/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़* फर्जी खतौनी के सहारे 35 लाख रुपये की जमीन ठगी करने वाला मास्टरमाइंड शोभनाथ सेठ गिरफ्तार, 04 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश Santosh Mishra
थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़* फर्जी खतौनी के सहारे 35 लाख रुपये की जमीन ठगी करने वाला मास्टरमाइंड शोभनाथ सेठ गिरफ्तार, 04 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश

थाना अहरौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी खतौनी दिखाकर करोड़ों रुपये की जमीन की ठगी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार* *फर्जी दस्तावेजों से जमीन का सौदा कर लोगों को शिकार बनाने वाले गिरोह का खुलासा* *मुख्य अभियुक्त शोभनाथ के विरुद्ध NI Act के तहत 20 से अधिक मुकदमें दर्ज, घटना में प्रयुक्त 01 क्रेटा कार बरामद* *फर्जी एवं कूटरचित खतौनी के आधार पर जमीन बेचने का झांसा देकर 35 लाख रुपये हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण *चिराग जैन* एवं क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 24.07.2026 को उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह मय हमराह क्षेत्र में देखभाल, जांच प्रार्थना पत्र एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि थाना अहरौला पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 241/2026 से संबंधित अभियुक्त जो फर्जी एवं कूटरचित खतौनी के आधार पर जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी किये है, बरामदपुर पुलिया की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर मय पुलिस टीम द्वारा बरामदपुर पुलिया पर चेकिंग प्रारंभ की गई। कुछ समय बाद आती हुई संदिग्ध क्रेटा कार (UP50 AX 4686) की तलाशी ली गई तो घटना में प्रयुक्त *क्रेटा कार (UP50 AX 4686) एवं 05 मोबाइल फोन बरामद* हुए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त शोभनाथ सेठ पुत्र स्व. जगदम्बा सेठ, निवासी मतलूबपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (उम्र 46 वर्ष) व 03 नफर अभियुक्तों को समय लगभग 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोगों को फर्जी एवं कूटरचित खतौनी दिखाकर जमीन बेचने का झांसा देते थे। विश्वास में लेकर उनसे बैंक खाते में आरटीजीएस एवं नकद के माध्यम से धनराशि प्राप्त कर लेते थे, लेकिन न तो जमीन का बैनामा करते थे और न ही पैसा वापस करते थे। पैसा मांगने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते थे। जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा *दुर्गेश कुमार पाण्डेय* निवासी थाना अतरौलिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर *मु0अ0सं0- 241/2026, धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि* पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 241/2026 धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़। *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. शोभनाथ सेठ पुत्र स्व. जगदम्बा सेठ, निवासी मतलूबपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (उम्र 46 वर्ष) 2. सुधीर सेठ पुत्र स्व. जगदम्बा सेठ, निवासी मतलूबपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (उम्र 36 वर्ष) 3. इन्द्रभूषण सेठ पुत्र शोभनाथ सेठ, निवासी मतलूबपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (उम्र 23 वर्ष) 4. मुन्नीलाल शर्मा पुत्र स्व. रामदीन शर्मा, निवासी दनियालपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (उम्र 23 वर्ष) *आपराधिक इतिहास-* *अभियुक्त शोभनाथ सेठ पुत्र स्व0 जगदम्बा सेठ निवासी मतलूबपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़* व *सुधीर सेठ पुत्र स्व0 जगदम्बा सेठ निवासी मतलूबपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।* 1-मु.अ.स. 389/2022 धारा 406/419/420/506 थाना अहरौला आजमगढ़ 2-395/2022 धारा 406/419/420/506 थाना अहरौला आजमगढ़ 3-मु.अ.स. 153/2026 धारा 318(4)/351(3)/352 बीएनएस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 4-मु.अ.स. 167/2026 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/61(2) बीएनएस थाना अहरौला आजमगढ़ 5-मु.अ.स. 241/2026 धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ अभियुक्त शोभनाथ सेठ के खिलाफ माननीय न्यायालय में NI एक्ट के लगभग 20 से अधिक मुकदमें दर्ज है जो माननीय न्यायालयम विचाराधीन है । *इन्द्रभूषण सेठ पुत्र शोभनाथ सेठ निवासी मतलूबपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।* 1-मु.अ.स. 389/2022 धारा 406/419/420/506 थाना अहरौला आजमगढ़ 2-मु.अ.स. 153/2026 धारा 318(4)/351(3)/352 बीएनएस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 3-मु.अ.स. 167/2026 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/61(2) बीएनएस थाना अहरौला आजमगढ़ 4-मु.अ.स. 241/2026 धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ *मुन्नीलाल पुत्र स्व0 रामदीन शर्मा निवासी दनियालपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।* 1- मु.अ.स. 241/2026 धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ *बरामदगी-* • घटना में प्रयुक्त 01 क्रेटा कार (UP50 AX 4686) • 05 मोबाइल फोन *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह, का0 राजेश कुमार यादव, का0 प्रमोद कुमार यादव, का0 अनुपम मिश्र, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
अहरौला, जनपद आजमगढ़ फर्जी खतौनी के सहारे 35 लाख रुपये की जमीन ठगी करने वाला मास्टरमाइंड शोभनाथ सेठ गिरफ्तार, 04 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश

बाबा पौहारी स्थान पर उनके वंशजो द्वारा हुआ अखंड रामायण के साथ भंडारे का आयोजन

बूढ़नपुर क्षेत्र के सरैया स्थित बाबा पौहारी जी के स्थान पर बभनपुरा गांव की ग्रामीणों ने जन सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया। आयोजन ,प्रेमसागर पाण्डेय, ने बताया कि हमारे गांव के ग्रामीणों द्वारा जनसहयोग से प्रतिवर्ष अखंड मानस पाठ एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें आसपास के गांव की श्रद्धालु 1000 से अधिक लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं बाबा की कृपा हमारे पूरे गांव पर है हमारा गांव बाबा की कृपा से तरक्की कर रहा है। हम लोग बाबा के वंशज है बाबा से यही प्रार्थना करते हैं कि इसी तरह की कृपा हमारे क्षेत्रवासियों पर बनाए रखें आगे हम सब इससे और भी बड़ा भंडारा यहां पर करेंगे जब तक शरीर में सांस रहेंगे तब तक हम लोग यहां भंडारा और पूजा कीर्तन करते रहेगे । वैभव पांडे ने बताया कि बाबा हमारे पूर्वज है आज पूरा क्षेत्र बाबा की इस् तपोस्थली पूजा अर्चना का अपना जीवन धन्य कर रहा है यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हम लोग ऐसे महापुरुष के वंशज है। इस मौके पर पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्रजीत यादव चंद्रजीत पाण्डेय, प्रेमशंकर पाण्डेय, भैरोशंकर पाण्डेय, रमाशंकर पाण्डेय, रविन्द्र पाण्डेय, देवेंद्र पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय, जीतनरायन पाण्डेय, सचिन पाण्डेय, मंगला पाण्डेय, अमित पाण्डेय, दूधनाथ पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, रामप्रसाद पाण्डेय, कमला पाण्डेय व सोनू, सोनू पाण्डेय सहित पौहारी बाबा जी के वंशज मौजूद रहे।
अतरौलिया थाना क्षेत्र में युवती के हाथ में देशी कट्टा लहराने का फोटो वायरल

आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में एक युवती के हाथ में कथित तौर पर देशी कट्टा दिखाई दे रहा है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार महादेवपुर गांव निवासी खुशबू निषाद पुत्री राजेश निषाद का नाम इस मामले में सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया, जिसके बाद यह तेजी से लोगों के बीच फैल गया। हालांकि वायरल फोटो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी हुई है। यदि फोटो सही पाया जाता है तो अवैध असलहा रखने और प्रदर्शित करने के मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है। गांव के लोगों का कहना है कि इस तरह की तस्वीरें समाज में गलत संदेश देती हैं और युवाओं को कानून के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रहा है।
ईश्वरपुर पवनी में खंडजा निर्माण को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप; पुलिस पर भी कार्रवाई न करने की शिकायत
आजमगढ़। जिले के ईश्वरपुर पवनी गांव में नाली पर खंडजा निर्माण को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया। गांव निवासी राम लौटन ने आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने से गुजर रही नाली पर नगर पंचायत के सभासद अरुण कुमार द्वारा खंडजा लगवाया जा रहा था। इस दौरान उनका बरामदा और कुआं क्षतिग्रस्त किया जा रहा था। पीड़ित राम लौटन का कहना है कि जब उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया तो सभासद और उनके परिवार के लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में वे और उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। राम लौटन ने बताया कि उन्होंने घटना की लिखित तहरीर स्थानीय थाने पर दी, लेकिन पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही तहरीर लेने की कार्रवाई की। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो मामला और बढ़ सकता है। वहीं इस संबंध में सभासद पक्ष का बयान प्राप्त नहीं हो सका है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।
वारंट जारी, फरार आरोपियों पर धारा 84 बीएनएसएस की कार्रवाई

भदोही/ज्ञानपुर। न्यायालय अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, भदोही -ज्ञानपुर द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 74 सन् 2025, धारा 318(4), 316(2), 352, 351(3) बीएनएसएस, थाना–चोरी, जनपद–भदोही के मामले में वांछित आरोपियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया गया है। अदालत ने मामले के विवेचक की प्रार्थना पर आरोपी अनिल यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव तथा सुषमा सिंह पत्नी अनिल यादव निवासीगण (एकडंगी पोस्ट कोयलसा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़; हाल पता हरैया करतालपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़) के खिलाफ धारा 84 बीएनएसएस के तहत प्रक्रिया जारी करने का आदेश दिया है।अदालती आदेश के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में वारंट जारी किया गया था, लेकिन वे लगातार फरार चल रहे हैं। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत आख्या में बताया गया कि पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, बावजूद इसके आरोपी गिरफ्त में नहीं आए। साथ ही, आरोपियों द्वारा न तो न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया और न ही किसी उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता और उपलब्ध तथ्यों को देखते हुए धारा 84 बीएनएसएस के तहत अग्रिम कार्रवाई का आधार पर्याप्त मानते हुए आदेश पारित किया। अब नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।इस आदेश से आरोपियों पर कानूनी दबाव और बढ़ गया है तथा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
औचक निरीक्षण में सख्ती: मुख्य विकास अधिकारी ने कोयलसा ब्लॉक की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
आज़मगढ़। जिले के ब्लॉक कोयलसा का मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से IGRS (आईजीआरएस) से संबंधित लंबित शिकायतों की समीक्षा की और उनके निस्तारण की स्थिति को बारीकी से परखा। इस दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण में कुछ कमियां सामने आने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व कार्यप्रणाली में सुधार सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। साथ ही आमजन से जुड़ी शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर ब्लॉक के कई जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल देखी गई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई।
ईश्वरपुर पवनी गांव मे हुआ श्रीमद भागवत का हुआ आयोजन

