनांक 24.10.2026 को आवास विकास कॉलोनी स्थित इंडियन बैंक एटीएम बूथ पर वादी नन्द किशोर मिश्रा का एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया था। वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने के बहाने फर्जी विजिटिंग कार्ड देकर उस पर अंकित मोबाइल नम्बर 9506483447 पर फोन करने को कहा। इसके बाद वादी के खाते से 06 बार में कुल ₹48,934/- निकाल लिए गए। द्वितीय घटना में दिनांक 12.11.2026 को वीर अब्दुल हमीद चौराहे से आगे फैजाबाद रोड स्थित एसबीआई एटीएम बूथ पर वादी मो0 साहिल खान का एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। वहां भी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मदद के नाम पर फर्जी विजिटिंग कार्ड देकर उसी मोबाइल नम्बर पर फोन करने को कहा गया। कुछ समय बाद वादी के खाते से अलग-अलग बार में कुल ₹90,000/- निकाल लिए गए। दोनों घटनाओं में कुल ₹1,38,934/- की धनराशि की धोखाधड़ी की गई थी। उक्त दोनों घटनाओं के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत कर साइबर सेल एवं थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जांच प्रारम्भ की गई। घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा पीड़ितों को दिए गए फर्जी विजिटिंग कार्ड पर अंकित मोबाइल नम्बरों, बैंक खातों से हुई धनराशि की निकासी एवं उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। दोनों घटनाओं में एक ही मोबाइल नम्बर 9506483447 का प्रयोग होने से घटनाओं के बीच समानता प्रकाश में आई। तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करते हुए उनकी तलाश की गई। इसी क्रम में साइबर सेल एवं थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय गिरोह के 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे आपस में मिलकर अन्तर्जनपदीय गिरोह के रूप में अलग-अलग जनपदों के एटीएम बूथों को निशाना बनाते थे। गिरोह के सदस्य एटीएम मशीन में कार्ड डालने वाले स्थान पर फेविक्विक लगा देते थे, जिससे ग्राहक का एटीएम कार्ड मशीन में फंस जाता था। इसके बाद गिरोह का एक सदस्य मदद करने के बहाने पीड़ित को फर्जी विजिटिंग कार्ड देता था, जिस पर 9506483447, 9506248851 एवं 9506077978 मोबाइल नम्बर अंकित रहते थे। पीड़ित द्वारा उक्त नम्बर पर फोन करने पर उसे एटीएम मशीन में पुनः अपना पिन डालने के लिए कहा जाता था। इस दौरान पीछे खड़ा दूसरा सदस्य पीड़ित का एटीएम पिन देख लेता था। इसके बाद पीड़ित को बताया जाता था कि कुछ घंटे बाद सपोर्ट टीम आकर उसका कार्ड निकाल देगी। पीड़ित के वहां से चले जाने के बाद अभियुक्त चाकू, प्लास एवं पेचकस आदि उपकरणों से एटीएममशीन के कार्ड डालने वाले स्थान से छेड़छाड़ कर फंसा हुआ कार्ड निकाल लेते थे। इसके बाद चोरी किए गए कार्ड एवं पहले से देखे गए पिन का प्रयोग कर एटीएम से रुपये निकालते थे तथा ऑनलाइनखरीदारी भी करते थे। अभियुक्तों ने बताया कि वे इसी प्रकार की घटनाए जनपद प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, कानपुर एवं गोण्डा में भी कर चुके हैं। धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि का उपयोग खाने-पीने, होटलों में रुकने, शॉपिंग एवं अन्य निजी खर्चों मेंकरते थे। इसी धनराशि से लखनऊ स्थित CAR24 के माध्यम से हुंडई आई-10 कार संख्या UP 70 EP 4229 भी खरीदी थी। अभियुक्तों के पास से अलग-अलग मोबाइनम्बरों वाले लगभग 73 फर्जी विजिटिंग कार्ड भी बरामद हुए हैं।
वैदिक मंत्रोचार के मध्य डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र शुरू
तुलसीपुर (बलरामपुर)19नवमबर बी,सी,एम, ग्रुप के तुलसीपुर चीनी मिल का नया पेराई सत्र गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर महंत मिथिलेश्वर नाथ योगी, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह पूर्व वन मंत्री सलिल सिंह  टीटू भैया ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।

देवीपाटन के गन्ने और बैलों का पूजन: कार्यक्रम में देवीपाटन मंदिर से लाए गए गन्ने की पूजा हुई, जबकि यूनिट हेड आरएस प्रसाद ने बैलों का पूजन किया।

  महंत मिथिलेश्वर नाथ योगी ने किसानों और चीनी मिल परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों को इस सत्र मेंर समय पर गन्ने की तौल, उचित मूल्य और समयबद्ध भुगतान की उम्मीद है।

