जहरीले सर्प के काटने से वृद्ध किसान की मौत।
एस के यादव
मार्टीनगंज (आजमगढ़) दीदारगंज थाना क्षेत्र के निकासीपुर गांव में सर्पदंश से एक बृद्ध किसान की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मार्टीनगंज तहसील के निकासीपुर गांव निवासी साहब लाल यादव 70 वर्ष पुत्र बुद्धिराम यादव रविवार की शाम अपने धान के खेत देखने गए थे। खेत से घर वापस लौटते समय रास्ते में एक जहरीले सर्प ने उनके पैर में काट लिया। घर पहुंचकर उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन पहले उन्हें मार्टिनगंज में झाड़-फूंक कराने ले गए, उसके बाद गंभीर हालत में *जौनपुर सदर अस्पताल* ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह परिवार के आग्रह पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Sep 07 2026, 17:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k