/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz क्रेसेंट सिटी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम बना स्वतंत्रता दिवस समारो Santosh Mishra
क्रेसेंट सिटी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम बना स्वतंत्रता दिवस समारो
बड़ागांव, बूढनपुर–आजमगढ़। क्रेसेंट सिटी स्कूल, बड़ागांव, बुढ़नपुर–आजमगढ़ में 15 अगस्त 2026 को देशभक्ति, उत्साह और उमंग से सराबोर वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावना देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मनीष त्रिपाठी एवं श्री संतोष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रेम शंकर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित रूप प्रदान किया गया। समारोह में विद्यालय की समन्वयक श्रीमती शगुफ्ता नाज़, लेखाकार श्री सुनील यादव, प्रभारी श्री शशिकांत सिंह, अनुशासन प्रभारी श्री गुरुदत्त राय एवं मिस डॉली सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य, प्रभावशाली अभिनय, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, भारतीय संस्कृति, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रत्येक प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अभिभावकों ने की विद्यार्थियों की सराहना कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं संरक्षकों ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें मंच प्रदान करने के प्रयासों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। “आजादी का उत्सव, नई पीढ़ी के सपनों के साथ” क्रेसेंट सिटी स्कूल का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, संस्कार, अनुशासन और विद्यार्थियों की प्रतिभा का उत्सव बन गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि देश का उज्ज्वल भविष्य आज की युवा पीढ़ी के हाथों में है। समारोह का वातावरण “विविधता में एकता, संस्कारों में शक्ति और राष्ट्रप्रेम में गौरव” की भावना से ओत-प्रोत रहा। क्रेसेंट सिटी स्कूल परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। **जय हिंद!
समाजसेवी सरजू उपाध्याय की पांचवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने नम आंखों से किया याद
बूढ़नपुर/आजमगढ़। जिले के विकास खंड कोयलसा के मुखलिसपुर गांव में समाजसेवी एवं जनहितैषी स्वर्गीय सरजू उपाध्याय की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि स्वर्गीय सरजू उपाध्याय हमेशा समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रहते थे। वह बिना किसी भेदभाव के लोगों की समस्याओं को सुनते और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करते थे। समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और सरल व्यवहार के कारण क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी अलग पहचान थी।लोगों ने कहा कि सरजू उपाध्याय भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य और लोगों के प्रति उनका समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणा बना हुआ है। उनकी कमी पूरे क्षेत्र को आज भी खटकती है।पुण्यतिथि के अवसर पर जय राम उपाध्याय, उमेश उपाध्याय, चंद्रभान सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वर्मन यादव, हरीश तिवारी, जंग बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय सरजू उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक हो गया। लोगों ने कहा कि समाज के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले ऐसे व्यक्तित्व हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहते हैं।
नव नियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भव्य स्वागत लालगंज/
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अभिजात मिश्रा का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भाजपा युवा मोर्चा लालगंज के जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिजात मिश्रा का अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा ने कहा कि अभिजात मिश्रा को प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष चौबे, उपाध्यक्ष गुड्डू मिश्रा, जिला महामंत्री अंकुर राय, जिला उपाध्यक्ष जय किशन पांडेय, जिला मंत्री धीरज शुक्ला, राज सिंह, जिला मंत्री अमन श्रीवास्तव, सभासद रिंकू मोदनवाल, नगर पंचायत प्रत्याशी धर्मेंद्र निषाद, सोनू यादव, प्रिंस सिंह, अंकित सिंह, अश्वनी तिवारी, संतोष यादव, उपकार पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर उत्साह जताया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुए इस भव्य स्वागत कार्यक्रम से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दिया।
थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़* फर्जी खतौनी के सहारे 35 लाख रुपये की जमीन ठगी करने वाला मास्टरमाइंड शोभनाथ सेठ गिरफ्तार, 04 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश

थाना अहरौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी खतौनी दिखाकर करोड़ों रुपये की जमीन की ठगी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार* *फर्जी दस्तावेजों से जमीन का सौदा कर लोगों को शिकार बनाने वाले गिरोह का खुलासा* *मुख्य अभियुक्त शोभनाथ के विरुद्ध NI Act के तहत 20 से अधिक मुकदमें दर्ज, घटना में प्रयुक्त 01 क्रेटा कार बरामद* *फर्जी एवं कूटरचित खतौनी के आधार पर जमीन बेचने का झांसा देकर 35 लाख रुपये हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण *चिराग जैन* एवं क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 24.07.2026 को उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह मय हमराह क्षेत्र में देखभाल, जांच प्रार्थना पत्र एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि थाना अहरौला पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 241/2026 से संबंधित अभियुक्त जो फर्जी एवं कूटरचित खतौनी के आधार पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी किये है, बरामदपुर पुलिया की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर मय पुलिस टीम द्वारा बरामदपुर पुलिया पर चेकिंग प्रारंभ की गई। कुछ समय बाद आती हुई संदिग्ध क्रेटा कार (UP50 AX 4686) की तलाशी ली गई तो घटना में प्रयुक्त *क्रेटा कार (UP50 AX 4686) एवं 05 मोबाइल फोन बरामद* हुए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त शोभनाथ सेठ पुत्र स्व. जगदम्बा सेठ, निवासी मतलूबपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (उम्र 46 वर्ष) व 03 नफर अभियुक्तों को समय लगभग 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोगों को फर्जी एवं कूटरचित खतौनी दिखाकर जमीन बेचने का झांसा देते थे। विश्वास में लेकर उनसे बैंक खाते में आरटीजीएस एवं नकद के माध्यम से धनराशि प्राप्त कर लेते थे, लेकिन न तो जमीन का बैनामा करते थे और न ही पैसा वापस करते थे। पैसा मांगने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते थे। जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा *दुर्गेश कुमार पाण्डेय* निवासी थाना अतरौलिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर *मु0अ0सं0- 241/2026, धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि* पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 241/2026 धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़। *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. शोभनाथ सेठ पुत्र स्व. जगदम्बा सेठ, निवासी मतलूबपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (उम्र 46 वर्ष) 2. सुधीर सेठ पुत्र स्व. जगदम्बा सेठ, निवासी मतलूबपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (उम्र 36 वर्ष) 3. इन्द्रभूषण सेठ पुत्र शोभनाथ सेठ, निवासी मतलूबपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (उम्र 23 वर्ष) 4. मुन्नीलाल शर्मा पुत्र स्व. रामदीन शर्मा, निवासी दनियालपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (उम्र 23 वर्ष) *आपराधिक इतिहास-* *अभियुक्त शोभनाथ सेठ पुत्र स्व0 जगदम्बा सेठ निवासी मतलूबपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़* व *सुधीर सेठ पुत्र स्व0 जगदम्बा सेठ निवासी मतलूबपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।* 1-मु.अ.स. 389/2022 धारा 406/419/420/506 थाना अहरौला आजमगढ़ 2-395/2022 धारा 406/419/420/506 थाना अहरौला आजमगढ़ 3-मु.अ.स. 153/2026 धारा 318(4)/351(3)/352 बीएनएस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 4-मु.अ.स. 167/2026 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/61(2) बीएनएस थाना अहरौला आजमगढ़ 5-मु.अ.स. 241/2026 धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ अभियुक्त शोभनाथ सेठ के खिलाफ माननीय न्यायालय में NI एक्ट के लगभग 20 से अधिक मुकदमें दर्ज है जो माननीय न्यायालयम विचाराधीन है । *इन्द्रभूषण सेठ पुत्र शोभनाथ सेठ निवासी मतलूबपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।* 1-मु.अ.स. 389/2022 धारा 406/419/420/506 थाना अहरौला आजमगढ़ 2-मु.अ.स. 153/2026 धारा 318(4)/351(3)/352 बीएनएस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 3-मु.अ.स. 167/2026 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/61(2) बीएनएस थाना अहरौला आजमगढ़ 4-मु.अ.स. 241/2026 धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ *मुन्नीलाल पुत्र स्व0 रामदीन शर्मा निवासी दनियालपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।* 1- मु.अ.स. 241/2026 धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ *बरामदगी-* • घटना में प्रयुक्त 01 क्रेटा कार (UP50 AX 4686) • 05 मोबाइल फोन *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह, का0 राजेश कुमार यादव, का0 प्रमोद कुमार यादव, का0 अनुपम मिश्र, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
अहरौला, जनपद आजमगढ़ फर्जी खतौनी के सहारे 35 लाख रुपये की जमीन ठगी करने वाला मास्टरमाइंड शोभनाथ सेठ गिरफ्तार, 04 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश