/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz आजमगढ़:-पेट में निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर, सफल ऑपरेशन से मिली नई जिंदगी Virendra Kumar
आजमगढ़:-पेट में निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर, सफल ऑपरेशन से मिली नई जिंदगी
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़।  फूलपुर तहसील क्षेत्र के दशमड़ा गांव निवासी 65 वर्षीय मीना देवी पत्नी स्वर्गीय रामसूरत गौड़ के पेट से लगभग 15 किलोग्राम वजन का विशाल ट्यूमर सफल शल्यक्रिया के माध्यम से निकालकर चिकित्सकों ने उन्हें नई जिंदगी दी।
बताया गया कि मीना देवी पिछले करीब चार माह से पेट के असामान्य रूप से बढ़ने की समस्या से परेशान थीं। शुरुआत में उन्हें लगा कि उनका वजन बढ़ रहा है, जिसके चलते उन्होंने वजन कम करने की दवाइयों सहित अन्य उपचार भी कराए, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। समय के साथ उनका पेट लगातार बढ़ता गया, जिससे परिवार की चिंता भी बढ़ने लगी।
स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए क्षेत्र के ताहिर मेमोरियल हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर फूलपुर बलेकर पहुंचे। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जांच कराई गई। प्रबंधक डॉ फैसल खान ने बताया कि जांच में लगभग 15 किलोग्राम का विशाल ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने जटिल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
लंबे समय तक चली सफल शल्यक्रिया के दौरान चिकित्सकों ने ट्यूमर को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। ऑपरेशन के बाद मीना देवी की हालत सामान्य है। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधर हो रहा है।
मीना देवी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उन्हें पहले की तुलना में काफी राहत महसूस हो रही है और अब किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। उन्होंने सफल उपचार के लिए अस्पताल के चिकित्सकों एवं प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

आजमगढ़:- चिकित्सक पर होगी कड़ी कार्यवाही अस्पताल पर चलेगा बुलडोजर, पवई के नाटी गांव में प्रसूता के घर पहुंचे अरुणकांत

वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव स्थित शाहनाज मेमोरियल चिकित्सालय में 17 जुलाई को हुई करिश्मा मौर्य नाम की प्रसूता की मौत का मामला राजनीतिक रंग लेता चला जा रहा।बुधवार को फूलपुर पवई विधान सभा के पूर्व विधायक अरुणकांत यादव पवई के नाटी गांव में प्रसूता के स्वजनों से मिले।उन्होंने परिवार को सांत्वना देने के साथ ही साथ आरोपितों पर शख्त कार्यवाही का भरोसा दिलाया। अरुण कांत यादव ने मृत प्रसूता के पति से घटना के बारे में विस्तार से जानने के बाद कहा कि घटना निंदनीय है।अस्पताल में शव पड़ा था और कुछ लोग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाय अपना उल्लू सीधा करने में लगे थे यह उनकी दूषित मानसिकता का परिचायक है।अभी तक पुलिस घटना में आरोपित डा अकबर खान और उसकी पत्नी निकहत खान को गिरफ्तार नहीं कर सकी यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल लगा रहा।उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से मिल कर डा दंपति पर कठोर कार्यवाही और उनके अस्पताल पर बुलडोजर चलाने की मांग करेंगे और यदि पुलिस प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो वे मुख्यमंत्री से मिलकर कठोरतम कार्यवाही कराएंगे। इस मौके पर सुजीत जायसवाल आंसू, अजय यादव,सुधीर राजभर,विवेक राजभर,वैभव मिश्र, श्यामू मिश्र,विजय मौर्य,अंजनी मौर्य, पतिराम मौर्य,अभिमन्यु मौर्य आदि रहे।
आजमगढ़:-50 हजार का इनामी दोहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के चर्चित हेवती दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं 50 हजार के इनामी अभियुक्त को मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, 9/10 जुलाई की रात पवई थाना क्षेत्र के ग्राम हेवती में पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर संतोष यादव (33) निवासी ताराखुर्द, थाना मालीपुर, जनपद अंबेडकरनगर ने अपने सगे दादा जगदम्बा प्रसाद और चचेरे भाई श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
मंगलवार को थानाध्यक्ष मनीष पाल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी मोटरसाइकिल से हेवती की ओर आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने हेवती-ओरिल मार्ग स्थित रसूलाबाद मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन बारिश के कारण उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अवैध तमंचे से फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई नियंत्रित फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। इसके अलावा एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जीवित कारतूस, तीन खोखा कारतूस, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और ₹600 नकद भी बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने पैतृक भूमि के बंटवारे और आर्थिक विवाद के चलते दादा और चचेरे भाई की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास तथा आयुध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
आजमगढ़:-अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी का सामान, जेवर व नकदी सहित लाखों का सामान जलकर राख
वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में सोमवार देर शाम को अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी का सामान जेवर व नगदी सहित लाखों का सम्मान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने हल्का लेखपाल व स्थानीय थाने पर सूचना दिया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी फिरोज अहमद पुत्र रमजान के घर में बीते सोमवार को देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिस समय आग लगी उसे समय फिरोज अहमद किसी कार्य से सुल्तानपुर गए थे, तथा परिवार के अन्य लोग खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, घर पर कोई नहीं था। आग लगने की सूचना पर परिवार के लोग खेत से भागे-भागे आए तथा आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो कमरे का ताला तोड़कर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। लोगों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक घर में रखा बेड, सोफा, फ्रिज, वाशिंग मशीन, अलमारी, कूलर, दो बक्सा व उसमें रखा गद्दा, रजाई, कंबल व अन्य सामान, सिलाई मशीन, सिंगारदान तथा दस हजार रुपए नगदी व जेवर जलकर राख हो गया। पीड़ित फिरोज के अनुसार आग लगने से करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, वहीं परिवार के लोग शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं। पीड़ित द्वारा आग लगने की सूचना हल्का लेखपाल वृजेश कुमार व स्थानीय थाने पर दे दी गई है। लेखपाल बृजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया है।
आजमगढ़:-साधन सहकारी समिति अंबारी के रास्ते में मलबा बना बाधक, खरीफ सीजन में उर्वरक आपूर्ति ठप

वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़।  खरीफ सीजन में धान की रोपाई अपने चरम पर है, लेकिन क्षेत्र के किसानों को अभी तक साधन सहकारी समिति अंबारी शाह से डीएपी और यूरिया नहीं मिल सकी है। किसानों का आरोप है कि समिति के रास्ते में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान गिराए गए मकान का मलबा अब तक नहीं हटाया गया है, जिससे उर्वरक से लदे वाहन समिति तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। उर्वरक नहीं मिलने से किसानों को खुले बाजार से अधिक कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है। इससे खेती की लागत बढ़ गई है और किसान आर्थिक रूप से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि रोपाई के इस महत्वपूर्ण समय पर खाद की उपलब्धता न होना गंभीर समस्या है। क्षेत्र के किसान चंद्रिका प्रसाद, रमेश यादव, किशन राजभर, सुरेंद्र यादव, भोनू और रविंद्र यादव ने बताया कि पूरे सीजन में अब तक समिति से न तो डीएपी मिली है और न ही यूरिया। मजबूरी में खुले बाजार से महंगे दामों पर उर्वरक खरीदना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से रास्ते से मलबा हटवाकर समिति में शीघ्र उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि समय पर फसल की देखभाल की जा सके।नायब तहसीलदारफूलपुर राजाराम से बात करने पर बताया गया कि मलवा हटवाने का निर्देश राजस्व निरीक्षक को दिया गया है जल्द मलवा हटवाया जाएगा
आजमगढ़:-माहुल में शिया समुदाय ने निकाला छः सफर का जुलूस, बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हुए अकीदतमंद, दिन भर चली मजलिसे हुई तकरीरें
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। अंजुमन-ए-सज्जादिया, माहुल के तत्वावधान में सोमवारी बाजार से हजरत इमाम हुसैन की याद में मंगलवार को 97 वें चेहलुम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने खिराजे अकीदत पेश किया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। नगर पंचायत माहुल में मंगलवार को हजरत इमाम हुसैन की याद में 97वें चेहलुम का आयोजन किया गया। चेहलुम का जुलूस सुबह नमाज-ए-फज्र के बाद निकाला गया। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार यह कार्यक्रम 6 सफर 1448 हिजरी के अवसर पर आयोजित किया गया। अंजुमन-ए-सज्जादिया, माहुल के तत्वावधान में आयोजित किये गए इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के साथ अलम-ए-मुबारक, ज़ुलजनाह और अमारी मौजूद रहे, जिनकी अकीदतमंदों ने ज़ियारत की। इस दौरान लोगों ने हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें ख़िराज-ए-अकीदत पेश किया और ग़म में उनकी आँखें नम हो गईं। जुलूस नगर के सोमवारी बाजार से निकलकर इमामबाड़ा होते हुए रौजा पर समाप्त हुआ। मौलाना मिर्जा यासूब अब्बास, वसी हसन खान, सैयद कैसर हुसैन रिजवी ने कहा कि इस्लाम इंसानियत का नाम है। हजरत इमाम हुसैन, पैगंबर हजरत मुहम्मद के नवासे, हजरत अली और बीबी फातिमा के पुत्र थे। उन्हें इस्लाम में सत्य, इंसाफ और जुल्म के खिलाफ लड़ने के प्रतीक के रूप में माना जाता है। उन्होंने साल 680 में कर्बला की जंग में यज़ीद की तानाशाही के सामने झुकने से इनकार कर दिया था और अपने परिवार तथा साथियों की कुर्बानी दी थी। 10 मुहर्रम (आशुरा का दिन) को कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों को यज़ीद की विशाल सेना द्वारा शहीद कर दिया गया था। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों को भी भूखा-प्यासा रखा गया और मार डाला गया। जुलूस देर शाम कस्बा के रौजा पर समाप्त हुआ। जुलूस में रौनके इस्लाम, मुबारकपुर, हुसैनियत मिशन, लालपुर अंबेडकर नगर, सज्जादिया मिशन, माहुल, दादा ए मंज़िले ए आमा, घोसी मऊ, सिपाहे हुसैनी, बनौली सुल्तानपुर पंजतनवी, गुलामपुर सुल्तानपुर शामिल हुए। इस मौके पर सेठ इरशाद आलवी, मिर्ज़ा यासूब अब्बास,वसी हसन खान,सेठ कैसर हुसैन रिज़वी,नगी कैफान रज़ा,नायाब हैदर,जीशान इंजीनियर,सेठ यूनुस हैदर, जीशान हैदर खान चल रहे थे।
आजमगढ़:-आजमगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी के पीआरओ मनीष पाल बने पवई के नए थाना प्रभारी पवई

वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। पुलिस विभाग में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मनीष पाल को पवई थाने की कमान सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नवनियुक्त थाना प्रभारी मनीष पाल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आमजन को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध कारोबार, अराजक तत्वों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त, प्रभावी निगरानी और खुफिया तंत्र को भी मजबूत किया जाएगा। मनीष पाल के पवई थाना प्रभारी बनने के बाद क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को लेकर लोगों में नई उम्मीद जगी है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में पवई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई देखने को मिलेगी।
आजमगढ़:-पहले ही प्रयास में एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा में सफल हुईं आंधीपुर की रुचि यादव, क्षेत्र में खुशी की लहर
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के आधीपुर गांव निवासी कुमारी रुचि यादव ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (टीए) परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कल देर शाम में परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। रुचि यादव, पुत्री कैलाश प्रसाद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन एवं निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रुचि यादव की प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की पढ़ाई मथुरा इंटर कॉलेज, नाहरपुर से हुई। इसके बाद उन्होंने टीडी कॉलेज, जौनपुर से बीएससी (एग्रीकल्चर) एवं बीटीसी की शिक्षा प्राप्त की। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए वह जौनपुर में रहकर निरंतर अध्ययन कर रही थीं। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित की। रुचि यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, गुरुजनों एवं अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। परिवार के लोगों ने बताया कि रुचि शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही हैं। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी। ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने रुचि यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।
आजमगढ़:-बेसहारा गौवंशों के लिए हरे चारे की व्यवस्था, नई उम्मीद सेवा समिति की पहल सराही गई
वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। अहरौला विकासखंड के ग्राम सभा रसूलपुर अहमद अली स्थित उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित गौशाला में रह रहे बेसहारा गौवंशों के लिए हरे चारे की व्यवस्था कर नई उम्मीद सेवा समिति ने सराहनीय पहल की। समिति के इस सेवाभावी कार्य की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा करते हुए इसे जीव-दया और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। समिति के सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गायों के लिए हरे चारे की व्यवस्था की तथा उनके संरक्षण और देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य सुजीत जायसवाल आशू, रमेश राजभर, संतोष मौर्य, सुनील सिंह, सुभाष राजभर और लालमन यादव सहित अन्य सहयोगियों ने अपना योगदान दिया। वक्ताओं ने कहा कि बेसहारा और मूक पशुओं की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। समिति द्वारा समय-समय पर किए जा रहे जनहित एवं जीव-दया के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। उपस्थित लोगों ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा गौ सेवा को समाज के लिए प्रेरणादायक अभियान बताया गया।
आजमगढ़:-भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं को ठगने वाले गैंग का सरगना मुठभेड़ में गिरफ्तार
सरायमीर पुलिस की कार्रवाई, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया आरोपी; गहने, नकदी, मोबाइल व तमंचा बरामद
वी कुमार यदुवंशी 
आजमगढ़। भूत-प्रेत, जादू-टोना और तंत्र-मंत्र का भय दिखाकर महिलाओं को ठगी का शिकार बनाने वाले अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह के सरगना को सरायमीर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी फूलपुर भेजा गया।
पुलिस के अनुसार 9 मई को राजापुर सिकरौर निवासी चंदा देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ठठेरी बाजार के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पति पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर झांसे में लिया और कान की बाली, गले का लॉकेट, मोबाइल फोन तथा एक लाख रुपये नकद ठगकर फरार हो गए। इस मामले में सरायमीर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो अपराधी मोटरसाइकिल से फूलपुर की ओर से खरेवा आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान इम्तियाज खान (48) निवासी अलीगढ़, वर्तमान पता ठाकुरगंज, लखनऊ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, दो कान की झालियां, एक नाक की कील, एक लॉकेट, 11,100 रुपये नकद, एक देशी तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बाजारों में घूमकर अधेड़ महिलाओं को निशाना बनाता था। परिवार पर संकट या भूत-प्रेत का साया होने का भय दिखाकर उन्हें विश्वास में लेता और शुद्धिकरण के नाम पर जेवर व नकदी लेकर फरार हो जाता था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आजमगढ़, बरेली, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर में धोखाधड़ी, टप्पेबाजी और अन्य अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार साथी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।