आजमगढ़:-जिवली पहुँचे मुख्यमंत्री, विनोद राय की दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस
![]()
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव पहुंचे। यहां भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर पहुंचकर उन्होंने उनकी दिवंगत माता श्रीमती जमुरता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि अपनों को खोने का दुख अपूरणीय होता है। उन्होंने परिजनों से इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में सरकार और संगठन परिवार के साथ खड़े हैं।
ज्ञात हो कि श्रीमती जमुरता देवी का दो सितंबर को निधन हो गया था। उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शनिवार को जिवली स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी दिवंगत जमुरता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह एवं विनोद राजभर, पूर्व सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, मंडलायुक्त विवेक, एडीजी वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार, सीडीओ राकेश कुमार पटेल, एडीएम प्रशासन संजय चावला, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव, डीडीओ संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।


वी कुमार यदुवंशी








वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
Sep 09 2026, 16:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1