आजमगढ़:-बाबू विश्राम राय की जन्मस्थली से निकली पदयात्रा, एक समान शिक्षा लागू करने और गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की उठी आवाज
![]()
![]()
वी कुमार यदुवंशीआजमगढ़। बाबू विश्राम राय और रामबचन यादव की स्मृति में रविवार को तहबरपुर क्षेत्र के बीबीपुर स्थित बाबू विश्राम राय की जन्मस्थली से पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा को संबोधित करते हुए मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पांडेय ने सरकार की शिक्षा और शराब नीति पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि एक ओर स्कूल बंद किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शराब के ठेके खोले जा रहे हैं। सरकारों को तय करना होगा कि देश के लिए शिक्षा जरूरी है या शराब। उन्होंने कहा कि देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करके सामाजिक समानता लाई जा सकती है। जस्टिस सुधीर अग्रवाल के वर्ष 2015 के फैसले को लागू करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाए। ऐसा होने पर सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि ‘हमारा गांव, हमारा सवाल’ पदयात्रा के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित कर गांवों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना, बेहतर विद्यालय और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।
पदयात्रा बीबीपुर से शुरू होकर महुवार, तहबरपुर, टीकापुर, मेढ़ी, लारपुर, ददरा, धनियाकुड़ी, इसरपार, नूरुद्दीनपुर, भीरू की पुलिया, पंडिताइन की पुलिया, मंझारी और जनईगंज होते हुए आतापुर पहुंची।
इस दौरान पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव, किसान समिति के महेंद्र यादव, राष्ट्रीय बांस शिल्प महासंघ के अध्यक्ष संतोष धरकार, छात्र नेता निशांत राज, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज यादव, उत्कर्ष शुक्ला, नंदलाल, दिनेश मास्टर, रविंद्र यादव, गुड्डू, प्रेमचंद भारती, श्याम सुंदर मौर्य, साहबदीन, मुस्तफा, राजेंद्र, अवधेश यादव, विनोद यादव, दुर्गा प्रसाद, अभिषेक यादव, अशोक कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।









वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
Sep 05 2026, 19:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k