पूजन के अवसर पर एचआर हेड आशीष प्रताप सिंह समेत मिल अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में रवि मिश्रा जिला अध्यक्ष भाजपा, किसान नेता आनंद सिंह अन्नू,  पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पप्पू सिंह सूरत सिंह डीह, रविंद्र सिंह उर्फ टोप सिंह अकील खान शफीक अख्तर विनय त्रिपाठी अशोक सिंह विष्णु देव कसौधन अनूप गुप्ता सत्यनारायण मिश्रा चौलेश्वर मिश्रा ,किसान और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मामला उच्च अधिकारियों की संज्ञान में, फिर भी डीएसओ ने साधी चुप्पी, आखिर क्यों नहीं हुई अभी तक कोई कार्रवाई?*

*आपूर्ति विभाग में तबादलों पर उठे सवाल*

*तीन साल में तबादले का नियम, फिर सात-सात साल से एक ही जगह क्यों जमे हैं आपूर्ति लिपिक?*

*जिला पूर्ति विभाग में मलाईदार तैनाती का खेल! चुनार, मड़िहान, लालगंज से मुख्यालय तक तबादलों पर सवाल*

*किसकी मेहरबानी से एक ही पटल पर वर्षों से जमे हैं आपूर्ति लिपिक? जिला पूर्ति अधिकारी की चुप्पी पर उठे सवाल*

*कहीं पकड़ और सेटिंग का खेल तो नहीं? वर्षों से जमे आपूर्ति लिपिकों के फेरबदल का इंतजार*

*शासनादेशानुसार 3 साल बाद एक तहसील से दूसरे तहसील  स्थानांतरण करने का आदेश*

*पकड़ और पहुंच वालों की मलाईदार तैनाती, बाकी राम भरोसे! आपूर्ति विभाग में तबादला नीति पर उठे सवाल*

मिर्जापुर। जिला पूर्ति विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात आपूर्ति लिपिकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। चर्चा है कि शासन की स्थानांतरण नीति के बावजूद विभाग में कई कर्मचारी वर्षों से अपनी पुरानी तैनाती पर ही जमे हुए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर तबादलों की प्रक्रिया में पारदर्शिता क्यों नहीं दिखाई दे रही है?
चुनार, मड़िहान, लालगंज तहसील सहित जिला मुख्यालय पर तैनात कुछ आपूर्ति लिपिकों के तीन साल से अधिक समय तक एक ही स्थान पर कार्य करने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि कुछ कर्मचारी सात-सात साल से एक ही जगह पर तैनात हैं, जबकि नियमानुसार स्थानांतरण की व्यवस्था पर अमल को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विभाग में चर्चा यह भी है कि कुछ कर्मचारियों को सुविधाजनक तैनाती मिली है, जबकि अन्य कर्मचारियों के मामले में तबादले की प्रक्रिया स्पष्ट नहीं है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
सबसे बड़ा सवाल जिला पूर्ति अधिकारी की भूमिका को लेकर उठ रहा है। यदि कर्मचारी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं, तो अब तक उनके स्थानांतरण पर निर्णय क्यों नहीं लिया गया? क्या विभाग में तबादलों की कोई स्पष्ट समयसीमा निर्धारित है? क्या सभी कर्मचारियों के लिए समान नीति अपनाई जा रही है?
शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है। ऐसे में जिला पूर्ति विभाग में लंबे समय से तैनात लिपिकों की सूची, उनकी तैनाती की अवधि और लागू स्थानांतरण नियमों की समीक्षा किए जाने की जरूरत है।
अब देखना यह है कि विभागीय अधिकारी इन सवालों पर क्या जवाब देते हैं और वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात कर्मचारियों के संबंध में कोई ठोस निर्णय लिया जाता है या नहीं। *डीएसओ की चुप्पी से उठ रहे कई सवाल आखिर अभी तक क्यों नहीं हुई कोई कार्रवाई* *क्या है मामला*
मुख्यमंत्री  के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने जयप्रभा ग्राम का किया स्थलीय निरीक्षण
*डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल एवं जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश*

गोण्डा। मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक के साथ तहसील सदर गोण्डा के जयप्रभा ग्राम, इटियाथोक पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन एवं जनसुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभागवार तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। सभी विभाग आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करें तथा अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से कार्यक्रम स्थल की स्वच्छता, पर्याप्त पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सुचारु यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। किसी भी स्तर पर कमी अथवा लापरवाही सामने आने पर तत्काल उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में आने वाले जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण कर लिए जाएं। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने पुलिस अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

वहीं, जिलाधिकारी रमेश रंजन ने ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे सौंपे गए दायित्वों का पूरी तत्परता एवं मनोयोग से निर्वहन करें। कार्यक्रम समाप्ति तक सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम की तैयारियां समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।