आजमगढ़ जनपद की बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी गांव में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। गांव में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन पूरे विधि-विधान और धार्मिक आस्था के साथ किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ के साथ ही पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है। पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। यज्ञा चार्य अखिलेश पाण्डेय, द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की महिमा का विस्तार से वर्णन किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भजन-कीर्तन में भाग ले रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि यह साप्ताहिक कथा सात दिनों तक चलेगी और अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गांव के सम्मानित जनों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ रही है। आयोजक मंडल द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद वितरण एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा को लेकर पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।इस मौके पर सुरेन्द्र चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे
बूढ़नपुर तहसील का अपर आयुक्त प्रशासन शमशाद हुसैन ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी

जमगढ़ जनपद की बूढ़नपुर तहसील में उस समय हड़कंप मच गया जब अपर आयुक्त प्रशासन शमशाद हुसैन ने अचानक तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति और मूलभूत सुविधाओं में गंभीर खामियां सामने आईं, जिस पर अपर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन ने अमल दरामद रजिस्टर, फायर गैस सिलेंडर, अभिलेखागार सहित विभिन्न विभागीय रजिस्टरों की गहन जांच की। इस दौरान अमारी गांव का बस्ता खुलवाकर जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि कई खतौनी रजिस्टरों में अब तक प्रविष्टियां नहीं चढ़ाई गई हैं, जो गंभीर लापरवाही का संकेत है। अपर आयुक्त ने तहसील में लगे फायर सिलेंडर की जांच की तो वह खराब अवस्था में मिला, जिस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल उसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम न्यायिक एवं प्रशासनिक न्यायालयों की फाइलों का निरीक्षण किया और फाइलों के रख-रखाव में लापरवाही पाए जाने पर कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी।निरीक्षण के दौरान पीने के पानी की व्यवस्था भी जांची गई। पानी के पास गंदगी देखकर अपर आयुक्त काफी नाराज हुए और साफ-सफाई के साथ स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया। अभिलेखागार में रखे गए आपदा से संबंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया और महत्वपूर्ण कागजातों को सुरक्षित ढंग से संरक्षित रखने के सख्त निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान कुछ फरियादियों ने अपनी समस्याएं भी अपर आयुक्त के सामने रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।इस मौके पर एसडीएम बूढ़नपुर अभय राज पाण्डेय, तहसीलदार शैलेश कुमार, नायब तहसीलदार बंदना वर्मा सहित तहसील के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अपर आयुक्त प्रशासन के इस औचक निरीक्षण से तहसील कर्मियों में हड़कंप मचा रहा और कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जगी है।
बाबा गोपीदास मेमोरियल चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
आजमगढ़ के कप्तानगंज स्थित बाबा गोपीदास मेमोरियल चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ, जिसने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. नवल किशोर एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य चंडेश्वर पीजी कॉलेज वेद प्रकाश उपाध्याय ने की।मुख्य अतिथि मंडलायुक्त विवेक ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता का विकास होता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।विशिष्ट अतिथि डॉ. नवल किशोर ने शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी आवश्यक बताते हुए कहा कि यही मंच बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर तिवारी एवं ऋषिकेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश मिश्र (प्रवक्ता, हिंदी) ने कुशलतापूर्वक किया।कार्यक्रम के व्यवस्थापक विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र नाथ चौबे एवं रविंद्र नाथ चौबे रहे, जिनके निर्देशन में कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।इस अवसर पर जयराम उपाध्याय, हरीश पाठक, वीर भद्र प्रताप सिंह, महाप्रधान विशाल सेठ, चंचल यादव, सपा प्रवक्ता श्रीकांत चौबे, यशवंत सिंह, साकेत चतुर्वेदी, संजय राय (प्रबंधक इनोवेटिव), डॉ. निधि पाण्डेय, डॉ. शुभम पाण्डेय, आजाद सिंह, नागेंद्र यादव, दिनेश तिवारी, दुर्गा प्रसाद पाठक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।वार्षिकोत्सव समारोह ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि बाबा गोपीदास मेमोरियल चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति को भी समान महत्व देता है।