/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz बस्ती के वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह ने फंदे से लटककर दी जान, आजमगढ़ स्थित पैतृक गांव पहुंचा शव पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, शव पहुंचते Santosh Mishra
बस्ती के वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह ने फंदे से लटककर दी जान, आजमगढ़ स्थित पैतृक गांव पहुंचा शव पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, शव पहुंचते

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव निवासी एवं बस्ती जिले के वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बीती शनिवार को बस्ती जिले में कचहरी के पास स्थित अपने आवास में उन्होंने कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि सूर्यप्रकाश सिंह पुत्र स्व. उमाशंकर सिंह बस्ती जिले में वाल्टरगंज थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। शनिवार को वह अपने आवास पर गए थे। बाद में काफी देर तक फोन नहीं उठने पर साथी पुलिसकर्मियों को चिंता हुई। जानकारी करने पर उनके आवास का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर सूर्यप्रकाश सिंह फंदे से लटके मिले। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। रविवार को पैतृक गांव पहुंचा शव घटना के बाद रविवार को करीब ढाई बजे सूर्यप्रकाश सिंह का शव उनके पैतृक आवास भीलमपुर छपरा लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों और परिचितों की भीड़ जुट गई। पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस सेवा में लंबे समय तक दी अपनी सेवाएं सूर्यप्रकाश सिंह की नियुक्ति 15 फरवरी 1998 को आरक्षी के पद पर हुई थी। इसके बाद 7 सितंबर 2008 को हेड कांस्टेबल तथा 11 फरवरी 2016 को वरिष्ठ सूची से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति हुई। अपनी सेवा के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं और वर्तमान में बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। तीन संतानों के पिता थे सूर्यप्रकाश सिंह सूर्यप्रकाश सिंह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा संदीप छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार बेटे संदीप की शादी हो चुकी है। उनकी एक बेटी की भी शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी की शादी होनी बाकी थी। परिवार में अचानक हुई इस मौत से सभी लोग सदमे में हैं। सात भाइयों में पांचवें नंबर पर थे सूर्यप्रकाश सिंह सात भाइयों में पांचवें नंबर पर थे। परिवार में तीन भाइयों ने पुलिस विभाग में सेवा दी, जबकि अन्य भाई खेती-बारी का कार्य करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार सूर्यप्रकाश सिंह के निधन की खबर से गांव के लोग स्तब्ध हैं और किसी को भी इस दुखद घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। फिलहाल सूर्यप्रकाश सिंह द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद बस्ती से लेकर उनके पैतृक गांव भीलमपुर छपरा तक पुलिस महकमे और परिचितों के बीच शोक का माहौल बना हुआ है।
खेत में काम कर रहे युवक पर मारपीट का आरोप, वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग
अतरौलिया, आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र रामनिहोर निषाद ने गांव के ही कुछ लोगों पर खेत में काम करने के दौरान लाठी-डंडे, खुरपा समेत अन्य धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार घटना 21 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे की है। अनिल निषाद ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान विपक्षी सिजोर पप्पू पुत्र श्रीपति, रेखा पत्नी सिजोर, नीलम और पूनम पत्नी सिजोर सहित अन्य लोग एक राय होकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और खुरपा आदि से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल अनिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह विदेश में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है और उसे आशंका है कि विपक्षी पक्ष प्रशासन को गुमराह कर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है, ताकि वह विदेश जाकर काम न कर सके। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हुए हैं। अनिल निषाद ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान मामले की ओर आकृष्ट कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अमरनाथ सिंह को प्रधान संघ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रधानों में खुशी, मिठाई खिलाकर किया स्वागत

बूढ़नपुर, आजमगढ़। विकासखंड कोयलसा में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमरनाथ सिंह को प्रधान संघ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर ग्राम प्रधानों में खुशी की लहर देखने को मिली। प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान ग्राम प्रधानों ने कहा कि अमरनाथ सिंह लंबे समय से ग्राम प्रधानों की समस्याओं और उनके हितों को लेकर सक्रिय रहे हैं। उन्हें जिला स्तर की जिम्मेदारी मिलने से प्रधानों को अपनी समस्याओं को मजबूती से उठाने की उम्मीद जगी है। प्रधानों ने विश्वास जताया कि अमरनाथ सिंह जिले के सभी ग्राम प्रधानों को एकजुट कर उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
