आजमगढ़ : पत्रकार रामजतन चौहान की मनाई गई प्रथम पूण्यतिथि, श्रद्धासुमन अर्पित कर कृतित्व और व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश
आज़मगढ़। अम्बेडकर पुस्तकालय आतापुर के प्रांगण में वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी रामजतन चौहान की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गयी। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। भाजपा नेता दीपक राय ने कहा कि रामजतन चौहान अपनी लेखनी के माध्यम से गांव गिराव की जनसमस्याओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जीवन पर्यन्त समाज में दबे कुचलें लोगों के लिए संघर्ष किया । निजामाबाद की पूर्व चेयरमैन सपा नेत्री प्रेमा यादव ने कहा कि पत्रकार चौहान जी द्वारा किये समाज में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वे एक सजग प्रहरी थे। उन्होंने ने खबरों से कभी समझौता नहीं किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल व संचालन राम सूरत भारती व कृष्ण मोहन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। गोष्ठी को तेज प्रकाश राय, लालचंद्र प्रजापति, रामजीत प्रजापति, देवी शर्मा, सुरेश यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा , वीरेंद्र मिश्र ,जितेंद्र हरि पाण्डेय, हरिलाल, संतलाल त्यागी, राम लखन प्रजापति , डाक्टर अशोक कुमार यादव, बसपा निजामाबाद विधानसभा अध्यक्ष राम पूजन, अजय राय, किसान नेता राजीव यादव, मनोज यादव, अभिषेक पाण्डेय, पृथ्वीराज सिंह, पत्रकार विजय यादव, समाजसेवी वीरेंद्र यादव फौजी, अंशुमान उपाध्याय, संतोष यादव, रामचन्द्र यादव, खुननू यादव विजय कुमार सिंह, विशाल तिवारी , काशी नाथ यादव, आद्या शंकर चौहान , रामचेत , डाक्टर बावू राम आदि ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा। अंत में कार्यक्रम के आयोजक रविकान्त चौहान ने आभार व्यक्त किया।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k