आजमगढ़:-टेम्पो में महिलाओं के बैग की चेन काटकर जेवरात चुराने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
![]()
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। सिधारी पुलिस ने चार माह से अधिक समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी सलटू राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थाना जीयनपुर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। पुलिस के अनुसार वह टेम्पो में सवारी बनकर महिलाओं के बैग व झोले की चेन काटकर जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य था।
पुलिस के मुताबिक, थाना जीयनपुर क्षेत्र में वर्ष 2024 में टेम्पो से यात्रा के दौरान महिलाओं के बैग व झोले से जेवरात चोरी होने की दो घटनाएं सामने आई थीं। दोनों मामलों की विवेचना के दौरान सलटू राम सहित अन्य की संलिप्तता प्रकाश में आई थी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।
गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे सलटू राम की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ पहलवान तिराहा के पास घेराबंदी कर उसे करीब 10:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य टेम्पो व अन्य सवारी वाहनों में सामान्य यात्री बनकर बैठते थे। मौका मिलते ही विशेष रूप से महिलाओं के बैग या झोले की चेन काटकर उसमें रखे जेवरात, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लेते थे। चोरी के सामान को आपस में बांटने अथवा जेवरात बेचकर मिली रकम का बंटवारा करने की बात भी पुलिस ने बताई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलटू राम (65) पुत्र रामचरन राम, निवासी नसरूद्दीनपुर, थाना तहबरपुर, वर्तमान पता काशीराम आवास जाफरपुर, थाना सिधारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।


वी कुमार यदुवंशी






वी कुमार यदुवंशी


वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
Sep 09 2026, 16:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1