नवनियुक्त प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने प्रधानों का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी लोगों ने मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि जिले के किसी भी प्रधान के ऊपर किसी प्रकार की मुसीबत आती है तो उनका भाई बनकर हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहूंगा।
उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान गांव के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रधानों के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार या उनके अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रधानों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की और कहा कि प्रधानों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।
अमरनाथ सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब सभी प्रधान आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर रहें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले के सभी प्रधानों के सम्मान और अधिकार के लिए लगातार संघर्ष किया जाएगा।
इस अवसर पर सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग सिंह कवलधारी यादव, मकरंद यादव, हरिलाल प्रजापति, धर्मेंद्र निषाद, धर्मराज यादव, अंगद यादव, उदय भान सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे। प्रधानों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।
विद्यालयों में अधूरे कायाकल्प कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश, प्रधानों के साथ बैठक में तहसीलदार व बीडीओ ने दिए सख्त निर्देश
आजमगढ़। विकासखंड कोयलसा में शनिवार को ग्राम प्रधानों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार बूढ़नपुर शैलेश कुमार एवं खंड विकास अधिकारी सागर सिंह ने ग्राम प्रधानों से प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों में अधूरे पड़े कायाकल्प कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, दीवार, विद्युत वायरिंग, पंखे, शौचालय सहित अन्य आवश्यक कार्य अधूरे पाए जा रहे हैं। ऐसे में ग्राम प्रधान संबंधित विद्यालयों में अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा कराने का कार्य करें, ताकि विद्यालयों की व्यवस्थाएं बेहतर हो सकें। तहसीलदार शैलेश कुमार और बीडीओ सागर सिंह ने प्रधानों से कहा कि विद्यालयों के कायाकल्प से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त होने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र तिवारी, गौरव वर्मा, अभिषेक मिश्रा, आलोक यादव, बबीता वर्मा सहित ग्राम प्रधान संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह, हरिलाल प्रजापति, धर्मराज यादव, मकरंद यादव, कवलधारी यादव, हौसला प्रजापति, उदयभान, अंगद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं संबंधित लोग मौजूद रहे।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - दिनांक 15 .8 .2026 को उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा आजमगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह के
ध्वजारोहण प्रबंधक डॉ. निरंकार सिंह व प्रधानाचार्य डॉ.रणधीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इन कार्यक्रमों में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। राष्ट्र गीत गायन में विशाल चौरसिया प्रथम ,कौशल राज पाण्डेय द्वितीय एवं सुमित विश्वकर्मा तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में नैतिक त्रिपाठी प्रथम, आर्यन यादव द्वितीय एवं दीपक राजभर तृतीय रहे। एकल नृत्य में सत्यम प्रथम, नैतिक त्रिपाठी द्वितीय एवं आशुतोष तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में अर्पित मौर्य ,ऋषभ मद्धेशिया, शशि पटेल, धवल राजभर,हिमांशु प्रजापति,नीतीश कुमार आदि रहे। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्साह एवं उमंग के क्षण की उपलब्धि नहीं कराता बल्कि आजादी की लड़ाई लड़ने वालों के संघर्ष व बलिदान की भी याद दिलाता है। उनके सपनों के भारत का निर्माण करना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए और इस लक्ष्य की प्राप्ति तभी संभव हो पाएगी जब अनुशासन, एकजुटता व देश के प्रति कर्तव्य की भावना से सुसज्जित रहा जाएगा। प्रबंधक डॉ. निरंकार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एक नागरिक के तौर पर हर कोई अपने हिस्से के कर्तव्य को भी समझे। बलवंत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्र भारत की अपनी यात्रा निर्विघ्न नहीं रही है पर अनेक उपलब्धियां गौरवपूर्ण रही हैं। अति गरीबी की स्थिति कम हुई है पर जनसंख्या में वृद्धि को देखते हुए संसाधन कम पड़ रहे हैं। इस अवसर पर छात्र ,एनसीसी कैडेट्स , स्काउट्स के अतिरिक्त यशवंत प्रताप सिंह ,धर्मेंद्र मिश्र ,दिनेश कुमार सिंह ,चंद्र प्रकाश यादव ,कौशलेंद्र रघुवंशी ,अमित कुमार सिंह , कुंवर बलवीर सिंह ,जीतलाल ,अखिलेश कुमार वर्मा ,सुनील कुमार पाण्डेय,राजेंद्र प्रसाद ,श्रीमती गीता सिंह ,श्रीमती उमा माधवी ,रेखा प्रजापति ,अनीता चतुर्वेदी ,डॉ.रीना सिंह आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्री बलवंत कुमार श्रीवास्तव ने किया।
क्रेसेंट सिटी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम बना स्वतंत्रता दिवस समारो
बड़ागांव, बूढनपुर–आजमगढ़। क्रेसेंट सिटी स्कूल, बड़ागांव, बुढ़नपुर–आजमगढ़ में 15 अगस्त 2026 को देशभक्ति, उत्साह और उमंग से सराबोर वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावना देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मनीष त्रिपाठी एवं श्री संतोष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रेम शंकर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित रूप प्रदान किया गया। समारोह में विद्यालय की समन्वयक श्रीमती शगुफ्ता नाज़, लेखाकार श्री सुनील यादव, प्रभारी श्री शशिकांत सिंह, अनुशासन प्रभारी श्री गुरुदत्त राय एवं मिस डॉली सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य, प्रभावशाली अभिनय, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, भारतीय संस्कृति, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रत्येक प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अभिभावकों ने की विद्यार्थियों की सराहना कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं संरक्षकों ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें मंच प्रदान करने के प्रयासों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। “आजादी का उत्सव, नई पीढ़ी के सपनों के साथ” क्रेसेंट सिटी स्कूल का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, संस्कार, अनुशासन और विद्यार्थियों की प्रतिभा का उत्सव बन गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि देश का उज्ज्वल भविष्य आज की युवा पीढ़ी के हाथों में है। समारोह का वातावरण “विविधता में एकता, संस्कारों में शक्ति और राष्ट्रप्रेम में गौरव” की भावना से ओत-प्रोत रहा। क्रेसेंट सिटी स्कूल परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। **जय हिंद!
समाजसेवी सरजू उपाध्याय की पांचवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने नम आंखों से किया याद
बूढ़नपुर/आजमगढ़। जिले के विकास खंड कोयलसा के मुखलिसपुर गांव में समाजसेवी एवं जनहितैषी स्वर्गीय सरजू उपाध्याय की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि स्वर्गीय सरजू उपाध्याय हमेशा समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रहते थे। वह बिना किसी भेदभाव के लोगों की समस्याओं को सुनते और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करते थे। समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और सरल व्यवहार के कारण क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी अलग पहचान थी।लोगों ने कहा कि सरजू उपाध्याय भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य और लोगों के प्रति उनका समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणा बना हुआ है। उनकी कमी पूरे क्षेत्र को आज भी खटकती है।पुण्यतिथि के अवसर पर जय राम उपाध्याय, उमेश उपाध्याय, चंद्रभान सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वर्मन यादव, हरीश तिवारी, जंग बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय सरजू उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक हो गया। लोगों ने कहा कि समाज के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले ऐसे व्यक्तित्व हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहते हैं।
नव नियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भव्य स्वागत लालगंज/
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अभिजात मिश्रा का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भाजपा युवा मोर्चा लालगंज के जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिजात मिश्रा का अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा ने कहा कि अभिजात मिश्रा को प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष चौबे, उपाध्यक्ष गुड्डू मिश्रा, जिला महामंत्री अंकुर राय, जिला उपाध्यक्ष जय किशन पांडेय, जिला मंत्री धीरज शुक्ला, राज सिंह, जिला मंत्री अमन श्रीवास्तव, सभासद रिंकू मोदनवाल, नगर पंचायत प्रत्याशी धर्मेंद्र निषाद, सोनू यादव, प्रिंस सिंह, अंकित सिंह, अश्वनी तिवारी, संतोष यादव, उपकार पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर उत्साह जताया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुए इस भव्य स्वागत कार्यक्रम से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दिया।
थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़* फर्जी खतौनी के सहारे 35 लाख रुपये की जमीन ठगी करने वाला मास्टरमाइंड शोभनाथ सेठ गिरफ्तार, 04 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश

थाना अहरौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी खतौनी दिखाकर करोड़ों रुपये की जमीन की ठगी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार* *फर्जी दस्तावेजों से जमीन का सौदा कर लोगों को शिकार बनाने वाले गिरोह का खुलासा* *मुख्य अभियुक्त शोभनाथ के विरुद्ध NI Act के तहत 20 से अधिक मुकदमें दर्ज, घटना में प्रयुक्त 01 क्रेटा कार बरामद* *फर्जी एवं कूटरचित खतौनी के आधार पर जमीन बेचने का झांसा देकर 35 लाख रुपये हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण *चिराग जैन* एवं क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 24.07.2026 को उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह मय हमराह क्षेत्र में देखभाल, जांच प्रार्थना पत्र एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि थाना अहरौला पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 241/2026 से संबंधित अभियुक्त जो फर्जी एवं कूटरचित खतौनी के आधार पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी किये है, बरामदपुर पुलिया की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर मय पुलिस टीम द्वारा बरामदपुर पुलिया पर चेकिंग प्रारंभ की गई। कुछ समय बाद आती हुई संदिग्ध क्रेटा कार (UP50 AX 4686) की तलाशी ली गई तो घटना में प्रयुक्त *क्रेटा कार (UP50 AX 4686) एवं 05 मोबाइल फोन बरामद* हुए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त शोभनाथ सेठ पुत्र स्व. जगदम्बा सेठ, निवासी मतलूबपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (उम्र 46 वर्ष) व 03 नफर अभियुक्तों को समय लगभग 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोगों को फर्जी एवं कूटरचित खतौनी दिखाकर जमीन बेचने का झांसा देते थे। विश्वास में लेकर उनसे बैंक खाते में आरटीजीएस एवं नकद के माध्यम से धनराशि प्राप्त कर लेते थे, लेकिन न तो जमीन का बैनामा करते थे और न ही पैसा वापस करते थे। पैसा मांगने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते थे। जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा *दुर्गेश कुमार पाण्डेय* निवासी थाना अतरौलिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर *मु0अ0सं0- 241/2026, धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि* पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 241/2026 धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़। *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. शोभनाथ सेठ पुत्र स्व. जगदम्बा सेठ, निवासी मतलूबपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (उम्र 46 वर्ष) 2. सुधीर सेठ पुत्र स्व. जगदम्बा सेठ, निवासी मतलूबपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (उम्र 36 वर्ष) 3. इन्द्रभूषण सेठ पुत्र शोभनाथ सेठ, निवासी मतलूबपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (उम्र 23 वर्ष) 4. मुन्नीलाल शर्मा पुत्र स्व. रामदीन शर्मा, निवासी दनियालपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (उम्र 23 वर्ष) *आपराधिक इतिहास-* *अभियुक्त शोभनाथ सेठ पुत्र स्व0 जगदम्बा सेठ निवासी मतलूबपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़* व *सुधीर सेठ पुत्र स्व0 जगदम्बा सेठ निवासी मतलूबपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।* 1-मु.अ.स. 389/2022 धारा 406/419/420/506 थाना अहरौला आजमगढ़ 2-395/2022 धारा 406/419/420/506 थाना अहरौला आजमगढ़ 3-मु.अ.स. 153/2026 धारा 318(4)/351(3)/352 बीएनएस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 4-मु.अ.स. 167/2026 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/61(2) बीएनएस थाना अहरौला आजमगढ़ 5-मु.अ.स. 241/2026 धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ अभियुक्त शोभनाथ सेठ के खिलाफ माननीय न्यायालय में NI एक्ट के लगभग 20 से अधिक मुकदमें दर्ज है जो माननीय न्यायालयम विचाराधीन है । *इन्द्रभूषण सेठ पुत्र शोभनाथ सेठ निवासी मतलूबपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।* 1-मु.अ.स. 389/2022 धारा 406/419/420/506 थाना अहरौला आजमगढ़ 2-मु.अ.स. 153/2026 धारा 318(4)/351(3)/352 बीएनएस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 3-मु.अ.स. 167/2026 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/61(2) बीएनएस थाना अहरौला आजमगढ़ 4-मु.अ.स. 241/2026 धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ *मुन्नीलाल पुत्र स्व0 रामदीन शर्मा निवासी दनियालपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।* 1- मु.अ.स. 241/2026 धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ *बरामदगी-* • घटना में प्रयुक्त 01 क्रेटा कार (UP50 AX 4686) • 05 मोबाइल फोन *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह, का0 राजेश कुमार यादव, का0 प्रमोद कुमार यादव, का0 अनुपम मिश्र, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
अहरौला, जनपद आजमगढ़ फर्जी खतौनी के सहारे 35 लाख रुपये की जमीन ठगी करने वाला मास्टरमाइंड शोभनाथ सेठ गिरफ्तार, 04 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश